Saturday, August 25, 2018

Current GK September 2018 Part-2



11 August

1-      आज के ही दिन 10 साल पहले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने भारत के लिए ओलम्पिक में पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता था

2-      खुदीराम बोस को किंग्सफोर्ड नामक जज को बम से मारने की कोशिश में उन्हें 11 august 1908 को फांसी पर चढ़ा दिया गया था।

3-      जस्टिस गीता मित्तल ने जम्मू-कश्मीर highcourt की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

4-      11 august 1961 को दादरा एवं नगर हवेली का भारत में विलय हुआ था और इसे केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था।

5-      साहित्य के लिए वर्ष 2001 में नोबेल पुरस्कार पाने वाले भारतीय मूल के मशहूर लेखक वी.एस.नायपॉल का लन्दन स्थित अपने घर में 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

12 August

1-  भारतीय पुरुष hockey team ने 12 august, 1948 को लन्दन में ग्रेट ब्रिटेन को 4-0 से हराकर ओलम्पिक में स्वर्ण जीता था जो भारत का स्वतंत्र देश के तौर पर किसी खेल में पहला ओलम्पिक स्वर्ण पदक था।

2-  अमेरिकी टेक company IBM ने 12 august 1981 को अपना पहला मॉडर्न personal computer ‘IBM 5150’ बाज़ार में उतारा था।

3-  भारतीय अन्तरिक्ष कार्यक्रम के ‘जनक’ doctor विक्रम साराभाई का जन्म 12 august 1919 को हुआ था जिन्होंने इसरो की स्थापना की थी।

13 August

1-      आस्ट्रेलिया में आयोजित ‘Indian film festival of melabarn 2018 (IFFM) में रानी मुखर्जी को film ‘हिचकी’ के लिए best actress और मनोज वाजपेयी को film ‘गली गुलिया’ के लिए best actor का award मिला है

2-      पूर्व लोकसभा स्पीकर (2004-2009) सोमनाथ चटर्जी का 89 साल की उम्र में निधन हो गया।

3-      2 बार की ओलम्पिक विजेता और विश्व champion क्रोएशियाई डिस्कस थ्रो पेक्रोविक 5वीं बार यूरोपियन ख़िताब जीतने वाली पहली एथलीट बन गई है।

14 August

1-      ध्यानचंद award से सम्मानित पूर्व धावक हकम भट्टल का पंजाब के संगरूर में 64 वर्ष की उम्र में निधन हो गया

2-      BCCI ने पूर्व स्पिनर रमेश पवार को 30 नवम्बर तक भारतीय महिला cricket team का मुख्य कोच नियुक्त कर दिया।

3-      अंतर्राष्ट्रीय cricket में सर्वाधिक 100 शतक लगाने वाले पूर्व भारतीय cricketer सचिन तेंदुलकर 14 august, 1990 को अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय शतक जड़कर टेस्ट शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा (17 वर्ष और 112 दिन) खिलाड़ी बने थे।

4-      टेस्ट cricket में सर्वाधिक 99.94 के औसत से रन बनाने वाले पूर्व आस्ट्रेलियाई cricketer डॉन ब्रेडमैन 14 august, 1948 को अपनी आखिरी टेस्ट पारी में ‘0’ पर आउट हुए थे।

5-      छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलरामजी दास टंडन का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।

15 August

1-      पूर्व भारतीय cricket कप्तान और कोच अजीत वाडेकर का मुंबई में 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया

2-      संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित अबू धाबी मास्टर्स शतरंज के आठवें दौर में उज्बेकिस्तान के खिलाड़ी से ड्रा खेलने के साथ निहाल सरीन भारत के 53वें ग्रैंडमास्टर बन गये है।

3-      मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है।

4-      15 august 1972 को भारत में pincode अस्तित्व में आया था।

16 August

1-       भारत रत्न से सम्मानित और 3 बार देश के प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी का 93 वर्ष की उम्र में दिल्ली स्थित एम्स में निधन हो गया है

2-      आठ बार के ओलम्पिक पदक विजेता उसेन बोल्ट ने 16 august को बीजिंग ओलम्पिक में 9.69 seconds के साथ 100 मीटर रेस में विश्व रिकॉर्ड तोड़ा था। 

3-      करीब 14,000 करोड़ के PNB धोखाधड़ी मामले की जाँच कर रहे इस्पेक्टर डी.दामोदरन समेत 30 CBI अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

17 August

1-      1956 के मेलबर्न ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय hockey team के सदस्य और ध्यांचंद्र award से सम्मानित हरदयाल सिंह का 89 उम्र में निधन हो गया

2-      अंडमान एवं निकोबार द्धीप समूह के एस्सो ऑल्बन विश्व junior ट्रैक साइकिलिंग championship में पदक (रजत) जीतने वाले पहले भारतीय बन गये है। 

18 August

1-      18 august, 1934 को जन्मे गीतकार-निर्देशक गुलज़ार का पूरा नाम संपूरण सिंह कालरा है और गीतकार बनने से पहले वह एक गैराज में कार मैकेनिक थे

2-      संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कोफ़ी अन्नान का 80 की उम्र में निधन हो गया।

3-      देश की दूसरी बड़ी आईटी company infosys के cheaf financial officer (CFO) एम.डी.रंगनाथ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

19 August

1-      पहलवान बजरंग पुनिया ने पुरुषों की 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा के फाइनल में जापान के ताकातानी डाइची को 11-8 से हराकर 2018 एशियन गेम्स में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया

2-      भारतीय निशानेबाज अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार की जोड़ी ने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स team event में 429.9 अंको के साथ कांस्य पदक जीतकर भारत को 2018 एशियन गेम्स में पहला पदक दिलाया।

20 August

1-      विनेश फोगाट महिलाओं के 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती के फाइनल में जापान की युकी आइरी को हराकर एशियन गेम्स के इतिहास में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई

2-      18वें एशियन गेम्स में पुरुष ट्रैप स्पर्धा final में निशानेबाज लक्ष्य शेरॉन ने 43 अंको के साथ रजत पदक जीतकर tournament में भारत को चौथा पदक दिलाया।

3-      इंडोनेशिया में जारी 2018 एशियन गेम्स में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में दीपक कुमार ने 247.7 अंको के साथ भारत को पहला रजत पदक दिलाया।

4-      विश्व नंबर 6 नोवाक जोकोविच ने विश्व नंबर 2 रॉजर फेडरर को हराकर पहली बार सिनसिनाटी मास्टर्स का ख़िताब अपने नाम कर लिया है।

5-      इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी team ने मेजबान को 17-0 से हराकर turnament में पहली जीत दर्ज की।








Tuesday, August 21, 2018

Important Tips for Professional Life

Important Tips for Professional Life
   1-कार्यक्षेत्र में Tension को कैसे दूर भगाएं

तुरंत प्रतिक्रिया से बचें: अक्सर हम स्थिति के control से बाहर होने पर छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा होने लगते है। यहाँ तुरंत प्रतिक्रिया करने के बजाय उन पहलुओं पर ध्यान देना चाहिए, जिससे स्थिति control में आ सके।

प्राथमिकता के आधार पर चुने काम: कई बार काम की डेडलाइन के चलते tension हो जाता है। यहाँ company की रणनीति, अपनी कार्यक्षमता व अपने व्यक्तिगत लक्ष्यों को ध्यान में रखकर गैरजरुरी कामों को अपनी टेबल से हटा दें।

सकरात्मक रुख रखें: कार्य में tension हमारे self-confidence, energy और ध्यान को बिगाड़ देता है। इसलिए, कार्यक्षेत्र में tension को एक चुनौती के रूप में लें, ताकि आप अपने काम को बेहतर तरीके से कर सकें।

अपनी जिम्मेदारियों पर केन्द्रित रहें: office में बेवजह की बातों से खुद को दूर रखें। ऐसा न करने पर आप अपने career से भटक सकते है और आपकी कार्य क्षमता में भी कमी दिखेगी।

Senior की help लें: अगर office में किसी काम को करने में कठिनाई आ रही है, जिसकी वजह से tension बढ़ रहा है, तब आपको अपने seniors से help लेनी चाहिए।

वक्त से पहले पहुंचने की करें कोशिश: office समय पर नही पहुंचने पर जल्दबाजी और हड़बड़ाहट tension को बढ़ाती है। office जल्दी पहुंचने की habit बनाएं।

प्रबंधन करें: आज की बढ़ती प्रतिस्पर्धा में tension से बचने के लिए job छोड़ना problem हा हल नही है। office में स्थिति को संतुलित करने के लिए दो से तीन बार बीच-बीच में काम से break और संतुलित आहार लेना जरूरी है।

सफलताओं को करें याद: दबाव में सफलतापूर्वक किये कार्यो को याद करना आपके self-confidence को बढ़ाने के साथ आपमें सकरात्मक energy पैदा करता है।

खुद को खुश करना है जरुरी: हर व्यक्ति को अपने कार्य के साथ अपनी रुचियों को भी जीवित रखना चाहिए। यह ख़ुशी देने के साथ मानसिक संतुलन भी बनाये रखता है। जब आप मानसिक रूप से health होते है तो किसी भी तरह के दबाव को झेलने में सक्षम होते है।

2-  Decision लेने में कितने आगे?

decision लेने की शैली आपकी नेतृत्व क्षमता को बयाँ करती है। कार्यक्षमता के साथ अगर decision लेने की क्षमता को बेहतर बना दिया जाए तो future में अवसरों के नये रास्ते बनते चले जाते है। यहाँ decision से जुड़ी कुछ बातें

Decision लेने के तरीके पर कर्मचारी 3 श्रेणियों में बांटे जा सकते है

1-  19% employee अपनी समझ से decision लेतें है।

2-  38% कर्मियों के decision आंकड़ो व् तथ्यों पर टिके होते है।

3-  43% कर्मियों के निर्णय मात्र आंकड़ो पर टिके होते है।

Decision लेते समय प्रभावशाली कैसे बन सकते है?

1-  जब आप किसी चीज को लेकर स्पष्ट नही होते, तब आप या तो बहुत जल्दी decision लेते है या फिर किसी निर्णय से पूरी तरह पीछे हट जाते है। दोनों ही स्थितियां ठीक नही है।

2-  तब तक decision न लें, जब तक आपके पास सही जानकारियां और option उपलब्ध न हो जाएँ।

3-  सोचें कि क्या आपका decision future में option के द्वार खोलता है या उसे सीमित कर देता है? imagine करें कि आपने एक decision लिया है। फिर जाननें कि कोशिश करें कि क्या आप उस decision को लेकर हल्का महसूस कर रहे है या फिर खुद को बंधा हुआ देख रहे है?

4-  जानने की कोशिश करें कि आपके लिए क्या important रखता है और आपके लिए अर्थपूर्ण life का क्या मतलब है? इस decision के आपके life में क्या मायने होंगे? option को लेकर खुद से इस तरह के सवाल करने से decision लेना आसान हो जाता है।

ख़राब Decision की वजह हो सकती है आपकी ये 8 Habits

1-  आलस

2-  किसी अनेपक्षित घटना के लिए तैयार न रहना

3-  पुराने तरीकों पर टिके रहना

4-  दूसरों पर आश्रित रहना

5-  अकेले बने रहना

6-  technical ज्ञान की कमी

7-  संवाद करने में असफल रहना

8-  बिना किसी योजना के साथ आगे आना







    


  


  




Sunday, August 19, 2018

Banking में Career

career in banking
ऐसे बनें Specialist Officer


देश में सरकारी क्षेत्र के ज्यादातर बड़े bank specialist officer नियुक्त करने के लिए IBPS (institute of banking personal selection) पर निर्भर करते है। career counsellor जितिन चावला बताते है कि IBPS करीब 20 सरकारी bank के लिए specialist officer नियुक्त करता है। इसके लिए यह संस्थान online exam और interview का आयोजन करता है। परीक्षा में जरुरी शैक्षणिक योग्यता रखने वाले 20 से 30 वर्ष की आयु के युवाओं को शामिल होने का मौका मिलता है। SBI सहित कुछ सरकारी bank अपनी अलग प्रक्रिया से भी specialist officer नियुक्त करते है।

जनधन योजना की अब तक की सफलताओं के बावजूद एक बड़ी आबादी banking सुविधाओं से दूर है। और जो आबादी banking व्यवस्था से जुड़ी हुई है, उसे अब भी परेशानी रहित सुविधाएँ उपलब्ध नही हो पा रही है। इसकी एक बड़ी वजह bank शाखाओं और bank कर्मियों की कमी है। इसलिए, बीते कुछ वर्षो में सरकारी क्षेत्र के bank में नई नियुक्तियों की दर तेजी से बढ़ी है। बीते वर्षो के नियुक्ति सम्बन्धी आंकड़ो को देखें, तो कमोबेश हर वर्ष 50 हजार से ज्यादा भर्तियाँ हुई है। इनमें क्लर्क के पद तो है ही, कई अन्य श्रेणियों के officer पद शामिल रहे है।

Career counsellor अश्विनी भावे बताती है, ‘ आमतौर पर लोग banking में career का आशय क्लर्क या PO (probationary officer) बनने के मौके के तौर पर ही लेते है। हालाकिं banking में career का दायरा सिर्फ इन्हीं दो पदों तक सीमित नही है। bank में और तरह के पद होते है, जिन पर बैठे शख्स bank के लिए खास भूमिकाएं निभाते है। मगर bank की सामान्य शाखाओं से सम्बंधित न होने के कारण ज्यादातर लोग इन कर्मियों से रूबरू नही हो पाते। ऐसे कर्मियों को banking के क्षेत्र में specialist officer कहा जाता है।‘

कई तरह के होते है Specialist Officer

bank में खास कार्यो की विविधता के कारण specialist officer के पद भी कई होते है। इनमें प्रमुख है- economist, finance analyst, charted accountant, राजभाषा अधिकारी, law officer, agricultural field officer और IT officer. पदों की यह विविधता अलग-अलग विषयक्षेत्र के व्यक्तियों को अपनी विशेषज्ञता भुनाने का पर्याप्त अवसर देती है। लिहाजा इन पदों से जुड़ी जिम्मेदारियों और उन्हें निभाने के लिए अनिवार्य योग्यताओं को जानना जरूरी है।

Economist और Finance Analyst

इनपर सम्बंधित bank की वित्तीय स्थिति को दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी होती है। इसके लिए इन्हें bank management को समय-समय पर उन क्षेत्रों (stock market, fund और bond आदि) में निवेश की सलाह देनी होती है, जो bank के लिए मुनाफे की दृष्टि से बेहतर है।

योग्यता : finance में MBA या दो वर्षीय full time PG diploma प्राप्त कर चुके व्यक्ति finance analyst बन सकते है। इसी तरह economist बनने के लिए economist में PG डिग्री होनी चाहिए।

Charted Accountant

इनकी भूमिका, अपने bank की शाखाओं के audit की होती है। इसके अलावा bank से सम्बंधित करों (corporate tax और service tax आदि) के आकलन का दायित्व भी इन्हें संभालना होता है। ये bank में वित्तीय अनुशासन बनाये रखने और गडबडियों को रोकने में मदद करते है।

योग्यता: Institute of Charted accountant of india के charted accountancy course को पूरा करके CA बना जा सकता है।

राजभाषा अधिकारी

किसी bank में राजभाषा यानी हिंदी में कामकाज की जिम्मेदारी राजभाषा अधिकारी की होती है। देश में banking गतिविधियों मूल रूप से English में संचालित होती है। इसलिए, यहाँ राजभाषा अधिकारी की भूमिका अहम हो जाती है। वह bank के customers के लिए bank की सभी जरुरी सूचनाओं आदेशों और form को हिंदी में उपलब्ध कराते है।

योग्यता : हिंदी में master degree और graduation में English का subject के पर study. इसी तरह संस्कृत में master degree और graduation में हिंदी और English subject होने पर यह पद पाया जा सकता है। 

Law Officer

bank की रोजमर्रा के कामकाज में कई ऐसे कार्य भी शामिल होते है, जिनके लिए कानूनी पेशेवरों की विशेषज्ञता जरूरी होती है। bank में गिरवी रखी जाने वाली संपत्तियों के दस्तावेजों की जाँच, अदालती मामलों में bank को परामर्श देने और bank के कार्यो के कानूनी पहलुओं को देखने सरीखें कार्य, law officer की मुख्य भूमिका में आते है।

Agriculture Field Officer

जैसा कि नाम से स्पष्ट है, इन अधिकारियों की जरूरत कृषि से सम्बंधित banking गतिविधियों के लिए होती है। कृषि कार्यो के लिए किसानों को कर्ज देना इनका मुख्य कार्य होता है। इस कारण इनकी तैनाती भी ग्रामीण क्षेत्रों की bank शाखाओं में होती है। इन्हें bank में किसानों के कर्ज के आवेदनों की जांच और कर्ज की राशि तय करने आदि कार्य करने होते है।

योग्यता: इस पद का दावेदार बनने के लिए agricultural, horticulture, एनिमल हस्बेंडी, फॉरेस्ट्री, डेयरी साइंस, veterinary science, agricultural marketing and cooperation and banking, agro-forestry, agricultural biotechnology, food technology, डेयरी टेक्नोलॉजी और agricultural engineering में से किसी subject में चार वर्षीय bachelor degree का होना जरुरी है।

IT Officer

customer को सुरक्षित और त्वरित banking सेवाएँ मुहैया कराने का दारोमदार IT officer के जिम्मे होता है। ये पेशेवर bank के IT officer के जिम्मे होता है। ये पेशेवर bank के IT system की खामियों को खोजने और उनमें सुधार के जरूरी उपाय भी करते है। ये पेशेवर ethical hacking और application security testing आदि का सहारा लेते है।

योग्यता: computer science, information technology और electronic and communication engineering में से किसी विषय में BE या B Tech की degree इस पद के लिए जरूरी होती है। graduation के बाद NIELIT से ‘B’ level diploma प्राप्त व्यक्ति भी पद के लिए दावेदारी कर सकते है।






                                        Job से सम्बंधित कुछ बातें