Saturday, July 21, 2018

Motivational Story



सुखा पत्ता

एक आश्रम में लम्बे समय में बुजुर्ग महिला रह रही थी। उसने धर्मोग्रंथो-शास्त्रों को घोंट लिया। लेकिन वह खुश नही है। वह बार-बार कहती है कि कुछ और सिखाओं। आश्रम के बाबा कहते है कि तू कुछ सीखती ही नही। सब तरफ सिखाया ही तो जा रहा है।

एक दिन वह पेड़ के नीचे उदास बैठी थी। तभी एक सूखा पत्ता नीचे आ गिरा। उसे देखते ही वह ख़ुशी में पागल हो गई। आश्रम में दौड़ी-दौड़ी गई और चिल्ला कर कहने लगी- मैं सीख गई। वहां मौजूद लोगो ने कहा- किस धर्मग्रन्थ से सीखा है? जरा हमे भी बताओं।

उसने कहा- किसी धर्मग्रन्थ या शास्त्र से नही सीखा है। मैंने तो बस पेड़ से एक पत्ते को गिरते देखा और मैं सब समझ गयी। लोगों ने कहा- हम तो रोज सूखे पत्तों को गिरते देखते है। तुझे हुआ क्या है?

वह बोली- जैसे ही पेड़ से पत्ता गिरा तो मेरे भीतर भी कुछ गिर गया। मुझे महसूस हुआ कि आज नही तो कल मैं भी सूखे पत्ते की तरह गिर जाउंगी। जब गिरना ही है तो इतनी अकड़, इतनी अहंकार क्यों?

चुनौती है जरूरी

एक किसान की प्रार्थनाओं से भगवान प्रकट हो गये। उन्होंने कहा कि तुझे क्या मांगना है? किसान ने कहा- आप कहते हैं तो मांग लेता हूँ। आपने दुनिया बनाई होगी, लेकिन खेती-बाड़ी नही आती आपको। जब पानी चाहिए तो निकलती है धूप। जब फसल खड़ी होने को आती है, तो अंधड़, तूफ़ान, पाला चला आता है। एक बार मुझे मौका दो तो दिखलाऊं कि खेती-बाड़ी कैसे की जाती है? भगवान राजी हो गये। उन्होंने कहा- इस साल जो तू चाहेगा वही होगा। हुआ भी वही। अंधड़-ओले नही चाहे, तो नही आये। फसल पकी, पर गेंहू नही आये। बाहर से ठीक लेकिन भीतर से खोखले। भगवान बोले-तूने अच्छा- अच्छा माँगा, सो दिया। पर पौधों को अंधड़, तूफ़ान सब झेलना पड़ता है। वह नही हुआ तो उनकी जड़ें कैसे मजबूत होती?

सपने हमेशा जीवित रखें

अलीबाबा समूह के संस्थापक जेक मा आज दुनिया में online business की बहुत बड़ी शख्सियत है। पत्नी के साथ 20,000 dollar से business शुरू कर चाइना के पहले entrepreneur बने और फ़ोर्ब्स पत्रिका के cover पर नजर आये। चाइना के सबसे अमीर होने का ख़िताब उनके पास है।
साल 1994 में पहली बार जेक मा ने internet के बारे में सुना और इसकी ताकत का भांपा। कई तजुर्बो के बाद 1999 में अलीबाबा company स्थापित की।

वे English सीखने के लिए घर से सौ मील दूर एक होटल जाया करते थे, जहां विदेशी मेहमानों से English में बात करने की कोशिश करते थे। उनके जीवन में success के कुछ नियम हमेशा काम करते रहे हैं, जिन्हें जानकर आप भी success हो सकते है-

1-  असफलताओं के अभ्यस्त हो जाएँ

2-  सपने हमेशा जीवित रखें मौका देंगे, तभी तो वे पूरे होंगे

3-  चींजो से प्रेरणा लें

4-  परिस्थितियों से शिकायत न करें

5-  खुद पर विश्वास करें







   

No comments:

Post a Comment