Monday, July 30, 2018

जब Skin allergy के कारण होती है पित्ती

Skin allergy
पित्ती को अर्टिकेरिया कहते है। यह एक तरह की allergy है, जिससे skin पर लाल चकते पड़ जाते है। खुजली होने लगती है। ऐसा tension से भी हो सकता है।

हाइव्स या पित्ती कई  वजह से हो सकती है। यह skin की प्रतिक्रिया है, जिसके लक्षण लाल चकते व् खुजली के रूप में दिखाई देते है। तेज खुजलाने, शराब का सेवन करने, व्यायाम और भावनात्मक tension से problem और बढ़ जाती है।

BL के super speciality hospital के senior डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ, नितिन एस. वालिया कहते है,’ अर्टिकेरिया के लक्षण चौबीस घंटो में चले जाते है। इसके निशान भी नही रहते। क्रानिक अर्टिकेरिया महीनो तक रह सकता है। सामान्य पित्ती ठीक होने पर निशान भी नही रहते। अगर इसके लक्षण बड़े हिस्से पर skin पर चकते पड़ना, चक्कर आना, सनसनाहट, सांस लेने में कष्ट होना या या जीभ या गले में swelling के तौर पर दीखते है तो तुरंत doctor से contact करना चाहिए।

लक्षण

1-  लाल, अधिक खुजली वाले अंडाकार या कीड़े के आकार के चकते
2-  bleaching (लाल चकतों को दबाने पर उनका सफ़ेद या पीला पड़ना)
3-  चकते body के किसी भी भाग पर दिख सकते है, इनका आकार भी बदल जाता है। body के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में फ़ैल भी सकते है।
ट्रिगर/कारण
research में इसके सटीक कारणों के बारे में पता नही चल पाया है, पर सामान्य कारक निम्न है:
1-  कुछ भोज्य पदार्थ जैसे शेलफिश, मछली, मूंगफली, अंडे और दूध
2-  एस्प्रिन, पेनसिलीन और blood pressure की medicine की अधिकता
3-  पराग कण, पशुओं की मृत त्वचा, लेटेक्स और कीड़ों के डंक का असर
4-  exercise और emotional tension
5-  blood transfusion, इम्यून तंत्र से सम्बंधित गडबडियों, thyroid hormones की गड़बड़ी व् अन्य infection
उपचार
घर पर ही कुछ सामान्य सावधानियां रखकर स्थिति काबू में आ जाती है। लेकिन अगर पांच दिन में लक्षण दूर ना हो, तो डॉक्टर से contact करें। एंटीहिस्टामिन इसका सबसे सामान्य उपचार है, इससे खुजली, सूजन और दूसरी allergic प्रतिक्रियाएं कम हो जाती है।
swelling, लालपन और खुजली को कम करने के लिए कई बार कार्टिकोस्टेरॉइड medicine भी दी जाती है। protein controls के अलावा serious स्थितियों में  injection भी दिए जाते है।
सावधानियां
1-  पित्ती के कारकों से बचें
2-  गर्म पानी का उपयोग ना करें।
3-  कुनकुने पानी का उपयोग करें। पित्ती पर गीली पट्टियाँ रखें।
4-  ठन्डे कमरे में समय बिताएं।
5-  हल्के-पतले और ढीले कपड़े पहनें।
6-  ठन्डे पानी में थोड़ा-सा बेकिंग सोडा मिलाकर स्नान करें।

7-  तंग और उनी कपड़े ना पहनें। 



  Tags:            Dyslexia के लक्षण            Health Professional को इलाज की जरूरत                                                                  Eye Sickness (आँखों की बीमारी)


     



Sunday, July 29, 2018

सामान्य विज्ञान General Science -3

पाचन तंत्र (Digestive System)

1-  मानव के पाचन तंत्र में एक आहार-नाल और सहयोगी ग्रंथिया (यकृत, अग्नाशय आदि) होती है। आहार-नाल, मुखगुहा, ग्रसनी, ग्रसिका, आमाशय, छोटी आंत, बड़ी आंत, मलाशय और मलद्धार से बनी होती है। सहायक पाचन ग्रंथियों में लार ग्रंथि, यकृत, पित्ताशय और अग्नाशय है।

2-  आहार पदार्थो के विशेष घटक protein, carbohydrate, वसा, vitamins, खनिज लवण और जल है। सभी खाद्य पदार्थ इन्हीं घटकों से बने रहते हैं। किसी में कोई घटक अधिक होता है, कोई कम। body का 2/3 भाग जल है।

3-  पाचन का प्रयोजन है आहार के गूढ़ अवयवों को साधारण घटकों में विभक्त कर देना। यह कार्य मुंह में लाल रस द्वारा, आमाशय में जथरस द्वारा, ग्रहणी में अग्नाशयरस (pancreatic juice) तथा पित्त (bile) द्वारा और क्षुंदात्र में आंत्ररस (succus entericus) द्वारा सम्पादित होता है।

4-  आमाशय में पाचन की क्रिया जठररस की क्रिया द्वारा होती है। आमाशय की श्लेष्मल कला की ग्रंथियां यह रस उत्पन्न करती है। जब आहार आमाशय में पहुंचता है तो यह रस चारों ओर की गंथियों से आमाशय में ऐसी तीव्र गति से प्रवाहित होने लगता है जैसे उसको उंडेला जा रहा हो। इस रस के दो मुख्य अवयव पेप्सिन नामक enzymes और hcl acid होते है। पेप्सिन की विशेष क्रिया protein पर होती है, जिसमें hcl acid सहायता करता है।

5-  उदर के दाहिने भाग में उपर की ओर body की यकृत (liver) नामक सबसे बड़ी ग्रंथि है, जो पित्त का निर्माण करती है। वहाँ से पित्त पित्ताशय में जाकर एकत्र हो जाता है और पाचन के समय एक वाहिनी द्वारा ग्रहणी में पहुंच सकता है। यह हरे रंग का गाढ़ा तरल द्रव्य होता है। वसा के पाचन में इससे सहायता मिलती है।

6-  बृहदांत्र का कार्य केवल अवशोषण है। यह अंग विशेषतया जल का अवशोषण करता है। मलत्याग के समय मल जिस रूप में बाहर निकलता है, वह बृहदांत्र जल का अवशोषण कर लेता है। जल के अतिरिक्त वह थोड़े glucose का भी अवशोषण करता है, पर और किसी पदार्थ का अवशोषण नही करता। इसके अतिरिक्त लोह, मैग्नीशियम, calcium आदि body का त्याग बृहदांत्र  ही में करते है। यहाँ उनका उत्सर्ग होकर वे मल में मिल जाते है।

7-  आहार का जो कुछ भाग पचने तथा अवशोषण के पश्चात आंत्र में बच जाता है वही मल होता है।

श्वसन तंत्र (Respiratory System)

1-  श्वसन तंत्र में साँस सम्बन्धी अंग जैसे नाक, स्वरयंत्र (larynx), श्वासनलिका और फुफ्फुस (lungs) आदि शामिल है। body के सभी भागों में गैस का आदान- प्रदान (gas exchange) इस तंत्र का मुख्य कार्य है।

2-  नाक से ही सांस लेनी चाहिए क्योंकि नाक के अंदर छोटे-छोटे बाल होते है। ये बाल हवा में मिली धूल को बाहर ही रोक लेते है, अंदर नही जाने देते। मुंह से सांस कभी नही लेनी चाहिए क्योंकि ऐसा करने से हवा (सांस) के साथ धूल और हानिकारक कीटाणु भी अंदर चले जाते है।

3-  सांस-नली प्राय: साढ़े चार इंच लम्बी, बीच में खोखली एक नली होती है, जो गले में टटोली जा सकती है। यह भोजन की नली (अन्न नाल) के साथ गले से नीचे वक्षगहर में चली जाती है। वक्षगहर में, नीचे के सिरे पर चलकर इसकी दो शाखाएं हो गई है। इसकी एक शाखा दायें फेफड़े में और दूसरी बाएं फेफड़े में चली गई है। ये ही दोनों शाखाएं वायु नली कहलाती है। श्वास नली और वायु नली फेफड़े में जाने के प्रधान वायु पथ है।

4-  फुफ्फुस (Lungs): हमारी छाती में दो फुफ्फुस (फेफड़े) होते है- दायाँ और बायाँ। दायाँ फेफड़ा बाएं से एक इंच छोटा, पर कुछ अधिक चौड़ा होता है। दायें फेफड़े का औसत भार 23 औंस और बाएं का 19 औंस होता है। पुरुषों के फेफड़े स्त्रियों के फेफड़ो से कुछ भारी होते है। फेफड़े चिकने और कोमल होते है। इनके भीतर अत्यंत सूक्ष्म अनंत कोष्ठ होते है जिनको ‘वायु कोष्ठ’ (Air cells) कहते है। इन वायु कोष्ठों में वायु भरी होती है। फेफड़े युवावस्था में मटियाला और वृद्धावस्था में गहरें रंग का स्याही मायल हो जाता है। ये भीतर से स्पंज-समान होते है।

5-  श्वसन क्रिया (Respiration): साँस लेने को ‘श्वास’ और सांस छोड़ने को ‘प्रश्वास’ कहते है। इस ‘श्वास-प्रश्वास क्रिया’ को ही ‘श्वसन क्रिया’ कहते है।

6-  श्वास-गति (Breathing Rate): साधारणत: स्वस्थ मनुष्य एक minute में 16 से 20 बार तक सांस लेता है।

परिसंचरण तंत्र (Circulatory System)

1-  परिसंचरण तंत्र अंगो का वह समुच्चय है जो body की कोशिकाओं के बीच पोषक तत्वों का यातायात करता है। इससे रोगों से body की रक्षा होती है तथा body का ताप एवं pH स्थिर बना रहता है।

2-  amino acid, विधुत अपघट्य, gas, hormones, रक्त कोशिकाएं तथा nitrogen के अपशिष्ट उत्पाद आदि परिसंचरण तंत्र द्वारा यातायात किये जाते है। केवल रक्त-वितरण network को ही कुछ लोग वाहिका तंत्र मानते है, जबकि अन्य लोग लसीका तंत्र को भी इसी में सम्मलित करते है।

3-  वाहिकातंत्र ह्रदय, धमनियों तथा शिराओं के समूह का नाम है। धमनियों और शिराओं के बीच केशिकाओं का विस्तृत समूह भी इसी तंत्र का भाग है। इस तंत्र का काम body के प्रत्येक भाग में blood को पहुंचाना है, जिससे उसे पोषण और oxygen प्राप्त हो सकें।

4-  केशिकाओं के blood से पोषण और oxygen उतकों में चले जाते है और इस पोषण और oxygen से विहीन blood को वे शिरा में लौटाकर heart में लाती है जो उसको फेफड़े में oxygen लेने के लिए भेज देता है।

5-  heart एक पेशी-उतक से निर्मित चार कोष्ठोंवाला खोखला अंग, वक्ष के भीतर, उपर, दूसरी पर्शुका और नीचे की ओर छठी पर्शुका के बीच में बाई ओर स्थित है। इसके दोनों ओर दाहिने और बाएं फेफड़े है। इसका आकार कुछ त्रिकोण के समान है, जिसका चौड़ा आधार उपर और विस्तृत निम्न धारा (lower border) नीचे की ओर स्थित है। इसपर एक दोहरा क्लानिर्मित आवरण चढ़ा हुआ है, जिसका ह्रदयावरण (pergicardium) कहते है। इसकी दोनों परतों के बीच में थोड़ा स्निग्ध द्रव भरा रहता है।

6-  ह्रदय भीतर से चार कोष्ठों में विभक्त है। दो कोष्ठ दाहिनी ओर और दो बाई ओर है। दाहिनी और बाई ओर के कोष्ठ के बीच में एक विभाजक पट (septum) है, जो दोनों ओर के blood को मिलने नही देता। प्रत्येक ओर एक कोष्ठ उपर है, जो आलिंद (Auricle) कहलाता है और नीचे का कोष्ठ निलय (ventricle) कहा जाता है। दाहिने निलय में उर्ध्व ओर अधो महाशिराओं के दो छिद्र है, जिनके द्वारा blood लौटकर heart में आता है। एक बड़ा छिद्र आलिंद और निलय के बीच में है, जिसपर कपाटिका (valve) लगी हुई है।

7-  धमनियां heart से pure blood को ले जानेवाली लचीली नालियाँ या वाहिकाएं है, जिनके द्वारा blood अंगो में पहुँचता है। heart से निकलनेवाली मुख्य महाधमनी है, जो वक्ष में से होती हुई उदर के अंत पर पहुंचकर, दो अंतिम शाखाओं में विभक्त हो जाती है। महाधमनी से शाखाएं, निकलकर अंगो में चली जाती है। ज्यों-ज्यों शाखाएं, निकलती जाती है, उनका आकार छोटा होता जाता है। ये छोटे आकारवाली धमानिकाएं (Arterioles) कहलाती है।

8-  धमनियाँ शुद्ध blood को heart से ले जाती है और अंगो में सूक्ष्म कोशिकाओं में अंत हो जाती है, जिनके द्वारा अंग पोषण और oxygen blood से ग्रहण कर लेते है। इन कोशिकाओं से शिराएँ प्रारम्भ होती है, जिनके द्वारा पोषण और oxygen से रहित blood से ग्रहण कर लेते है। इन कोशिकाओं से शिराएँ प्रारम्भ होती है, जिनके द्वारा पोषण और oxygen से रहित blood heart को लौटकर आता है।


9-  वाहिकातंत्र का पहला important element केशिकाएं(Capillaries) कहलाता है। धमनियों और शिराओं के बीच में केशिकाओं का समूह स्थित होता है। heart से धमनियों में blood आता है। ये धमनियां केशिकाओं में विभक्त हो जाती है। केशिकाओं के दूसरी ओर से शिराएँ प्रारम्भ होती है। इस प्रकार केशिकासमूह एक झील के समान होता है, जिसमें एक ओर से नदी प्रवेश करती है ओर दूसरी ओर से दूसरी नदी निकलती है।








 





Thursday, July 26, 2018

Eye Sickness (आँखों की बीमारी)

eye sickness
thyroid में आँखे उभरी हुई लगने लगती है। आँखों में हुए छाले की वजह भावनात्मक tension भी हो सकती है। आँखे केवल दुनिया नही देखती। हमारे body में क्या गड़बड़ चल रही है, इसका पता भी ये आँखे दे देती है।

आँखे अलग-अलग प्रकार के उतकों से बनी होती है। इसी कारण से कई तरह की बीमारियों से वे प्रभावित भी जल्दी होती है। हमारे body में कहां क्या बीमारी पल रही है, इसका पता भी भी ये आँखे दे देती है। आँखों की जाँच से अपने body में कहाँ क्या गड़बड़ चल रहा है, इसका पता लगाना दरअसल काफी सस्ता उपाय भी है। (आँखों की एक सम्पूर्ण जाँच में 600 से 1000 रूपये ही लगते है और समय भी 30 minute से एक घंटे के बीच का ही लगता है।)

Delhi के सेव साइट सेण्टर के डायरेक्टर और आई सर्जन राजीव जैन का कहना है कि भले ही आपकी नजर 20/20 यानि कि एकदम ठीक हो, फिर भी आपको साल में कम से कम एक बार आँखों की जांच तो करानी ही चाहिए। आँखों की सरचना में विविध प्रकार के उतक शामिल होते है, इसलिए कई तरह की बीमारियों के प्रति उनमें संवेदनाशीलता अन्य अंगो की तुलना में कही ज्यादा होती है और इसलिए बीमारी को पहचानने में भी वे सहायक होती है।

डॉ. राजीव जैन के अनुसार आँखों के लगभग हर हिस्से से body में बन रही किसी असामान्यता के संकेत मिल सकते है। सिस्टेमिक (जिसमें पूरा body प्रभावित होता है, सिर्फ एक अंग नही, जैसे उच्च रक्तचाप या इंफ्लूएंजा) प्रकार की असामान्यताओं के लक्षण आँखों की बाहरी सतह (पलकें, कंजक्टिवा और कार्निया), आँखों के मध्य भाग (आइरिस) और पृष्ठ भाग (रेटिना) से पता चलते है। आँखों की उतकों में हो रहे बदलावों का पता लगाना जरूरी होता है, क्योंकि कई बार अगर सही समय पर इलाज ना मिले तो रेटिना की रक्त कोशिकाओं में आया परिवर्तन दृष्टिहीनता का कारण भी बन सकता है।

बच्चों या बड़ों की आँखों में कुछ खास परिवर्तन दिखने पर doctor से जरुर contact करना चाहिए। एक आँख का घूमना, आँखे बार-बार झपकाना, TV देखते हुए व् book पढ़ते समय आँखे मसलना या फिर आँखों में पानी आने और वस्तु हिलती हुई दिखना जैसे लक्षण आँखों के अलावा body की किसी अन्य problem का संकेत भी हो सकते है।

Thyroid की Problem

गुरुग्राम के forties memorial research institute के consultant ऑप्थैल्मोलाजिस्ट किशुक मारवाह कहते है, ‘अगर किसी के आँखों के गोले उभरे हुए और बड़े-बड़े हो तो वह thyroid ग्रंथि की problem हो सकती है। यह body में कही serious infection और सूजन का भी संकेत हो सकता है।

High Blood Pressure

high blood pressure में आमतौर पर कोई लक्षण नही दिखता, पर आँखों के doctor रेटिना की जांच से इसका पता लगा लेते है। किशुक मारवाह कहते है,’ हम उच्च रक्तचाप को आँखों में देख सकते है, ‘क्योंकि इसके कारण रेटिना की धमनियों में चांदी जैसी और तांबे के रंग की आभा आ जाती है, जिसे हम copper wiring कहते है। उच्च रक्तचाप का सम्बन्ध कभी-कभी आँखों की मांसपेशियों के लकवे से भी पाया गया है।‘

Diabetes

high blood pressure के कारण रेटिना से जुडी नसों में रक्त संचार बाधित होकर आँखों की नसों को कमजोर कर सकता है। Apollo hospital की consultant ऑप्थैल्मोलॉजी उमा मैलिआ कहती है,’ डायबिटिक रेटिनोपैथी नजर कमजोर होने का एक बड़ा कारण है।

Cancer

डॉ. राजीव जैन कहते है कि brain tumor के कारण आँखों की optic नर्व में सूजन आ जाती है, जो दृष्टि को प्रभावित कर सकती है। इसलिए आँखों की जाँच के दौरान अगर optic नर्व में सूजन पाई जाती है तो doctor brain tumor की आंशका के कारण neurologist से मिलने की बात भी करते है।

अधिक Tension

आँखों की पुतलियों में कई बार छाला या फुंसी हो जाती है। यह सेंट्रल सीरस रेटिनोपैथी के लक्षण है। body पर मानसिक व् शारीरिक tension बढ़ जाने से रेटिना से छाला या फुंसी बनने वाला फलुइड निकलने लगता है। डॉ. मारवाह कहते है, ‘इस स्थिति में चीजें धुंधली नजर आती है या लहरों की तरह हिलती हुई लगती है। आमतौर पर यह स्थिति tension में कमी आने के कारण ठीक होती जाती है।

आर्थ्राइटिस और स्पान्डिलाइटिस

रुमेटाइट आर्थ्राइटिस और स्पान्डिलाटिस जैसे ऑटोइम्यून रोगों में हमारी प्रतिरोधक क्षमता health कोशिकाओं पर हमला करने लगती है। इस कारण pain व् swelling की problem होती है। इसका असर आँखों में लाली, कमजोर दृष्टि, dry eye, केराटाइटिस (कार्निया में जलन) व् आँखों की मध्य परत युविया में सूजन आ जाती है।

Neurological Problems

थकान, tension और कैफीन के असर के कारण कई बार आँख फड़कने लगती है। लेकिन ये neurological disorder के कारण भी हो सकता है। डॉ. जैन के अनुसार neurologic disease जैसे मल्टीपल स्केलेरोसिस में आँखों की नस movement और दृष्टि में बदलाव आता है।

Cholesterol का स्तर

blood में cholesterol का level ज्यादा होने पर आँखों के उपरी या निचले हिस्सों पर पीले रंग का उभारयुक्त जमाव देखा जाता है। senior consultant ऑप्थैल्मोलॉजी उमा मैलिआ के अनुसार, ‘इन्हें जैन्थेलाज्मा कहा जाता है। अगर इन दोनों problems का इलाज नही किया जाता है तो उनके कारण रेटिना और बाकी पूरे body की रक्त कोशिकाएं कड़ी हो जाती है, जिससे stroke या heart attack का खतरा बढ़ जाता है।‘ अचानक आँखों में अँधेरा छा जाना भी दिल की problem का संकेत हो सकता है।

आँखों के Doctor के पास कब जाएँ

1-  1 वर्ष होने पर मोतियाबिंद रेटिनाब्लास्टोमा या भैंगेपन की जांच कराएं

2-  4-6 वर्ष की उम्र में कमजोर नजर व् आँखों की थकान आदि की जांच कराएँ।

3-  14 वर्ष का होने तक हर छह माह पर जांच कराएँ, अगर दृष्टि कमजोर है।

4-  6-40 वर्ष के दौरान हर तीन से पांच साल के अंतराल पर आँखों की जांच कराएं।

5-  40 की उम्र के बाद एक से 2 साल बाद ग्लूकोमा, मोतियाबिंद और प्रेज्बियोपिया (बढ़ती उम्र के कारण आँखों को एक जगह एकाग्र करने में problem) की जांच कराएं।







 
 



  
 

Tuesday, July 24, 2018

Current GK August 2018 Part-2



11 July

1-      world bank की report के अनुसार, 2017 में भारतीय अर्थव्यस्था का आकार $2.59 लाख करोड़ हो गया जिससे यह फ़्रांस को पछाडकर दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यस्था बन गया

2-      आजाद भारत के पहले रक्षामंत्री और संविधान सभा के महत्वपूर्ण सदस्यों में से एक सरदार बलदेव सिंह का जन्म 11 july 1902 को रूपनगर (पंजाब) में हुआ था।

3-      11 july, 1979 को अमेरिका का पहला स्पेस स्टेशन ‘स्काईलैब’ क्रैश होकर हिन्द महासागर और पश्चिम आस्ट्रेलिया के बीच गिरा था।

4-      भारतीय नौसेना का लम्बी दुरी का निगरानी विमान बोइंग P-81 दुनिया के सबसे बड़े बहुराष्ट्रीय नौसेनाभ्यास ‘रिम ऑफ़ पैसिफिक’ में भाग लेकर अंतराष्ट्रीय तिथि-रेखा पार करने वाला पहला विमान बन गया है।

5-      उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू राज्यसभा के 76 वर्षो के इतिहास में किसी विदेशी सदन के साथ समझौता करने वाले पहले सभापति बन गये है।

12 July

1-      IAAF विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स championship में 400 मीटर की रेस में स्वर्ण जीतकर हिमा दास विश्व championship के ट्रैक इवेंट (सभी आयु वर्गों) में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई

2-      England को हराकर विश्व नंबर 20 क्रोएशिया फीफा वर्ल्ड कप final में पहुंचने वाली सबसे कम ranking वाली team बन गई है।

3-      कुलदीप यादव ने England के खिलाफ पहले match में 25 रन देकर 6 wicket लिए जो एक वनडे में किसी बाएं हाथ के स्पिनर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

13 July

1-      रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के chairmen और देश के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी को चीनी eCommerce company Alibaba के co-founder जैक मा को पछाड़कर एशिया के सबसे धनी व्यक्ति बन गये

2-      विश्व championship के ट्रैक इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनी धावक हिमा दास असम की रहने वाली है।

14 July

1-      गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बांग्लादेशी समकक्ष असदुज्जमान खान कमाल के साथ राजधानी ढाका में विश्व के सबसे बड़े भारतीय वीजा केंद्र का उद्धाटन किया

2-      गुवाहाटी की स्वाति बिधान बरुआ असम की पहली ट्रांसजेंडर न्यायधीश बनी है और उन्हें लोक अदालत में न्यायाधीश  नियुक्त किया गया है।

3-      Facebook ने चिप बनाने के लिए google के senior director (इंजिनियरिंग) शहरयार रबी को vice-president नियुक्त किया है।

4-      दक्षिण अफ़्रीकी पेसर कगिसो रबाडा  स्पिनर हरभजन सिंह को पछाड़कर 150 test wicket झटकने वाले सबसे युवा गेंदबाज बन गये है।

5-      राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किसान नेता राम शकल, लेखक व स्तम्भकार राकेश सिन्हा, शिल्पकार  रघुनाथ महापात्रा और क्लासिकल डांसर सोनल मानसिंह को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है।

15 July

1-      थाईलैंड ओपन में final match में जापान की नोजोमी ओकुहरा ने सिंधु को 21-15, 21-18 से हराया

2-      ब्रिटेन में under-11 ‘यूके राष्ट्रीय योग championship’ विजेता भारतीय मूल के आठ वर्षीय छात्र ईश्वर शर्मा ने अपनी उपलब्धियों के लिए बच्चों की श्रेणी में ‘ब्रिटिश इंडियन ऑफ़ द इयर’ का ख़िताब जीता है।

3-      फ़्रांस ने मास्को (रूस) में खेले गये फीफा विश्व कप 2018 के फाइनल मुकाबले में क्रोएशिया को 4-2 से हराकर tournament इतिहास में दूसरी बार ख़िताब जीत लिया।

4-      ट्रैक इवेंट में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय धावक हिमा दास की अगुवाई वाली team ने IAAF विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स championship में 3 minute और 39.10 seconds में 4*400 मीटर रिले रेस पूरी कर junior record बनाया है।

16 July

1-  16 july, 1969 को चंद्रमा की सतह पर पहुंचने के लिए अमेरिका का पहला लूनर लैंडिंग अन्तरिक्षयान (मिशन) ‘अपोलो-11’ launch हुआ था।

2-  दिल्ली की पहली निर्वाचित मेयर और स्वत्रंता सेनानी अरुणा आसफ अली का जन्म 16 july, 1909 को कालका (हरियाणा) में हुआ था।

3-  16 july 1935 को अमेरिकी शहर ओकलाहोमा सिटी में दुनिया का पहला पार्किंग ‘पार्क-ओ-मीटर नंबर-1’ लगाया गया था।

4-  2018 फीफा विश्व कप में सर्वाधिक 6 गोल दागने वाले England के कप्तान हैरी केन ‘गोल्डन बूट’ और उप-विजेता क्रोएशियाई team के कप्तान लुका मॉदरिच tournament के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के तौर पर ‘गोल्डन बॉल’ award से नवाजे गये।

17    July

1-      बीजेपी ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष और हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) से सांसद अनुराग ठाकुर को लोकसभा में party का चीफ व्हिप नियुक्त किया है

2-      17 july 1917 को ब्रिटिश किंग जॉर्ज पंचम ने शाही परिवार का उपनाम बदलकर विंडसर कर दिया था जबकि इसके पहले इसे जर्मन शाही घराने ‘साक्से-कोबुर्ग-गोथा था।

3-      दुनियाभर में हर साल 17 july को वर्ल्ड इमोजी डे मनाया जाता है।

18    July

1-      सूरत (गुजरात) में MBBS में गोल्ड मेडलिस्ट और अरबपति परिवार से आने वाली हिना हिंगड जैन धर्म की दीक्षा लेने के बाद साध्वी विशारद मालाश्री बन गई

2-      18 july 1968 को स्थापित हुई अमेरिका की चिप निर्माता company इंटेल के 8080 माइक्रो-प्रोसेसर के नाम पर एक ऐस्टेरॉयड (क्षुत्रग्रह) का नाम रखा गया था।

3-      कॉमनवेल्थ गेम्स की जैवलिन थ्रो(भाला फेंक) स्पर्धा का स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण जीत लिया है।

4-      18 july 1996 को मुंबई में जन्मी मंधाना घरेलु वनडे cricket में दोहरा शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी है।

5-      गजल के शहंशाह या सुल्तान कहे जाने वाले मेहदी हसन का जन्म 18 july, 1927 को अविभाजित भारत के लूना गाँव (राजस्थान) में हुआ था।

6-      नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और आधुनिक दक्षिण अफ्रीका के जनक नेल्सन मंडेला का जन्म 18 july 1918 को हुआ था।

7-      अमेरिकी चिप company इंटेल ने अपनी 50वीं वर्षगांठ पर कैलीफोर्निया (अमेरिका) में LED lights से लैस सर्वाधिक 2018 ड्रोन एकसाथ उड़ाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।

19 July

1-      19 july 1955 को जन्मे रॉजर ने भारत की ओर से 27 टेस्ट और 72 वनडे match में 1459 रन बनाये थे और कुल 124 wicket झटके थे

2-      पद्मभूषण से सम्मानित कवि गोपालदास ‘नीरज’ का 93 वर्ष की उम्र में लम्बी बीमारी के बाद दिल्ली में निधन हो गया।

3-      इजरायली सांसद ने एक ऐसा विवादित बिल पास कर दिया जिससे इजरायल एक यहूदी राष्ट्र और संयुक्त येरुशलम देश की राजधानी बन गई।

4-      लोकसभा ने भगोड़ो की संपत्ति जब्त करने के लिए ‘भगोड़ा आर्थिक अपराधी विधेयक’ 2018 पारित कर दिया।

5-      19 july 1969 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के नेतृत्व वाली सरकार ने Allahabad bank, bank of Baroda,Punjab national bank और bank of india समेत 14 निजी bank का राष्ट्रीयकरण किया था।

6-      ‘मारो फिरंगी को’ नारा देने वाले क्रन्तिकारी मंगलपाण्डे का जन्म 19 july 1827 को हुआ था।

20    July

1-      20 july, 1969 को अन्तरिक्षयान ‘अपोलो-11’ नील आर्मस्ट्रांग, एडविन एल्ड्रिन और माइकल कॉलिंस को लेकर चंद्रमा पर उतरा था जिसके बाद आर्मस्ट्रांग चाँद पर उतरने वाले पहले व्यक्ति बने थे

2-      केन्या की बियाट्रिस चेपकोएक ने मोनाको डायमंड लीग में महिलाओं की 3,000 मीटर स्टीपचेस रेस में 8 seconds से विश्व record तोड़ दिया।

3-      नरेंद मोदी के खिलाफ पेश पहला अविश्वास प्रस्ताव लोकसभा में 126 के मुकाबले 325 मतों से गिर गया।