Sunday, January 27, 2019

Current GK February 2019 _Part-2



11 January

1-      ताइवान की राष्ट्रपति साईं इंग-वेन ने सत्ताधारी ‘डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी’ के पूर्व अध्यक्ष सु सेंग-चांग को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है

2-      निकोलस मादुरो ने लगातार दूसरी बार वेनेजुएला के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली।

3-      भारतीय खिलाड़ी शरत कमल ने जी. साथिया को हराकर record 9वीं बार राष्ट्रीय टेबल टेनिस championship का ख़िताब अपने नाम कर लिया।

4-      रॉयल बैंक ऑफ़ स्कॉटलैंड (RBS) के इंडिया हेड का पद छोडकर 2014 में ‘आप’ के टिकट पर mumbai दक्षिण से लोकसभा का चुनाव लड़ने वाली मीरा सान्याल (57) का cancer से निधन हो गया।

12 January

1-      राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नेपाल के सेना प्रमुख जनरल पूर्ण चंद्र थापा को ‘भारतीय सेना के जनरल’ की मानद पदवी दी

2-      हिंदी और मराठी फिल्मों के एक्टर किशोर प्रधान का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है।

3-      राष्ट्रपति कोविंद ने सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए सरकारी नौकरी और शिक्षण संस्थानों में 10% आरक्षण देने वाले 124वें संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी।

4-      आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में ओपनर रोहित शर्मा आस्ट्रेलिया में 5 वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गये।

5-      बेंगलूर में मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए सैनिटरी पैड की सबसे लम्बी (1,078) लाइन बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया है।

6-      अमेरिका में आंशिक सरकारी शटडाउन 22वें दिन भी जारी है और यह अमेरिकी इतिहास का सबसे लम्बा शटडाउन है।

13 January

1-      दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट में पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद ने 10 catch ले लिए है। इसके साथ ही उन्होंने एक test में बतौर विकेटकीपर-कप्तान 10 catch लेने का विश्व रिकॉर्ड बना लिया है।

14 January

1-      प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘उत्कृष्ट नेतृत्व’ के लिए फिलिप कोटलर प्रेंसिड़ेंशियल award से सम्मानित किया गया है

2-      महिलाओं की लाइट फ्लाई (45-48 किलोग्राम) भार वर्ग की रैंकिंग में विश्व नंबर 1 भारतीय मुक्केबाज एम.सी.मैरीकॉम असम के काजीरंगा विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजी गई है।

3-      रक्षा मंत्रालय की जनसंपर्क अधिकारी धान्या सनल केरल की अगस्तयारकुदम चोटी पर ट्रैक करने वाली पहली महिला बन गई है।

4-      ICICI bank ने देश के सबसे बड़े bank SBI के पूर्व MD बी. श्रीराम और मैनेजमेंट कंसलटेंट रमा बीजापुरकर को board में स्वतंत्र अतिरिक्त निदेशक के तौर पर शामिल किया। 

5-      AFC Asian cup में अपने अंतिम group match में बहरीन के खिलाफ मिली 0-1 की हार के बाद भारतीय football team के मुख्य coach स्टीफन कांस्टेंनटाइन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

15 January

1-      प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को निरंजनी अखाड़े की ओर से महामंडलेश्वर की पदवी दी गई

2-      तमिलनाडु के डी. गुकेश को विश्व के दूसरे और भारत के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बन गये। 12 साल, 7 महीने और 17 दिन के गुकेश ने यह उपलब्धि 17वीं दिल्ली international open chess tournament में तीसरा और अंतिम ग्रैंडमास्टर नॉर्म पाकर हासिल की।

3-      international cricket board (ICC) ने मनु साहनी को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त कर दिया।

16 January

भारत के सत्यरूप सिद्धांत 7 पर्वत शिखरों और 7 ज्वालामुखी पहाड़ों को फतह करने वाले सबसे युवा पर्वतारोही बन गये है

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिल्ली highcourt के जज जस्टिस संजीव खन्ना और कर्नाटक highcourt के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दिनेश महेश्वरी को supreme court का जज नियुक्त किया है।

17 January

1-      पहलवान विनेश फोगाट प्रतिष्ठित लॉरियस  स्पोर्ट्स award के लिए nominate होने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई है

2-      विदर्भ के बल्लेबाज वसीम जाफर first class में 40 वर्ष की उम्र में एक से अधिक दोहरा शतक जड़ने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी बन गये है।

3-      दुनिया की सबसे बड़ी mutual fund company वैनगार्ड के फाउंडर जॉन बोगल का cancer के कारण 89 साल की उम्र में निधन हो गया है।

4-      4 साल के बाद गाँधी शांति पुरस्कार विजेताओं का ऐलान किया गया है। 2015 के लिए कन्याकुमारी के विवेकानंद केंद्र, 2016 के लिए अक्षय पात्र फाउंडेशन और सुलभ international को संयुक्त रूप से पुरस्कार मिला है।

18 January

1-      दुनिया की सबसे ऊँची देवी दुर्गा की मूर्ति बनाने के लिए असम के शिल्पकार नुरुद्धीन अहमद का नाम लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में दर्ज किया गया है

1-      ‘वृक्ष मानव’ नाम से मशहूर विश्वेश्वर दत्त सकलानी (96) का उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में निधन हो गया।

2-      प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली नियुक्ति मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति द्वारा CBI के विशेष निदेशक के तौर पर कार्यकाल में कटौती किये जाने के बाद राकेश अस्थाना को विमानन सुरक्षा ब्यूरो का प्रमुख बनाया गया है।

3-      भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज एम.एस. धोनी को आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई तीन match की वनडे सीरीज में लगातार तीन अर्द्धशतक के साथ 193 रन बनाने के लिए मैन ऑफ़ द सीरीज चुना गया।

19 January

4-      प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दक्षिणी mumbai स्थित ‘national museum of indian cinema’ (NMIC) का उद्धाटन कर दिया

5-      फिलिपीन्स के सबसे अमीर व्यक्ति हेनरी साईं (94) का निधन हो गया।

6-      सौराष्ट्र ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ quarter final में 372 रनों का लक्ष्य हासिल कर रणजी ट्राफी इतिहास का सबसे बड़े रन चेज का record अपने नाम कर लिया।

7-      पाकिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में दक्षिण अफ़्रीकी बल्लेबाज हाशिम अमला ने शतक लगाया जो अंतर्राष्ट्रीय cricket में 15 महीनों के बाद उनका पहला शतक है।

20 January

1-      भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITTB) की DIG अर्पणा कुमार दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाली पहली महिला IPS बन गई है

2-      गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स द्वारा पिछले साल घोषित किये गये सबसे उम्रदराज मसाजो नोनाका का 113 वर्ष की उम्र में जापान के अशोरो में निधन हो गया है।

3-      तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर को ज्यूरी कमिटी स्पेशल award ‘सांसद रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित किया है।