Tuesday, November 13, 2018

Current GK December 2018 Part-1



1 November

1-      महेंद्र सिंह धोनी सर्वाधिक डिसमिसल के मामले में पूर्व दक्षिण अफ़्रीकी खिलाड़ी मार्क बाउचर (424) को पछाडकर वनडे इतिहास में तीसरे सफल विकेटकीपर बन गये है

2-      1 November 1973 को कर्नाटक में जन्मी actress ऐश्वर्या राय बच्चन खुद के बारे में छपे सभी article को collect कर के रखती है।

3-      IIT मद्रास के शोधकर्ताओं ने पूरी तरह भारत में विकसित देश का पहला माइक्रोप्रोसेसर ‘शक्ति’ बनाया है जिसे मोबाइल कंप्यूटिंग system, रक्षा और परमाणु क्षेत्र में इस्तेमाल किया जा सकता है

2 November

1-      जम्मू-कश्मीर के पेसर मोहम्मद मुदस्सिर पेशेवर cricket इतिहास में लगातार चार गेंदों पर चार LBW wicket झटकने वाले पहले गेंदबाज बन गये है

3 November

1-      पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने 3 November, 2001 को अपनी पहली टेस्ट पारी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा था

4 November

1-      वैज्ञानिकों ने पृथ्वी पर ज्ञात सभी 15 लाख प्रजातियों के जेनेटिक कोड (जीनोम्स) मापने के लिए ‘अर्थ बायोजीनोम प्रोजेक्ट’ launch किया है जिसकी अनुमानित लागत करीब 340 अरब रूपये है

2-      mumbai में जन्मे स्थित software engineer सौरभ नेत्रावलकर आगामी ICC world cricket लीग division थ्री में अमेरिकी cricket team की अगुवाई करेंगे।

3-      4 November 2008 को डेमोक्रेटिक party के उम्मीदवार बराक ओबामा अमेरिका के पहले अश्वेत व् 44वें राष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे।

5 November

1-      इंसानी मस्तिष्क जैसा काम करने के लिए बनाये गये दुनिया के सबसे बड़े न्यूरोमॉफ़िक super computer ‘SpiNNaker’ को पहली बार चालू किया गया है

2-      हैदराबाद में 5 November, 2009 को आस्ट्रेलिया के खिलाफ 175 (141) रनों की पारी के साथ सचिन तेंदुलकर 17,000 अंतर्राष्ट्रीय वनडे रन बनाने वाले पहले cricketer बन गये थे।

3-      इसरो ने 5 November 2013 को मंगल ग्रह के लिए देश का पहला अंतरिक्षयान ‘मंगलयान’ भेजा था ।  

6 November

1-      दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जुंग-सुक दिवाली महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए अयोध्या पहुँच गई है

2-      कृष्ण भजन गाने के लिए मशहूर विनोद अग्रवाल (63) का मथुरा (उत्तर प्रदेश) के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। भारत और विंडीज के बीच होने वाले दूसरे टी-20 से एक दिन पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने Lucknow के इकाना stadium का नाम बदलकर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी अंतर्राष्ट्रीय cricket stadium कर दिया।

3-      विंडीज के खिलाफ 58 गेंदों में शतक जड़कर रोहित शर्मा 4 अंतर्राष्ट्रीय टी-20 शतक जड़ने वाले cricket इतिहास में पहले खिलाड़ी बन गये।

4-      उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सरयू नदी के तट पर शाम को एक साथ 3 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित होने के साथ ‘अयोध्या दीपोत्सव’ गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में शामिल हो गया।

7 November

1-      अमेरिकी मध्यावधि चुनाव परिणाम के बाद ऐलेक्जेन्द्रिया ओकाशियो-कोर्तेज संसद (congress) पहुंचने वाली सबसे कम उम्र (29) की महिला बन गई है

2-      7 November 1867 को वारसॉ (पोलैंड) में जन्मी मैरी क्युरी दो बार नोबेल पुरस्कार पाने वाली एकमात्र महिला है।

3-      7 November 1888 को तिरुचिराल्ली (तमिलनाडु) में जन्मे सर चंद्रशेखर वेंकट रमन को ‘रमन प्रभाव’ की खोज के लिए 1930 में physics का नोबेल पुरस्कार मिला था।

8 November

1-      अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के परिणामों के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की विरोधी डेमोक्रेटिक party के member जेरेड पोलिस कोलोराडो राज्य के governor बनने के साथ-साथ देश के पहले चुने गये घोषित समलैंगिक governor भी बन गये है

2-      electric car निर्माता company टेस्ला के board ने एलन मस्क की जगह रोबिन डेन्होल्स को board chairman नियुक्त किया है उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू है।

3-      वैज्ञानिक विल्हेम रॉन्टजन ने 8 November 1895 को ‘एक्स-रेज’ की खोज की थी।

9 November

1-      भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर अंतर्राष्ट्रीय टी-20 इतिहास में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला बन गई है

2-      रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में K9 वज्र (कोरियन) और M777 होवित्जर (अमेरिकन) तोपों को भारतीय सेना में शामिल किया गया।

3-      भारतीय-अमेरिकी कारोबारी हैरी सिंह सिद्धू कैलीफोर्निया राज्य के अनाहिम शहर के मेयर निर्वाचित हुए है और शहर के पहले सिख मेयर होंगे।

4-      जर्मनी को दो हिस्सों (पूर्वी और पश्चिमी) में बांटने वाली बर्लिन दीवार 9 November, 1989 को ढहाई गई थी।

5-      अमेरिकी electric car company टेस्ला के board की नई chairman रॉबिन डेनहोम फिलहाल आस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी टेलिकॉम company की चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) है।

10 November

1-      2011 में वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय team में शामिल रहे मुनाफ पटेल ने अंतर्राष्ट्रीय cricket से सन्यास ले लिया है

2-      2018 एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स के champion भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया 65 किलोग्राम भार वर्ग में विश्व नंबर 1 बन गये है।

3-      भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और सौरभ चौधरी ने 11वीं एशियाई एयरगन championship की 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड team स्पर्धा में नये जूनियर विश्व record के साथ स्वर्ण पदक जीत लिया है।

4-      बल्लेबाज जेमिमाह रॉड्रिग्स टी-20 विश्व कप इतिहास में अर्द्धशतक लगाने वाली सबसे युवा भारतीय महिला बन गई है।




                              Current GK 2018 November Part-3




   







  

No comments:

Post a Comment