Friday, November 10, 2017

Understanding of Talents


Famous IT company के CEO रिचर्ड हैमिंगअपनी company के बड़े से conference room में अकेले बैठे थे। office में दिन बीतने के बाद जब सब चले जाते तो रिचर्ड यही आकर बैठते। अपने लिए coffee बनाते और अपनी problem पर विचार करते।

आज problem उनके personal life से जुडी थी। वे एक software engineer थे। विशाल सम्पति के मालिकजहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने खूब मेहनत की थी। अब वे रिटायर होने वाले थे। उन्हें अपने बेटे ब्रूस को उत्तराधिकारी बनाना था। यही problem थी। ब्रूस में उन्हें हमेशा एक साधारण प्रतिभा वाला युवक नजर आताकुशल उधमी नही।

रिचर्डसुबह पत्नी के साथ हुई बातचीत याद करने लगे। जैनीपत्नी के साथ उनकी दोस्त और विश्वनीय सलाहकार भी थी। वे उन पर बहुत विश्वास करते थे।ये तुम्हारी ही गलती थी रिचर्ड’, चाय का कप देते हुए वह बोली।‘ जब भी वह कुछ करतातो तुम उसकी बहुत तारीफ़ करते। भले ही वह काम बिलकुल साधारण होता। तुमने ही उसे कम बेहतर चीजो में संतुष्ट होना सिखाया। अब तुम कह रहे हो कि वह साधारण प्रतिभा वाला लड़का है।

रिचर्ड ब्रूस को बहुत प्यार करते थे। वे चाहते थे कि ब्रूस होशियार बनेपर वह नही बन पाया। पूरी मेहनत करने के बावजूद उसके ग्रेड्स सामान्य ही रहते। वह सोच रहे थे कि क्या अपने बेटे की पहली पेंटिंग को देखकर यह कहना गलत था कि वह बहुत अच्छी हैक्या उन्हें उसे और अच्छी बनाने के लिए कहना चाहिए थाक्या बच्चे का दिल तोडना सही हैखैर...रिचर्ड की problem फ़िलहाल यह थी कि ब्रूस को कैसे समझाये कि वह company का उत्तराधिकारी नही बन सकता।
रिचर्ड ने सीढियों से ब्रूस के आने की आवाज सुनी।

‘hello dad’, कमरे में प्रवेश करते ही ब्रूस ने बहुत खुश होकर कहा। रिचर्ड ने उसे गले लगाकर अपने पास बैठाया। ब्रूस के चेहरे की हंसी को देखकर रिचर्ड को अपना काम और मुश्किल लग रहा था।

ब्रूस! क्या तुम कल रेस देखने गये?’ रिचर्ड ने पूछा।

नहीमै जेनेवा डील पर काम कर रहा थाइसलिए नही जा पाया।‘ ब्रूस के चेहरे पर सहज मुस्कान थी।

रिचर्ड ने कहा,’ ब्रूस मुझे जल्द ही company का नया उत्तराधिकारी चुनना है। मै तुम्हे बहुत प्यार करता हूँपर company के अच्छे future के लिए मुझे लगता है कि क्लाइव फोर्ड बेहतर विकल्प होगे।

और मै नही?’ रिचर्ड ने वाक्य पूरा कर दिया। ब्रूस अभी भी मुस्करा रहा था। रिचर्ड ने एक निराशाभरी हामी भर दी।

तो क्या मै अपना समय रेसिंग को दे सकता हूँमर्सीडीज वाले अभी चाहते है कि मै उनके लिए F-one-team में भाग लूं। ब्रूस के चेहरे पर ख़ुशी थी। रिचर्ड हैरान थे।‘ क्या तुम्हे इस बड़ी company के CEO बनने में कोई दिलचस्पी नही है?’

पापा मै आपकी ख़ुशी के लिए यह काम करता। अगर आपके दिमाग में कोई दूसरा person है तो मै अब अपने सपने को पूरा करना चाहूँगा।‘ ब्रूस ने बड़े प्यार से कहा।

रिचर्ड ने बेटे को गले लगाया और ब्रूस के जाने के बाद जैनी को फोन लगाया। कहां कि ब्रूस के पास तो F-1 रेसिंग में career बनाने का विकल्प तैयार है।

जैनी ने कहा,’ हां उसे शुरू से रेसिंग में दिलचस्पी थी। पर मुझे लगा ही नही कि यह कोई career है।रिचर्ड कुछ देर बाद धीरे से बोले,’आज मैंने एक नई चीज सीखी है। कोई साधारण प्रतिभा का नही होता। साधारण केवल किसी व्यक्ति व् उसकी प्रतिभा को आंकने वाली हमारी समझ होती है।









No comments:

Post a Comment