Saturday, August 25, 2018

Current GK September 2018 Part-2



11 August

1-      आज के ही दिन 10 साल पहले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने भारत के लिए ओलम्पिक में पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता था

2-      खुदीराम बोस को किंग्सफोर्ड नामक जज को बम से मारने की कोशिश में उन्हें 11 august 1908 को फांसी पर चढ़ा दिया गया था।

3-      जस्टिस गीता मित्तल ने जम्मू-कश्मीर highcourt की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

4-      11 august 1961 को दादरा एवं नगर हवेली का भारत में विलय हुआ था और इसे केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था।

5-      साहित्य के लिए वर्ष 2001 में नोबेल पुरस्कार पाने वाले भारतीय मूल के मशहूर लेखक वी.एस.नायपॉल का लन्दन स्थित अपने घर में 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

12 August

1-  भारतीय पुरुष hockey team ने 12 august, 1948 को लन्दन में ग्रेट ब्रिटेन को 4-0 से हराकर ओलम्पिक में स्वर्ण जीता था जो भारत का स्वतंत्र देश के तौर पर किसी खेल में पहला ओलम्पिक स्वर्ण पदक था।

2-  अमेरिकी टेक company IBM ने 12 august 1981 को अपना पहला मॉडर्न personal computer ‘IBM 5150’ बाज़ार में उतारा था।

3-  भारतीय अन्तरिक्ष कार्यक्रम के ‘जनक’ doctor विक्रम साराभाई का जन्म 12 august 1919 को हुआ था जिन्होंने इसरो की स्थापना की थी।

13 August

1-      आस्ट्रेलिया में आयोजित ‘Indian film festival of melabarn 2018 (IFFM) में रानी मुखर्जी को film ‘हिचकी’ के लिए best actress और मनोज वाजपेयी को film ‘गली गुलिया’ के लिए best actor का award मिला है

2-      पूर्व लोकसभा स्पीकर (2004-2009) सोमनाथ चटर्जी का 89 साल की उम्र में निधन हो गया।

3-      2 बार की ओलम्पिक विजेता और विश्व champion क्रोएशियाई डिस्कस थ्रो पेक्रोविक 5वीं बार यूरोपियन ख़िताब जीतने वाली पहली एथलीट बन गई है।

14 August

1-      ध्यानचंद award से सम्मानित पूर्व धावक हकम भट्टल का पंजाब के संगरूर में 64 वर्ष की उम्र में निधन हो गया

2-      BCCI ने पूर्व स्पिनर रमेश पवार को 30 नवम्बर तक भारतीय महिला cricket team का मुख्य कोच नियुक्त कर दिया।

3-      अंतर्राष्ट्रीय cricket में सर्वाधिक 100 शतक लगाने वाले पूर्व भारतीय cricketer सचिन तेंदुलकर 14 august, 1990 को अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय शतक जड़कर टेस्ट शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा (17 वर्ष और 112 दिन) खिलाड़ी बने थे।

4-      टेस्ट cricket में सर्वाधिक 99.94 के औसत से रन बनाने वाले पूर्व आस्ट्रेलियाई cricketer डॉन ब्रेडमैन 14 august, 1948 को अपनी आखिरी टेस्ट पारी में ‘0’ पर आउट हुए थे।

5-      छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलरामजी दास टंडन का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।

15 August

1-      पूर्व भारतीय cricket कप्तान और कोच अजीत वाडेकर का मुंबई में 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया

2-      संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित अबू धाबी मास्टर्स शतरंज के आठवें दौर में उज्बेकिस्तान के खिलाड़ी से ड्रा खेलने के साथ निहाल सरीन भारत के 53वें ग्रैंडमास्टर बन गये है।

3-      मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है।

4-      15 august 1972 को भारत में pincode अस्तित्व में आया था।

16 August

1-       भारत रत्न से सम्मानित और 3 बार देश के प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी का 93 वर्ष की उम्र में दिल्ली स्थित एम्स में निधन हो गया है

2-      आठ बार के ओलम्पिक पदक विजेता उसेन बोल्ट ने 16 august को बीजिंग ओलम्पिक में 9.69 seconds के साथ 100 मीटर रेस में विश्व रिकॉर्ड तोड़ा था। 

3-      करीब 14,000 करोड़ के PNB धोखाधड़ी मामले की जाँच कर रहे इस्पेक्टर डी.दामोदरन समेत 30 CBI अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

17 August

1-      1956 के मेलबर्न ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय hockey team के सदस्य और ध्यांचंद्र award से सम्मानित हरदयाल सिंह का 89 उम्र में निधन हो गया

2-      अंडमान एवं निकोबार द्धीप समूह के एस्सो ऑल्बन विश्व junior ट्रैक साइकिलिंग championship में पदक (रजत) जीतने वाले पहले भारतीय बन गये है। 

18 August

1-      18 august, 1934 को जन्मे गीतकार-निर्देशक गुलज़ार का पूरा नाम संपूरण सिंह कालरा है और गीतकार बनने से पहले वह एक गैराज में कार मैकेनिक थे

2-      संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कोफ़ी अन्नान का 80 की उम्र में निधन हो गया।

3-      देश की दूसरी बड़ी आईटी company infosys के cheaf financial officer (CFO) एम.डी.रंगनाथ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

19 August

1-      पहलवान बजरंग पुनिया ने पुरुषों की 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा के फाइनल में जापान के ताकातानी डाइची को 11-8 से हराकर 2018 एशियन गेम्स में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया

2-      भारतीय निशानेबाज अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार की जोड़ी ने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स team event में 429.9 अंको के साथ कांस्य पदक जीतकर भारत को 2018 एशियन गेम्स में पहला पदक दिलाया।

20 August

1-      विनेश फोगाट महिलाओं के 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती के फाइनल में जापान की युकी आइरी को हराकर एशियन गेम्स के इतिहास में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई

2-      18वें एशियन गेम्स में पुरुष ट्रैप स्पर्धा final में निशानेबाज लक्ष्य शेरॉन ने 43 अंको के साथ रजत पदक जीतकर tournament में भारत को चौथा पदक दिलाया।

3-      इंडोनेशिया में जारी 2018 एशियन गेम्स में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में दीपक कुमार ने 247.7 अंको के साथ भारत को पहला रजत पदक दिलाया।

4-      विश्व नंबर 6 नोवाक जोकोविच ने विश्व नंबर 2 रॉजर फेडरर को हराकर पहली बार सिनसिनाटी मास्टर्स का ख़िताब अपने नाम कर लिया है।

5-      इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी team ने मेजबान को 17-0 से हराकर turnament में पहली जीत दर्ज की।








No comments:

Post a Comment