Monday, June 24, 2019

Current GK July 2019 Part-2



11 June

1-      मध्य प्रदेश की टीकमगढ लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद डॉ.वीरेन्द्र कुमार 17वीं लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर होंगे और वह 17 व् 18 june को नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाएंगे

2-      राष्ट्रीय जाँच ऐजेंसी (NIA) के पूर्व प्रमुख और मौजूदा सतर्कता आयुक्त शरद कुमार को अंतरिम मुख्य सतर्कता आयुक्त (CVC) नियुक्त किया गया है।

3-      भारत की सबसे बड़ी आईटी company TATA CONSULTANCY SERVICES (TCS) ने बाज़ार पूंजीकरण के लिहाज से दिग्गज अमेरिकी आईटी company IBM को पछाड़ दिया है।

12 June

1-      प्रख्यात साहित्यकार अमिताव घोष को साहित्य में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए 54वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

2-      दिवगंत भारतीय कलाकार भूपेन खखर की समलैंगिकता पर आधारित painting ‘too man in bananas’ 22 करोड़ में नीलाम हुई, जिसके साथ ही खखर के लिए एक नया नीलामी record बन गया।

3-      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा के कार्यकाल के केंद्र सरकार ने 5 साल के लिए बढ़ा दिया है। सरकार ने साथ ही नृपेंद्र मिश्रा को cabinate मंत्री का दर्जा भी दिया है।

13 June

1-      इटली ने भारतीय लेखिका प्रतिष्ठा सिंह को ‘night of order of the star of itly’ (nighthood award) से सम्मानित किया है

2-      उधोगपति गौतम अदाणी समूह को आस्ट्रेलिया की विवादास्पद कारमाइकल कोयला खदान परियोजना पर काम शुरू करने की अंतिम मंजूरी मिल गई है।

14 June

1-      वेस्टइंडीज के खिलाफ जो रुट विश्व cup इतिहास में तीन शतक लगाने वाले england के पहले खिलाड़ी बन गये

15 June

1-      राजस्थान की सुमन राव को 56वीं फेमिना मिस इंडिया-2019 चुन ली गई और वह इस वर्ष की मिस world प्रतियोगिता में भारत की प्रतिनिधित्व करेंगी

2-      गुजरात के महिसागर जिले के रायौली गाँव में डायनासोर museum और जीवाश्म पार्क खुला है, जो देश का पहला और दुनिया का तीसरा पार्क है।

3-      आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ऐरन फिंच ने 2019 विश्व cup में श्रीलंका के खिलाफ 132 गेंदों में 153 रन बनाये जो विश्व cup इतिहास में किसी आस्ट्रेलियाई कप्तान का सर्वाधिक score है।

4-      आम उत्पादक कलिमुल्ला (mango man) ने गृह मंत्री शाह पर आम की नई किस्म का नाम रखा है और इसे ‘शाह’ आम कहा जायेगा।

5-      100 मिलियन सब्सक्राइबर्स को पार करने वाला पहला you-tube channel बनने के लिए टी-सीरीज को गिनीज world record ने आधिकारिक सर्टिफिकेट दिया है।

16 June

1-      पाकिस्तान के खिलाफ विश्व cup में match में 57 रन पूरे करते ही भारतीय कप्तान विराट कोहली अंतर्राष्ट्रीय वनडे cricket इतिहास में सबसे तेज 11,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गये

2-      पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय ओपनर रोहित शर्मा ने 85 गेंदों में 2019 विश्व cup का अपना दूसरा शतक जड़ दिया।

3-      विश्व cup में 2019 के match में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला छक्का लगाते ही भारतीय ओपनर रोहित शर्मा ने एक भारतीय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय cricket में सर्वाधिक छक्के लगाने का record अपने नाम कर लिया।

4-      सार्वजानिक क्षेत्र के यूको bank ने बिड़ला सूर्या company द्वारा 67.65 करोड़ का ऋण नही चुकाने के मामले में उसके chairman यशवर्धन बिड़ला को विलफुल डिफाल्टर घोषित कर दिया।

5-      भारत ने 336/5 का score खड़ा किया, जो विश्व cup इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ उसका सबसे बड़ा score है।

17 June

1-      पाकिस्तान ने लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद को ख़ुफ़िया ऐजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस (ISI) का नया प्रमुख नियुक्त किया है

2-      17वीं लोकसभा का सत्र शुरू होते ही प्रोटेम स्पीकर वीरेन्द्र कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद मोदी को सदस्य के तौर पर शपथ दिलाई।

3-      भारत ने पाकिस्तान को 89 रनों (डकवर्थ-लुईस नियम) से हराकर उसके खिलाफ विश्व cup इतिहास में अपनी सबसे बड़ी जीत (रनों के लिहाज से) दर्ज की।

4-      केरल सरकार ने पढ़ाई छोड़ चुकी 21 ट्रांसजेंडर को केरल राज्य साक्षरता मिशन द्वारा आयोजित 10वीं कक्षा के बराबर की परीक्षा पास करने पर तिरुवनंतपुरम में सम्मानित किया।

18 June

1-      सउदी अरब सरकार ने जेहाद में खुला देश का पहला night club ‘हलाल’ बंद कर दिया है जिसमें महिलाओं और पुरुषों को एक ही जगह डांस करने की अनुमति थी

2-      अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गये विश्व cup match में england के कप्तान ऑइन माँर्गन ने 17 छक्के जड़कर एक वनडे पारी में सर्वाधिक छक्के मारने का विश्व record अपने नाम कर लिया।

3-      बांग्लादेश के all-rounder शाकिब अल हसन वनडे cricket इतिहास में सबसे तेजी से 6,000 run और 250 wicket का double पूरा करने वाले खिलाड़ी बन गये है।

4-      विश्व नंबर-3 वनडे गेंदबाज अफगानिस्तान के रशीद खान एक वनडे में 100 रन देने वाले cricket इतिहास में पहले स्पिनर बन गये है।

19 June

1-      माली की महिला team ने रवांडा के खिलाफ खेलते हुए 9 over में 6 रन बनाकर होने के बाद अंतर्राष्ट्रीय टी-20 इतिहास (पुरुष व् महिला) का सबसे कम टोटल बनाया

2-      आस्ट्रेलिया के एक राज्य विक्टोरिया में इच्छामृत्यु को क़ानूनी मंजूरी मिल गई है और ऐसा करने वाला यह देश का पहला राज्य बन गया है।

20 June

1-      आस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉनर विश्व cup इतिहास में 2 बार 150 से अधिक का score बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गये है

2-      21 june को मनाये जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से एक दिन पहले विश्व की सबसे छोटी महिला ज्योति आमगे ने नागपुर में योग किया।

3-      विश्व cup 2019 में आस्ट्रेलिया-बांग्लादेश के हुए match में कुल 714 run बने, जिसके साथ एक विश्व cup match में बने सर्वाधिक रनों का record टूट गया।



  

  




Saturday, June 15, 2019

ELSS: TAX बचत के साथ कमाई का मौका सुरक्षित निवेश की पसंदीदा योजना

ELSS FUND


ELSS EQUITY mutual fund है, जिसके fund का ज्यादातर हिस्सा equity में निवेशित होता है। इसे tax fund भी कहा जाता है। ELSS fund का return equity market पर depend होता है। ये fund निवेश पर अच्छे return के साथ ही आपको tax बचाने की सुविधा भी देते है, जिसके चलते यह निवेश का काफी लोकप्रिय जरिया माना जाता है। अगर आप tax बचाने के लिए निवेश करना चाहते है तो ELSS सबसे बेहतर चुनाव हो सकता है। इसके अलावा यहाँ पैसे लगाना share market के मुकाबले कम जोखिम भरा रहता है। इसमे पूरी रकम equity में निवेश नही की जाती है जिससे जोखिम घटता है, जबकि पारम्परिक बचत योजनाओं के मुकाबले बेहतर return भी मिलता है।

कम लॉक इन पीरियड का फायदा

ELSS में लॉक इन period महज तीन साल का होता है। यानी आप ELSS में SIP भी शुरू कर सकते है। निवेशक चाहें तो तीन साल के बाद भी इसे जारी रख सकते है या फिर पैसा निकाल सकते है। निवेशक चाहे तो तीन साल के बाद भी इसे जारी रख सकते है या फिर पैसा निकाल सकते है। इसके उलट पारम्परिक निवेश के option जैसे PPF और NSP में लॉक इन period काफी लम्बा होता है। इसका मतलब यह है कि इनमें एक बार निवेश करने के बाद आप जल्द अपना पैसा नही निकाल सकते है। इनके मुकाबले ELSS ज्यादा लचीली स्क्रीम है। वैसे PPF में पांच साल के बाद आंशिक निकासी की सुविधा है, लेकिन इसका maturity period 15 साल होता है।

दोहरे कर बचत का लाभ

ELSS में निवेश पर दोहरे कर बचत का भी लाभ मिलता है। एक तो निवेश की गई राशि आयकर की धारा 80c के तहत करमुक्त होती है। हालाँकि इसके तहत एक साल में महज 1.5 लाख रूपये के निवेश पर ही tax छूट का लाभ उठाया जा सकता है। ज्यादातर निवेशक tax बचाने के लिए ELSS में पैसे लगाते है और बाद में अन्य mutual fund में निवेश करने लगते है, इसलिए इस योजना को MF की पहली स्क्रीम भी कहा जाता है। ELSS की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमे निवेशित रकम के return पर भी tax छुट मिलती है, जैसा कि FD, PPF और NSC जैसी योजनाओं में होता है। ELSS में अगर निवेशित राशि पर सालाना ब्याज की रकम एक लाख रूपये से कम होगी तो इस पर किसी तरह का कर नही देना पड़ेगा। वही, 1 लाख रूपये से ज्यादा ब्याज की आय पर 10% की लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन tax देना होगा। इस लिहाज से 95% से ज्यादा छोटे और मझोले निवेशक कर देने के इस दायरे से बाहर रहते है।

Market में निवेश के कई रास्ते

वित्तीय सलाहकार company BNP fincap के निदेशक अमित निगम के अनुसार, ज्यादातर लोग tax के लिए बचत करते है और market में उतार-चढ़ाव है। लिहाजा आप चार माह में ELSS वीकली STP या SIP के जरिये निवेश कर सकते है। इसमे एकमुश्त राशि की बजाय एक निश्चित समयावधि मी निवेश होता है, जिसमे fund की स्थिति देखकर बदलाव किया जा सकता है। दूसरा option आर्बिटेज fund का भी है, जिसमे एकमुश्त पैसा लगा सकते है। इसमें भी सुरक्षित return मिलता है और पैसा डूबने का जोखिम भी कम रहता है। तीसरे option के तहत लम्बी अवधि का निवेश आता है। अगर आप लम्बी अवधि का निवेश करना चाहते है तो mid-cap या small-cap के mutual fund की scream में निवेश कर सकते है।

इसमे आप SIP, STP के जरिये पैसे लगा सकते है। अभी भी ये fund आपको कम वैल्यूएशन पर मिल रहे है। इस तरह आप इस योजना में अपनी सुविधा के अनुसार मासिक, तिमाही, छमाही, सालाना या एकमुश्त निवेश कर सकते है। अगर आपके पास demat खाता है और EKYC की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है तो आप fund company की website के जरिये ELSS में सीधे निवेश कर सकते है। दूसरा तरीका यह है कि आप किसी mutual fund agent की मदद लें।

शानदार Return भी मिलेगा

ELSS में अन्य पारम्परिक निवेश option के मुकाबले करीब दोगुना return मिल सकता है। NPS और FD व् PPF में जहां आपका सालाना return 8 से 10% के बीच होता है, वहीँ ELSS आपको 18% का शानदार return दे सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह fund आपकी रकम का कम से कम 65% हिस्सा equity में निवेश करता है। कई ELSS के fund में तो 90% से अधिक का निवेश equity में किया गया है।

ऐसे चुनें बेहतर ELSS

market में दर्जनों ELSS योजनायें है। ऐसे में अपने फायदे के लिए किस ELSS का चयन किया जाये जिस पर बेहतर return मिलें। इसके लिए fund को कुछ मानदंडो के नजरिये से देखना चाहिए, जो fund की निवेश शैली, निवेश का पोर्टफोलियो, fund के खर्च, बाज़ार के उतार चढ़ाव के दौरान प्रदर्शन, जोखिम-लाभ अनुपात और योजना के मुल्यांकन आदि चीजों पर निर्भर करते हो। इसके अलावा fund house की market में स्थिति भी देखनी चाहिए। market के उतार-चढ़ाव में भी जिस fund ने बेहतरीन प्रदर्शन किया हो, उसी का चुनाव करें।

ये जानकारी जरुरी

1-  यहा निवेश 500 रूपये के मल्टीप्ल में ही होगा यानी 1000, 1500, 2000 आदि।

2-  इसमे सिप के माध्यम से दी गई हर क़िस्त को अलग निवेश मन जायेगा और उसी अवधि से lock in period तय होगा।

3-  इसमे unit का transfer केवल तीन साल के बाद ही किया जा सकता है।





   
  

Thursday, June 13, 2019

Current GK July 2019 Part-1



1 June

1-      LJP प्रमुख रामविलास पासवान छठी बार केन्द्रीय cabinate मंत्री बने है और नरेंद मोदी छठे प्रधानमंत्री है जिनके अंतगर्त वह काम कर रहे है

2-      प्रधानमंत्री नरेंद मोदी और उनके मंत्रिमंडल के हुए शपथग्रहण समारोह में प्लास्टिक कचरे का इस्तेमाल कर बनाये गये 7000 हस्तनिर्मित पेपर बैग बांटे गये।

3-      दिग्गज उधोगपति और विलियमसन मेगर group के प्रमुख बी.एम.खेतान का 92 साल की उम्र में kolkata स्थित उनके निवास पर निधन हो गया।

4-      भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल को मेक्सिको ने विदेशियों को दिए जाने वाले अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ऑर्डन मेक्सिकाना डेल एग्वेला ऐज्टेका’ (आर्डर ऑफ़ ऐज्टेका इगल) से सम्मानित किया है।

2 June

1-      दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2019 विश्व cup के अपने match में बांग्लादेश ने वनडे इतिहास का अपना सर्वाधिक स्कोर 330/6 बनाया

2-      पंजाब एवं हरियाणा highcourt ने हरियाणा के सभी जानवरों को क़ानूनी रूप से व्यक्ति का दर्जा देते हुए उन्हें जीवित व्यक्ति को मिलने वाले अधिकार और जिम्मेदारियां दी है।

3-      वित्त मंत्रालय ने बताया है कि इस साल मई में GST संग्रह 6.67% बढ़कर 1 लाख करोड़ से अधिक हो गया जो पिछले साल की समान अवधि में 94,016 करोड़ था।

4-      विश्व cup में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बांग्लादेश के all-rounder शाकिब अल हसन वनडे इतिहास में 250 wicket और 5000 रन के आंकड़े पर सबसे तेजी से पहुंचने वाले cricketer बन गये है।

5-      बांग्लादेश ने दक्षिण अफ्रीका को 21 रनों से हराकर 2019 विश्व cup में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।

3 June

1-      राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल की नियुक्ति को केंद्र सरकार ने 5 साल के लिए बढ़ा दिया। इसके अलावा केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में डोभाल के योगदान के लिए उन्हें cabinate मंत्री का दर्जा भी दिया है।

2-      फ्लिपकार्ट, मिंत्रा, paytm व् अलीबाबा जैसे e-commerce startup में अधिकारी रह चुके संजय रामकृष्णन, रवीना शास्त्री और भूषण पाटिल ने 5 करोड़ dollar का startup fund ‘Multiply Ventures’ launch किया है।

5 June

1-      बांग्लादेश के खिलाफ न्यूजीलैंड के के ट्रेंट बोल्ट वनडे इतिहास में सबसे तेज 150 wicket लेने वाले तेज गेंदबाज बन गये

2-      न्यूजीलैंड ने हुए match में बांग्लादेश को 2 wicket से हराकर 2019 विश्व cup में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

3-      मेघालय में पर्यावरण दिवस के मौके पर ‘वन सिटीजन, वन ट्री’ कैपन के तहत 15 लाख पौधे लगाये गये।

4-      अमेरिका में अपना इलाज करा रहे उतराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पन्त का निधन हो गया।

5-      भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 6 wicket से हराकर 2019 विश्व cup में जीत के साथ आगाज किया है।

6 June

1-      IIT बॉम्बे के छात्रों की मदद से मध्य प्रदेश के बंचा गाँव के सभी 74 घरों में सौर उर्जा से खाना पकाने के लिए इंडक्शन प्लेटें लगाई गई है

2-      आंध्र प्रदेश के नये मुख्यमंत्री वाई.एस.जगमोहन रेड्डी ने ‘रायतू भरोसा’ योजना की घोषणा की है जिसके तहत प्रदेश के किसानों को हर साल 12,500 मिलेंगे।

3-      bank of baroda ने दिघी पोर्ट के CMD विजय क्लांत्री और उनके बेटे विशाल क्लांत्री को ‘विलफुल डिफाल्टर’ (जानबूझकर कर्ज नही चुकाने वाले) घोषित किया है।

4-      विश्व cup 2019 में जीत के साथ आगाज करते हुए विराट कोहली ने बतौर भारतीय कप्तान जीत का अर्धशतक बना लिया। केवल 69 match में यह record अपने नाम करने वाले कोहली पूरे उपमहाद्वीप के सबसे तेज कप्तान है।

5-      आस्ट्रेलियाई पेसर मिचल स्टार्क को वेस्टइंडीज के खिलाफ match में वनडे इतिहास में सबसे तेज 150 wicket लेने वाले गेंदबाज (match के लिहाज से) बन गये।

6-      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीति आयोग के पुनगर्ठन को मंजूरी दे दी है। इसमें राजीव कुमार को दोबारा उपाध्यक्ष बनाया गया है जबकि गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पदेन सदस्य बनाया गया है।

7-      आस्ट्रेलिया के नैथन कुल्टर-नाइल ने विश्व cup इतिहास में 8वें नंबर के बल्लेबाज के तौर पर सर्वाधिक score बनाया है।

7 July

1-      एस. जयशंकर भारत के विदेश मंत्री के तौर पर अपने पहले विदेश दौरे पर भूटान पहुंचे

2-      उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या शोध संस्थान में भगवान राम की शीशम के एक बड़े टुकड़े से बनी सात फुट ऊँची मूर्ति का अनावरण किया।

3-      यूनाइटेड kingdom की प्रधानमंत्री टेरीसा में ने आधिकारिक रूप से कजर्वेटिव party के नेता पद से इस्तीफा दे दिया।

8 June

1-      ‘बड़े मियां छोटे मियां’ जैसी फिल्मों के निर्माता और 55 साल से अधिक समय तक अमिताभ बच्चन के सेक्रेटरी रहे शीतल जैन का 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया

2-      मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की national peoples party (NPP) को चुनाव आयोग से राष्ट्रीय दर्जा मिल गया है और वह पूर्वोत्तर से पहली राष्ट्रीय party बन गई है।

3-      प्रधानमंत्री नरेंद मोदी को मालदीव ने विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मान ‘निशान इज्जुद्धीन’ से सम्मानित किया है।

4-      विश्व cup में बांग्लादेश के खिलाफ england वनडे इतिहास में लगातार सात 300+ score बनाने वाली पहली team बन गई है।

5-      england ने बांग्लादेश को 106 रनों से हराकर उसके खिलाफ 2007 के बाद पहली बार विश्व cup में जीत हासिल की।

9 June

1-      चुनाव आयोग ने बताया है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता वाली party JDU को अरुणाचल प्रदेश में राज्यस्तरीय party का दर्जा मिल गया है

2-      पूर्व cricketer सचिन तेंदुलकर और सौरभ गांगुली के बाद भारतीय team के ओपनर शिखर विश्व cup में कम से कम 3 शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बन गये है।

3-      केंद्र ने cabinate सचिव प्रदीप कुमार सिन्हा का कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ाया है, जिसके साथ वह पिछले सात दशक में सबसे अधिक समय तक इस पद पर रहने वाले नौकरशाह बन गये है।

10 June

1-      DMK नेता और may 1996 से march 2000 तक पुछुचेरी के मुख्यमंत्री रहे आर.वी.जानकीरमन का 79 साल की उम्र मी निधन हो गया

2-      भारत द्वारा जीते गये 2011 विश्व cup में man of the tournament रहे युवराज सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय cricket से सन्यास ले लिया है।

3-      अभिनेता, फ़िल्मकार औए लेखक गिरीश कर्नाड का लम्बी बीमारी के बाद 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।



  

                                   Current GK June 2019 Part-3