Sunday, August 12, 2018

Current GK September 2018 Part-1




1 August

1-      डेनमार्क में भारी विरोध प्रदर्शनों के बीच सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का समेत पूरा चेहरा ढंकने वाले कपड़ो पर पाबंदी का कानून लागू हो गया

2-      राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 5 सांसदों को उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रपति कोविंद ने BJD सांसद भर्तहरि महताब को 2017 और TMC सांसद दिनेश त्रिवेदी को 2016 के उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार से सम्मानित किया।

2 August

1-      राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) को संवैधानिक दर्जा देने सम्बन्धी 123वां संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में पारित हो गया है

2-      कैलीफोर्निया (अमेरिका) के क्लार्क केंट ने 28 ओलम्पिक पदक विजेता पूर्व अमेरिकी तैराक माइकल फेप्लस का 1995 में बनाया गया 100 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा का record तोड़ दिया है।

3-      भारत के रसायन विज्ञान के पिता कहे जाने वाले आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय का जन्म 2 august 1861 को हुआ था।

4-      अमेरिकी संसद ने राष्ट्रीय रक्षा परिषद्-2019 पारित कर काउंटिंग अमेरिकाज एडवरसरीज थ्रू सैंक्शंस (CAATS) act के तहत रुसी रक्षा उपकरणों की खरीददारी पर भारत के खिलाफ प्रतिबन्ध लगाने सम्बन्धी प्रावधानों में ढील दे दी है।

5-      2 august 1858 को ब्रिटिश सरकार ने ‘गवर्मेन्ट ऑफ़ इंडिया एक्ट’ पारित किया था जिसके तहत भारत east india company की जागीर नही रहा।

6-      भारतीय मूल के आस्ट्रेलियाई गणितज्ञ अक्षय वेंकटेश को गणित के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए गणित का नोबेल पुरस्कार माने जाने वाले फ़ील्ड्स मेडल से नवाजा गया है।

3 August

1-      3 august, 1886 को चिरगांव (झाँसी) में हिंदी के प्रसिद्द कवि मैथिलीशरण गुप्त का जन्म हुआ था और महात्मा गाँधी ने उन्हें ‘राष्ट्रकवि’ का दर्जा दिया था

4 August

1-      4 august 1929 को खंडवा (मध्यप्रदेश) में किशोर कुमार का जन्म हुआ था

2-      स्मृति मंधाना महिला टी-20 में शतक लगाने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी बन गई है।

3-      नेपाल के रोहित कुमार पोउदेल 15 वर्ष, 335 दिन की उम्र में अन्तर्राष्ट्रीय वनडे cricket खेलने वाले चौथे सबसे युवा खिलाड़ी बन गये है।

5 August

1-      934 अंक हासिल कर नंबर 1 टेस्ट बल्लेबाज बने कप्तान विराट कोहली तीनों फ़ॉर्मेट में सर्वाधिक rating points हासिल करने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गये है

2-      ब्रिटिश तैराक ऐडम पीटी ने यूरोपियन championships में 57 seconds में 100 मीटर ब्रैस्टस्टोक स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतने के साथ अपना record तोड़कर नया विश्व record बनाया है।

3-      मुगलसराय रेलवे जंक्शन का नाम 156 वर्ष बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन हो गया।

4-      ओलम्पिक champion कैरोलिना मारिन को विश्व नंबर 3 पी.वी.सिंधु को हराकर तीसरी बार बैंडमिन्टन championship जीतने वाली पहली शटलर बन गई।

5-      5 august 1930 को ओहायो (अमेरिका) में जन्मे नील आर्मस्ट्रांग ने चंद्रमा पर पहुंचने से पहले कोरियाई युद्ध (1950-53) में भाग लिया था।

6-      5 august 1914 को अमेरिका में दुनिया का पहला इलेक्ट्रिक ट्रैफिक सिग्नल लगाया गया था।

7-      5 august, 1972 को जन्मे पूर्व पाकिस्तानी पेसर आकिब जावेद पुरुष cricket में अब तक ली गई कुल 93 हैट्रिक में से हैट्रिक के तीनों wicket LBW से लेने वाले एकमात्र बॉलर है।

6 August

1-      अनुसूचित जाति व जनजाति (एससी/एसटी) अत्याचार निवारण संशोधन विधेयक लोकसभा में पास हो गया

2-      पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के निजी सचिव रह चुके 81 वर्षीय कांग्रेस नेता आर.के.धवन का दिल्ली में निधन हो गया।

3-      राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने सम्बन्धी 123वां संविधान संशोधन विधेयक राज्यसभा में भी पारित हो गया है।

4-      रुसी तैरक क्लिमेंट कोल्सनिकॉफ ने यूरोपियन championships में 50 मीटर ब्रैस्टस्ट्रोक स्पर्धा जीतने के साथ नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

5-      6 august 1986 को मुंबई में भारत की पहली टेस्ट ट्यूब बेबी ‘हर्ष चावड़ा’ का जन्म हुआ था।

7 July

1-      तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम.करुणानिधि का 94 वर्ष की उम्र में चेन्नई के कावेरी अस्पताल में निधन हो गया

2-      7 august 1944 को अमेरिका में ऑटोमेटिक सीक्वेंस कंट्रोल्ड कैलकुलेटर (स्वचालित इलेक्ट्रॉनिक कैलकुलेटर) ‘हार्वर्ड मार्क-वन’ पेश किया था और यह IBM company के शुरूआती computer में से एक था।

3-      जस्टिस इंदिरा बनर्जी ने जस्टिस विनीत सरन और जस्टिस के.एम.जोसफ के साथ supreme court के जज के तौर पर शपथ ले ली।

8 August

1-      सरकार ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) स्वामीनाथन गुरुमूर्ति को RBI का गैर-आधिकारिक निदेशक नियुक्त किया है

2-      मार्गो (Goa) में 8 august. 1940 को जन्मे दिवंगत cricketer दिलीप सरदेसाई विदेशी सरजर्मी पर टेस्ट cricket में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज थे।

3-      देश के सबसे बड़े शेयर बाज़ार national stock exchange (NSE) का परिचालन 8 august, 1994 को शुरू हुआ था।

4-      महात्मा गाँधी ने मुंबई के ग्वालिया टैंक (अगस्त क्रांति) मैदान से 8 august 1942 को भारत छोड़ो आन्दोलन शुरू किया था।

9 August

1-  2018 राष्ट्रीय खेल विश्वविधालय विधेयक सांसद में पारित हो गया।

2-  अनुसूचित जाति व जनजाति (SC/ST) अत्याचार निवारण संशोधन विधेयक राज्यसभा में पास हो गया।

3-  दुनिया की सबसे बड़ी फर्नीचर रिटेलर आइकिया का भारत में पहला स्टोर हैदराबाद में खुल गया।

4-  9 august 1173 को इटली में पीसा की झुकी मीनार का निर्माण शुरू हुआ था जिसे पूरा होने में करीब 200 वर्ष लग गये थे।

5-  राज्यसभा ने उप-सभापति पद के लिए हुए चुनाव में जेडी(यू) सांसद व NDA गठबंधनके उम्मीदवार हरिवंश को चुन लिया।

10 August

1-      10 august, 2007 को england के खिलाफ टेस्ट में अनिल कुंबले ने अपने 389वें match में career का एकमात्र अन्तर्राष्ट्रीय शतक लगाया था

2-      भारतीय शास्त्रीय संगीत के जनक कहे जाने वाले पंडित विष्णुनारायण भातखंडे का जन्म 10 august 1860 को Mumbai के बालकेश्वर में हुआ था।

3-      Bajaj Electrics के प्रबंध निदेशक (MD) अनंत बजाज का कार्डियक अरेस्ट(ह्रदयाघात) से 41 साल की उम्र में निधन हो गया।









                               Current GK August 2018 Part-3



    












No comments:

Post a Comment