Saturday, November 24, 2018

Current GK December 2018 Part-2



11 November

1-      भारत में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस देश के पहले शिक्षा मंत्री (1947-1958) मौलाना अबुल कलाम आजाद के सम्मान में मनाया जाता है

2-      चीनी E-Commerce company अलीबाबा ने singles day sell के पहले 85 seconds में ही 7,250 करोड़ ($ 1 अरब) की बिक्री कर दी।

3-      जर्मनी के समर्पण के बाद प्रथम विश्व युद्ध 11 November 1918 को सुबह 11 बजे समाप्त हुआ था।

12 November

1-      प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने वाराणसी में गंगा नदी के किनारे बने देश के पहले ‘मल्टी-मॉडल’ अंतदेर्शीय जलमार्ग टर्मिनल का उद्धाटन किया

2-      12 November 1980 को वॉयेजर-1 अंतरिक्षयान शनि ग्रह के करीब से गुजरने वाला दूसरा यान बना था।

3-      केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार (59) का करीब 2 बजे बेंगलूर के एक hospital में निधन हो गया।

4-      ब्रिटेन में करीब 150 वर्षो के चलन के बाद 12 November 1984 को एक पौंड के नोट ‘कुईड’ को बंद करने का ऐलान हुआ था।

5-      भारतीय कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा को चेन्नई में विंडीज के खिलाफ आखिरी match में अंतर्राष्ट्रीय टी-20 cricket में 200 चौके जड़ने वाले दूसरे भारतीय बन गये।

6-      प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में देश की पहली कंटेनर कार्गो सेवा की शुरुआत रामनगर बंदरगाह से की।

7-      पर्वतारोही सत्यरूप सिद्धांत 7 में से 5 ज्वालामुखी पहाड़ो की चढ़ाई पूरी करने वाले पहले भारतीय बन गये है।

8-      महिला बल्लेबाज मिताली राज (2,232) पुरुष team के ओपनर रोहित शर्मा (2,207) को पछाड़कर अंतर्राष्ट्रीय टी-20 cricket में सर्वाधिक रन बनाने वाली भारतीय बल्लेबाज बन गई।

13 November

1-      उत्तर प्रदेश cabinet ने Allahabad मंडल का नाम प्रयागराज मंडल और फैजाबाद मंडल का नाम बदलकर अयोध्या मंडल करने की मंजूरी दी

2-      श्रीलंका के खिलाफ 13 November 2014 को जब रोहित शर्मा ने वनडे इतिहास का सर्वाधिक व्यक्तिगत score 264 जड़ा था, तब भारत की जीत का अंतर 153 था।

3-      13 November 1913 को रबीन्द्रनाथ टैगोर को साहित्य का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा हुई थी और वह नोबेल पाने वाले पहले एशियाई शख्स थे।

4-      मुशफिकुर रहीम टेस्ट इतिहास में 2 दोहरे शतक लगाने वाले पहले विकेटकीपर-बल्लेबाज और पहले बंगलादेशी बन गये है।

5-      अमेरिकी कॉमिक बुक के लेखक व् मार्वल कॉमिक्स के को-क्रिएटर स्टैन ली का 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

6-      13 November 1971 को अमेरिकी अंतरिक्षयान मैरिनर-9 पृथ्वी के अलावा किसी दूसरे ग्रह (मंगल) का चक्कर लगाने वाला पहला यान बना था।

14 November

1-      यूनिसेफ ने 2018 एशियन गेम्स में तीन पदक जीतने वाली धावक हिमा दास को भारत का पहला यूथ एम्बेसडर नियुक्त किया

2-      14 November, 2013 को mumbai के वानखेड़े stadium में सचिन तेंदुलकर की आखिरी पारी के लिए जाते हुए तस्वीर को 2013 एमसीसी-विजडन photo of the year का award मिला था।

3-      देश के सबसे शक्तिशाली राकेट GSLV Mk-III ने श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश) के सतीश धवन स्पेस सेंटर से भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन के संचार उपग्रह ‘GSAT-29’ को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित कर दिया गया है।

15 November

1-      भारत के शीर्ष क्यूइस्ट पंकज आडवाणी ने 150-अप format में लगातार तीसरा IBSF बिलियर्ड्स ख़िताब जीत लिया

2-      पूर्व भारतीय दिग्गज cricketer सचिन तेंदुलकर ने 15 November, 1989 को कराची (पाकिस्तान) में अपने अंतर्राष्ट्रीय career की शुरुआत की थी और उन्होंने साल 2013 में आज के दिन mumbai के वानखेड़े stadium में अपनी आखिरी अंतर्राष्ट्रीय पारी भी खेली थी।

3-      5 बार के विश्व champion भारत के विश्वनाथन आनन्द ने पहले चेस इंडिया ब्लिट्ज tournament का ख़िताब अपने नाम कर लिया है।

4-      oxford dictionary ने ‘Toxic’ को साल 2018 का word of the year चुना है जिसका शब्दिक अर्थ जहरीला होता है।

5-      भारत के 28वें राज्य झारखण्ड की स्थापना 15 November, 2000 को स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की 125वीं वर्षगांठ के अवसर पर हुई थी।

6-      देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी company infosys ने जयेश संघराज को अपना अंतरिम CFO नियुक्त किया है जिनका कार्यकाल 17 November से प्रभावी होगा।

16 November

1-      आंध्र प्रदेश के विभाजन के करीब चार वर्षो बाद राज्य ने आधिकारिक उपयोग के लिए अपने नए राज्य चिह्न को स्वीकार कर लिया है

2-      संयुक्त राष्ट्र (UN) की शैक्षणिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संस्था ‘यूनेस्को’ के गठन का फैसला 16 November 1945 को हुआ था।

3-      वैज्ञानिकों ने सर्वसम्मति से किलोग्राम की परिभाषा बदलने का फैसला किया जिसके बाद पेरिस में 1889 में अपनाये गये प्लैटिनम एलाय सिलेंडर का उपयोग बंद हो जायेगा।

17 November

1-      17 November, 1986 को जन्मे फिंच ने इस साल जुलाई में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना ही record (156) तोड़कर अंतर्राष्ट्रीय में सर्वाधिक व्यक्तिगत score (172) बनाया था

2-      उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बीमार और घायल हाथियों के इलाज के लिए अपनी तरह का देश का पहला hospital खोला गया है।

3-      इब्राहीम मोहम्मद सोलिह ने मालदीव के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

18 November

1-      एलेक्जेंडर ज्वेरेन ने विश्व नंबर-1 नोवाक जोकोविच को हराकर अपना पहला एटीपी world tour finals का ख़िताब जीत लिया

2-      शीर्ष भारतीय क्यूइस्ट पंकज आडवाणी ने 150-format के long up प्रारूप के final में हमवतन खिलाड़ी बी.भास्कर को हराकर IBSF विश्व बिलियर्ड्स championship का ख़िताब record चौथी बार जीत लिया।

3-      Asian junior champion लक्ष्य सेन junior विश्व championship में 7 साल बाद पदक जीतने वाले पहले भारतीय शटलर बन गये है।

4-      18 November 1963 को अमेरिका की ‘बेल’ टेलीफोन company ने पेन्सिल्वेनिया में पहली बार push-button टेलिफोन system पेश किया था जिसमे 0-9 तक के 10 button थे।

5-      मिकी माउस कार्टून पहली बार बड़े पर्दे पर 18 November 1928 को फिल्म ‘स्टीमबोट विली’ में नजर आया था।

19 November

1-      प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के कुंडली-मानसरोवर सेक्शन का उद्धाटन किया, जिसके साथ यह पूरी तरह शुरू हो गया
Bottom of Form
2-       
20 November

1-      अमेरिका में आठ भारतीय-अमेरिकी महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों के लिए ‘अमेरिकन ओंटेप्रेंयोर एंड लीडर्स गाला’ में सम्मानित किया गया है

2-      international space station का पहला module ‘जारया’ 20 November 1998 को रूस ने launch किया था और जारया का मतलब सूर्योदय होता है।

3-      20 November, 2009 को पूर्व cricketer सचिन तेंदुलकर अंतर्राष्ट्रीय cricket में 30,000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे और वह अब तक ऐसा करने वाले एकमात्र बल्लेबाज है।

4-      20 November 1985 को microsoft ने operating system window का पहला वर्जन Window-1.0 release किया गया था जिसमें पहली बार ग्राफिकल यूजर इंटरफेस दिया गया था।









Sunday, November 18, 2018

बस रहें साथ, चुपचाप

Struggle and Friends


हर चीज का वक्त होता है, शब्दों का भी और चुप्पी का भी। सौभाग्यवश, जब मैं अपनी life के सबसे ख़राब वक्त से गुजर रहा था, तो मेरी life में कुछ ऐसे लोग थे, जिन्हें अच्छी तरह से मालूम था कि यह किस चीज का वक्त है। जब life में सब कुछ शानदार चल रहा हो, उस समय दोस्तों की चुप्पी की जरूरत नही पड़ती। पर, जब हम गहरे दुःख, दर्द या निराशा से जूझ रहे होते है तो उस वक्त सब कुछ बदल जाता है। मुझे ये सब अपने निजी अनुभव से मालुम है। एक serious accident के बाद मेरी life पूरी तरह से बदल गई। उस घटना के बाद मेरे जो दोस्त, रिश्तेदार मुझसे मिलने आ रहे थे, मैं उन सबका शुक्रगुजार था। उनकी बातें सुनकर, उनका प्यार पाकर मैं खुद को पहले से थोड़ा ज्यादा मजबूत पा रहा था।

लेकिन, मुझे वह वक्त भी सुकून दे रहा था, जब मेरे आसपास एक शब्द भी नही बोला जा रहा था। आसपास सिर्फ चुप्पी और गहरी शांति थी। मेरे सच्चे दोस्त बातचीत के बीच भी मुझे सोता हुआ देख परेशान नही होते थे। उन्हें मालूम था कि मुझे आराम करने की जरूरत है और उन्हें मेरे पास चुपचाप बैठने में भी कोई परेशानी नही थी।

जब मौन रखता है मायने

accident के चार माह बाद, जब हम सबको लग रहा था कि सब ठीक हो रहा है, ठीक उसी वक्त स्थिति और बुरी हो गई। पैर के एक infection के कारण मुझे चौथी बार operation थिएटर में जाना पड़ा। operation के बाद मुझे धीरे-धीरे समझ आने लगा कि मैं अब मैराथन कभी नही दौड़ पाउंगा। office में जो मुझे शानदार अवसर मिलने वाला था, वह अब हमेशा के लिए खत्म हो चुका है। जैसे-जैसे इस accident के कारण होने वाले नुकसानों की सूचि बनाता जा रहा था, वैसे-वैसे मेरी शारीरिक problem बढ़ने लगी। हौले-हौले मैं अवसाद की गिरफ्त में आने लगा। इस दौरान एक दिन जादुई-सा हुआ। hospital में अपनी पत्नी और दो अजीज friends के सामने मैं पहले धीरे-धीरे और फिर फूट-फूटकर रोने लगा। अगर उस वक्त कोई मुझे सांत्वना देने की कोशिश करता तो मैं उस पर चिल्ला उठता। पर, किसी ने ऐसा नही किया। friends और मेरी wife ने मुझे चुप्पी व् शांति का एक ऐसा उपहार दिया, जिसकी उस वक्त मुझे सबसे ज्यादा जरूरत थी। उन चार operation के बाद नही, बल्कि इस घटना के बाद सही मायने में मेरी हीलिंग यानी ठीक होने की प्रक्रिया शुरू हुई।

1-  जब हम कोई दर्दनाक हादसे का सामना करते है तो उस दर्द और दुःख का कुछ हिस्सा ऐसा होता है, जिसका भार सिर्फ हमें ही उठाना होता है। पर, दर्द का कुछ हिस्सा तो अपने साथ चलने वाले सच्चे friends के साथ साझा किया जा सकता है। मेरे ठीक होने की प्रक्रिया के दौरान मेरे friends मुझे घुमाने ले गए, घर के कामों में उन्होंने मेरी मदद की, office के काम में हाथ बंटाया, मेरे लिए मेरे पसंदीदा स्नैक्स लेकर आये। पर, इन सबके साथ उन्होंने मेरे दर्द को थामने में भी मेरी मदद की। दूसरे के दर्द को थामना एक चुनौती भरा काम होता है, पर इसका प्रभाव तेज गर्मी वाले दिन में एक गिलास ठंडा पानी मिलने जैसा होता है। जब मेरे friends मेरे दुःख के समय में चुपचाप मेरा साथ दे रहे थे, तो वे इस दौरान life में आगे बढ़ने और हिम्मत नही खोने की ताकत भी मुझे दे रहे थे।

2-  कई बार हम शब्दों का इस्तेमाल इसलिए करते है, क्योंकि चुप्पी हमे खलने लगती है। कई दफा बस इसलिए, क्योंकि दर्द और दुःख को देखकर हम असहज महसूस करने लगते है। पर, सही समय पर और सही तरीके से कहे गये शब्द life को नई energy देने का काम भी करते है। अपने दुःख के दिनों में hospital के बाहर की दुनिया, वहां के किस्से-कहानियां, किसी बच्चे का जन्म, किसी दोस्त की तुरंत बिताई हुई शानदार छुट्टी की बातें तो कोई मजेदार चुटकुला सुनने में मुझे सबसे ज्यादा मजा आता था। इन सबकी मदद से कुछ समय के लिए ही सही, पर मैं अपने निजी problem से ध्यान हटा पाता था। कई बार यें बातें भी सुनने का मेरा मन नही होता था और जब मैं अपने friends से यह कहता तो वे वापस मेरे आसपास चुप्पी की चादर फैला देते।

3-  social networking की दुनिया में भले ही हमारे हजारों friends हो, पर दुःख के समय में वो नाकाफी साबित होते है। दुःख के वक्त हमें अपने आसपास सच्चे friends के एक ऐसे घेरे की जरूरत महसूस होती है, जिनसे हम असल जुड़ाव महसूस कर सकें। Facebook आदि पर मिलने वाले सांत्वना के दो शब्द मन की सुकून तो पहुंचाते है, पर कुछ क्षण के लिए। अच्छे दोस्त अपनी मौजूदगी से दुःख के दर्द को धीरे-धीरे खुद में सोखते चले जाते है।

4-  सच्चे दोस्त दुःख और कष्ट के क्षणों में हमारे साथ अपनी मौजूदगी भर से हमें जिन्दगी में आगे बढ़ने, संघर्ष करने और दुःख व् पीड़ा को हराकर इस जंग को जीतने की प्रेरणा देते है। friends हमारे दुःख और दर्द को हमसे छीन तो नही पाते, पर वे अपनी उपस्थिति से उस दर्द को सहने की हमारी शक्ति जरुर बढ़ा देते है।




# इस article के writer ‘कैम टेलर’ जो writer, coach और blogger है। उनकी book ‘डीटूर’ संघर्षो का सामना करते हुए नए रास्तों के नक़्शे तैयार करने पर जोर देती है।













Tuesday, November 13, 2018

Current GK December 2018 Part-1



1 November

1-      महेंद्र सिंह धोनी सर्वाधिक डिसमिसल के मामले में पूर्व दक्षिण अफ़्रीकी खिलाड़ी मार्क बाउचर (424) को पछाडकर वनडे इतिहास में तीसरे सफल विकेटकीपर बन गये है

2-      1 November 1973 को कर्नाटक में जन्मी actress ऐश्वर्या राय बच्चन खुद के बारे में छपे सभी article को collect कर के रखती है।

3-      IIT मद्रास के शोधकर्ताओं ने पूरी तरह भारत में विकसित देश का पहला माइक्रोप्रोसेसर ‘शक्ति’ बनाया है जिसे मोबाइल कंप्यूटिंग system, रक्षा और परमाणु क्षेत्र में इस्तेमाल किया जा सकता है

2 November

1-      जम्मू-कश्मीर के पेसर मोहम्मद मुदस्सिर पेशेवर cricket इतिहास में लगातार चार गेंदों पर चार LBW wicket झटकने वाले पहले गेंदबाज बन गये है

3 November

1-      पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने 3 November, 2001 को अपनी पहली टेस्ट पारी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा था

4 November

1-      वैज्ञानिकों ने पृथ्वी पर ज्ञात सभी 15 लाख प्रजातियों के जेनेटिक कोड (जीनोम्स) मापने के लिए ‘अर्थ बायोजीनोम प्रोजेक्ट’ launch किया है जिसकी अनुमानित लागत करीब 340 अरब रूपये है

2-      mumbai में जन्मे स्थित software engineer सौरभ नेत्रावलकर आगामी ICC world cricket लीग division थ्री में अमेरिकी cricket team की अगुवाई करेंगे।

3-      4 November 2008 को डेमोक्रेटिक party के उम्मीदवार बराक ओबामा अमेरिका के पहले अश्वेत व् 44वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे।

5 November

1-      इंसानी मस्तिष्क जैसा काम करने के लिए बनाये गये दुनिया के सबसे बड़े न्यूरोमॉफ़िक super computer ‘SpiNNaker’ को पहली बार चालू किया गया है

2-      हैदराबाद में 5 November, 2009 को आस्ट्रेलिया के खिलाफ 175 (141) रनों की पारी के साथ सचिन तेंदुलकर 17,000 अंतर्राष्ट्रीय वनडे रन बनाने वाले पहले cricketer बन गये थे।

3-      इसरो ने 5 November 2013 को मंगल ग्रह के लिए देश का पहला अंतरिक्षयान ‘मंगलयान’ भेजा था ।  

6 November

1-      दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जुंग-सुक दिवाली महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए अयोध्या पहुँच गई है

2-      कृष्ण भजन गाने के लिए मशहूर विनोद अग्रवाल (63) का मथुरा (उत्तर प्रदेश) के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। भारत और विंडीज के बीच होने वाले दूसरे टी-20 से एक दिन पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने Lucknow के इकाना stadium का नाम बदलकर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी अंतर्राष्ट्रीय cricket stadium कर दिया।

3-      विंडीज के खिलाफ 58 गेंदों में शतक जड़कर रोहित शर्मा 4 अंतर्राष्ट्रीय टी-20 शतक जड़ने वाले cricket इतिहास में पहले खिलाड़ी बन गये।

4-      उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सरयू नदी के तट पर शाम को एक साथ 3 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित होने के साथ ‘अयोध्या दीपोत्सव’ गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में शामिल हो गया।

7 November

1-      अमेरिकी मध्यावधि चुनाव परिणाम के बाद ऐलेक्जेन्द्रिया ओकाशियो-कोर्तेज संसद (congress) पहुंचने वाली सबसे कम उम्र (29) की महिला बन गई है

2-      7 November 1867 को वारसॉ (पोलैंड) में जन्मी मैरी क्युरी दो बार नोबेल पुरस्कार पाने वाली एकमात्र महिला है।

3-      7 November 1888 को तिरुचिराल्ली (तमिलनाडु) में जन्मे सर चंद्रशेखर वेंकट रमन को ‘रमन प्रभाव’ की खोज के लिए 1930 में physics का नोबेल पुरस्कार मिला था।

8 November

1-      अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के परिणामों के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की विरोधी डेमोक्रेटिक party के member जेरेड पोलिस कोलोराडो राज्य के governor बनने के साथ-साथ देश के पहले चुने गये घोषित समलैंगिक governor भी बन गये है

2-      electric car निर्माता company टेस्ला के board ने एलन मस्क की जगह रोबिन डेन्होल्स को board chairman नियुक्त किया है उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू है।

3-      वैज्ञानिक विल्हेम रॉन्टजन ने 8 November 1895 को ‘एक्स-रेज’ की खोज की थी।

9 November

1-      भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर अंतर्राष्ट्रीय टी-20 इतिहास में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला बन गई है

2-      रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में K9 वज्र (कोरियन) और M777 होवित्जर (अमेरिकन) तोपों को भारतीय सेना में शामिल किया गया।

3-      भारतीय-अमेरिकी कारोबारी हैरी सिंह सिद्धू कैलीफोर्निया राज्य के अनाहिम शहर के मेयर निर्वाचित हुए है और शहर के पहले सिख मेयर होंगे।

4-      जर्मनी को दो हिस्सों (पूर्वी और पश्चिमी) में बांटने वाली बर्लिन दीवार 9 November, 1989 को ढहाई गई थी।

5-      अमेरिकी electric car company टेस्ला के board की नई chairman रॉबिन डेनहोम फिलहाल आस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी टेलिकॉम company की चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) है।

10 November

1-      2011 में वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय team में शामिल रहे मुनाफ पटेल ने अंतर्राष्ट्रीय cricket से सन्यास ले लिया है

2-      2018 एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स के champion भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया 65 किलोग्राम भार वर्ग में विश्व नंबर 1 बन गये है।

3-      भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और सौरभ चौधरी ने 11वीं एशियाई एयरगन championship की 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड team स्पर्धा में नये जूनियर विश्व record के साथ स्वर्ण पदक जीत लिया है।

4-      बल्लेबाज जेमिमाह रॉड्रिग्स टी-20 विश्व कप इतिहास में अर्द्धशतक लगाने वाली सबसे युवा भारतीय महिला बन गई है।




                              Current GK 2018 November Part-3