Sunday, July 15, 2018

Job से सम्बंधित कुछ बातें

job
Customer Service में काम आती हैं ये खूबियां

अगर आप customer service के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे है तो आपको अपने व्यक्तित्व की इन खूबियों को तराशना होगा।

संजीदगी से सुने Problem

उपभोक्ता की problem सही तरीके से सुनने और संभावित सवालों के बारे में विचार करने से ही उसके साथ प्रभावशाली संवाद बनाया जा सकता है।

सकारात्मक भाषा का इस्तेमाल

problem के समाधान में सकारात्मक भाषा का इस्तेमाल customer के मन में company की बेहतर छवि बनाता है।

धैर्य और आत्म नियन्त्रण

अपनी बात उपभोक्ता तक सुगमता से पहुँचाने के लिए customer service दे रहे व्यक्ति का धैर्यवान होना बेहद जरूरी है।

Time Management

उपभोक्ता की problem को तय समय-सीमा में सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए।

और अन्य बातें

1-  24% उपभोक्ता अच्छे experience के बाद 2 या ज्यादा सालों तक एक ही विक्रेता की सेवाएँ लेते है।

2-  39% उपभोक्ता ख़राब experience के बाद 2 या ज्यादा सालों तक विक्रेता की उपेक्षा करते है।

3-  70% customer phone के जरिये उपभोक्ता सेवाएँ लेना पसंद करते है।

4-  88% customer online review पढ़कर खरीदारी करने का decision करते है।

5-  अच्छी सेवाओं के बाद एक customer अपना experience 4 से 6 लोगों को बताता है।

Appraisal Meeting में न करें ये गलतियां


Employee की नजर में appraisal increment या promotion पाने का अवसर हैजबकि नियोक्ता की नजर में career में नई संभावनाओ तलाशने का अवसर।
इन दिनों आप appraisal में शामिल होने की तैयारी कर रहे होंगे। आपने साल भर अच्छा काम
 कियालेकिन अब appraisal की तैयारी में कमी आपकी rating को प्रवाभित कर सकती है।

पहले समझे Appraisal

यह असल में company की अपनी और अपने employees की प्रगति को जांचने का एक पैमाना है। हर company में appraisal का अपना तरीका होता है। कुछ company साल में एक बार
 appraisal करती हैतो कुछ हर तीन माह या छह माह में अपनी कर्मचारियों के काम का मुल्यांकन करती है। कही-कही appraisal प्रक्रिया में कर्मचारी भी शामिल होते है, उनसे form भरवाए जाते हैतो छोटी firm में supervisor व् senior officer ही स्वयं फैसले ले लेते है। आपकी rating के साथ बजट को ध्यान में रखकर salary में increment किया जाता है।

Appraisal Meeting में क्या न करें

1-  कमियों को लेकर भावुक न बनें: problem के समाधान और संभावनाओं पर बात करें।

2-  बहस न करें- अपनी कमियों को लेकर complain करने से आपकी नकारात्मक छवि बनती है।

3-  सही वजह पर ध्यान दें- boss पर पक्षपात करने का आरोप न मढें। अपने कार्य पर ध्यान दें।

4-  दूसरों पर आरोप न मढें- गलती हुई है तो मानें। आरोप मढ़ने से सिर्फ कमियां दिखती है।

Appraisal को कैसे बनाएं बेहतर

1-  अपना महत्व समझाएं- appraisal form में कहानी न लिखें। अपने appraisal form पर अपने नये ideas के data point शामिल करें। आंकड़े और मेल से अपनी बात को पुष्ट करें।

2-  Boss से सलाह करें- अगर आप appraisal form के किसी सवाल को लेकर स्पष्ट नही है


तो boss से बात करें।







No comments:

Post a Comment