Monday, July 2, 2018

Current GK July 2018 Part-3



21 June

1-      अमेरिकी चिप company इंटेल के CEO ब्रायन क्रजैनिच (58) ने कर्मचारी के साथ रिलेशनशिप की जानकारी सामने आने के बाद इस्तीफा दे दिया

2-      कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने SBI के एमडी बी.श्रीराम को सार्वजनिक क्षेत्र के IDBI bank के CEO व एमडी के रूप में 3 महीने के लिए अस्थाई तौर पर प्रभार सौपा है।

3-      भारतीय-अमेरिकी सर्जन और पत्रकार गावंडे को जेफ़ बेजोस की amazon, वारेन बफेट की बर्कशायर हैथवे और जैमी डिमोन की जेपी मॉर्गन चेस द्वारा शुरू की गई नई healthcare company का CEO नियुक्त किया गया है।

4-      न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा आर्डन ने ऑकलैंड के एक अस्पताल में एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।

5-      गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राजस्थान के कोटा में लोगों द्वारा सर्वाधिक संख्या में एकसाथ योग कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की पुष्टि की है।

6-      सिक्किम सरकार ने ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर.रहमान को राज्य का ब्रैंड एम्बैसडर नियुक्त किया है।

7-      अमेरिका संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से बाहर होने वाला पहला देश बन गया है।

22 June

1-      22 june 1932 को जन्मे अभिनेता अमरीश पुरी फिल्मों में आने से पहले बीमा एजेंट के तौर पर नौकरी करते थे

2-      गोरिल्ला foundation ने बताया है कि सांकेतिक भाषा में माहिर मादा गोरिल्ला कोको का 46 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।

3-      22 june 2016 को इसरो ने पहली बार एक साथ 20 उपग्रह पृथ्वी की कक्षा में भेजे थे।

4-      कोस्टा रिका के खिलाफ match के इंजरी टाइम में फिलिप कॉन्तिन्हो (91वें minute) द्वारा किये गये 1-1 गोल की बदौलत ब्राजील ने 2018 फीफा विश्व कप में अपनी पहली जीत हासिल की।

23 June

1-      5 साल पहले, 23 june 2013 को बर्मिघम में खेले गये फाइनल मुकाबले में मेजबान England को 5 रनों से हराकर भारत ने दूसरी बार ICC champions trophy ख़िताब जीता था

2-      जर्मनी ने 95वें minute में टोनी क्रूंज के गोल की बदौलत स्वीडन को 2-1 से हराकर 2018 फीफा विश्व कप में अपनी पहली जीत हासिल की।

24 June

1-      चेन्नई के आर.प्रज्ञानन्द (12 वर्ष, 10 महीने, 13 दिन) शतरंज इतिहास में दूसरे सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बन गये है

2-      भारत ने 2016 के रियो ओलम्पिक champion अर्जेन्टीना को 2-1 से हराकर आखिरी hockey champion trophy में लगातार दूसरी जीत हासिल की।

3-      सऊदी अरब महिला चालकों पर से प्रतिबन्ध हटाकर उन्हें गाड़ी चलाने की अनुमति देने वाला दुनिया का आखिरी देश बन गया।

4-      लॉर्ड्स में मेजबान England के खिलाफ भारतीय cricket team 24 june 1974 को test cricket में अपने सबसे कम score 42 रन पर सिमट गयी थी। 

5-      भुवनेश्वर(ओड़िसा) में आयोजित हुए देश के पहले आदिवासी beauty contest ‘आदि रानी कलिंग ट्राइबल क्वीन प्रतियोगिता’ का ख़िताब कोरापुट की पल्लवी दरूआ ने जीता।

25 June

1-      सऊदी अरब सालेम अल्दावसारी के 95वें minute (अतिरिक्त समय) में किये गये गोल की बदौलत मिश्र को 2-1 से हराकर 24 साल बाद फीफा विश्व कप में जीत हासिल की

2-      25 june 1983 को कपिलदेव की अगुवाई में वेस्टइंडीज को हराकर 60 ओवरों का विश्व कप जीता था।

3-      भारत की पहली महिला मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी का जन्म 25 june, 1908 को तात्कालिक पंजाब में हुआ था और वह 1963 से 1967 तक उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रही थी। 

26 June

1-      26 june 1945 को अमेरिकी शहर सेन फ्रांसिस्को में 50 देशों ने संयुक्त राष्ट्र घोषणा पत्र (यूएन चार्टर) पर हस्ताक्षर किये थे। जिसके बाद 24 October 1945 को संयुक्त राष्ट्र संगठन की स्थापना हुई थी।

2-      26 june 1873 को जन्मी भारतीय cinema की मशहूर सिंगर और डांसर गौहर ने 20 भाषाओं में ठुमरी व भजन गाये थे।

27 June

1-      जर्मनी में जारी निशानेबाजी विश्व कप में भारत के सौरभ चौधरी ने junior विश्व record बनाकर 10 मीटर एयर पिस्टल का स्वर्ण पदक जीत लिया है

2-      राष्ट्रीय गीत ‘वंदेमातरम्’ के रचयिता बंकिमचन्द्र चटर्जी ( चट्टोपाध्याय) का जन्म 27 june, 1838 को नैहाटी (पश्चिम बंगाल) में हुआ था

3-      27 june, 1957 को पहली बार वैज्ञानिक report में धूम्रपान और फेफड़ों के cancer के बीच सीधे संबंधो का पता चला था।

4-      पंजाब सरकार में सहायक निदेशक (कानून) सलीम युसूफ (25) ने पाकिस्तान के पहले दृष्टिबाधित जज के तौर पर शपथ ली।

28    June

1-      1984 batch के IAS अधिकारी अनूप चंद्र पाण्डेय उत्तर पदेश के नये मुख्य सचिव होंगे और वह राजीव कुमार की जगह लेंगे

2-      2018 फीफा विश्व कप में अदनान जानूजाय के एकमात्र गोल की बदौलत बेल्जियम ने England को 1-0 से हराकर football इतिहास में उसके खिलाफ 82 साल बाद जीत दर्ज की।

3-      जर्मनी में जारी junior निशानेबाजी विश्व कप में भारत की मनु भाकर ने विश्व रिकॉर्ड बनाकर 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया है।

4-      28 june 1911 को पश्चिम एशियाई देश मिस्र में ‘नाखला’ नामक उल्का पिंड गिरा था जिसका भार करीब 10 किलोग्राम था।

5-      28 june 1919 को मित्र देशों (मुख्यतः ब्रिटेन, अमेरिका, फ़्रांस) और जर्मनी (आंशिक प्रतिनिधित्व) के बीच वर्साय संधि पर हस्ताक्षर हुए थे।

29    June

1-      ICICI bank के निदेशक मंडल ने पूर्व पेट्रोलियम सचिव गिरीश चंद्र चतुर्वेदी को non-executive part-time chairmen नियुक्त किया है

2-      29 june 2007 को apple smartphone अमेरिका में बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ था।

3-      तेज गेंदबाज उमेश यादव सबसे लम्बे अन्तराल के बाद अंतर्राष्ट्रीय टी-20 cricket में वापसी करने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गये है।

30    June

1-      30 june, 1905 को दिए विशेष सापेक्षता के सिद्धांत के तहत अलबर्ट आइंस्टीन ने बताया था कि vacuum में प्रकाश 3 लाख किलोमीटर/seconds की नियमित गति से आगे बढ़ता है

2-      30 june, 1969 को जन्मे सनथ जयसूर्या 400 वनडे match खेलने वाले पहले जबकि अब भी तीसरे सर्वाधिक वनडे match खेलने वाले खिलाड़ी है।

3-      संयुक्त राष्ट्र क्षुद्रग्रह के खतरे को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए 30 june, 2017 से ‘अंतर्राष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस’ मनाने की घोषणा की थी।

4-      यूनेस्को ने Mumbai के ‘विक्टोरियन गोथिक’ और ‘आर्ट डेको’ इमारतों के समूह को विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल करने की घोषणा की।




  





  





No comments:

Post a Comment