Tuesday, February 27, 2018

जो सोचा, नही हुआ तो क्या हुआ!




The Thought is not what happened

life में हमेशा वैसा नही होता, जैसा हम सोचते हैं। यह जानते हुए भी कि जब कभी सोचे हुए से कुछ अलग होता है, हम उखड़ने लगते हैं। निराश हो जाते हैं। कई बार match शुरू होने से पहले ही खुद को ‘out’ मान लेते है। और फिर वह सब कुछ धुंधला जाता है, जो उस समय हो रहा होता है या हो सकता है।

life का असली रोमांच plan-b में छिपा है। पर हम अक्सर उससे पहले ही खुद को हार मान लेते है। ये शब्द बातचीत में management के एक professor ने कहे थे। रोजमर्रा में छोटी-बड़ी ऐसी कई बातें होती है, जब चीजें मन मुताबिक नही होती। कभी हम बड़ी आसानी से तालमेल बिठा लेते है, तो कई बार एक ही विचार पर खुद को इतना खपा चुके होते है कि उससे कुछ भी अलग स्वीकार कर ही नही पाते।

हाल में एक friends ईद के दिन सुबह जामा मस्जिद गये। वह कुछ खास photo खीचना चाहते थे। काफी उत्साह था। सब तय कर चुके थे। इतना कि शायद जाने से पहले वे कुछ तस्वीरें भी मन में ही खींच चुके थे। हालाकिं वे जल्दी गये थे, पर वहां जाकर देखा कि नमाज हो चुकी है। लोग बाहर आ रहे थे। इस बात के लिए उनका मन तैयार नही था। वह बुरी तरह उखड़ गये। गुस्सा थे कि उन्होंने किसी से समय की जानकारी क्यों नही ली? वे बाहर से ही लौट आये और फिर दिनभर उदास रहें।

यह पूछने पर कि और भी तो कितना कुछ रहा होगा न वहां? उन्होंने जवाब दिया,’हां था, पर उस समय न उन्हें market दिखा, न रौनक और न ही खिलखिलाते चेहरे।‘

हम सब जानतें हैं

motivational speaker बेरी डेवनपोर्ट कहती है,’ कई बार हम ‘I know everything aptitude’ यानी हम सब जानते है कि तर्ज पर व्यवहार कर रहे होते है। हम मन में ही अपना नक्शा बना लेते है और फिर सब कुछ को उस नक्शे में fit करने की कोशिश करते है, जिससे यात्रा के रहस्यों का हमारा रोमांच अधूरा ही रह जाता है।‘

दरअसल, एक तो हम उतने समझदार होते नही, जितना खुद को मानते है। दूसरा, हम अपनी गलती को बेहतर option से सुधारने में भी असफल रहते हैं। इसी कारण हम उस समय जिन स्थितियों और लोगो के बीच होते है, उनके साथ होकर भी नही होते।

उम्मीदों का hangover

दुःख व् निराशा के समय अक्सर तीन स्थितियां होती है। कभी कुछ हमारी सोच के अनुरूप नही होता, कई बार दूसरों की प्रतिक्रिया दुःख पहुंचाती है और तीसरा कभी हम अपने लिए बहुत ऊँचा सोच लेते है। coach व् speaker क्रिस्टिन हेसलर अपनी पुस्तक ‘expectation hangover: overcoming disappointment in work, love and life’ में इसे उम्मीदों का नशा कहती हैं। उनके अनुसार,’उम्मीदों का नशा alcohol के नशे से भी देर तक रहता है। कभी-कभी मन की सेहत के लिए उससे से भी अधिक नुकसानदायक। प्रेरणा की कमी, अपराधबोध और शमिन्दगी का भाव असफलता से मिले निराशा को और अधि बढ़ा देते है।‘

जितने Option, उतनी ख़ुशी

जिन्दगी को जीने के कई तरीके हो सकते है। एक तरीका है, यही करना कुछ नही और या फिर ये नही तो कुछ और सही। online books लिख चुकी शिखा धवन कहती है, ‘खुद को आजाद रखने का तरीका है कि हम केवल एक option यानी plan-a की सीमित सोच से जितना जल्दी हो सके बाहर आ जाएँ।‘

सवाल है कि plan-b,c और d क्या है? भारतीय दर्शन में इसका जवाब ढूंढे तो यह अधिक से अधिक आज में जीने की कोशिश है।








Monday, February 26, 2018

आपकी जिन्दगी की दिशा

The Direction of your Life



The Direction of your Life

जो बदलाव आप ला सकते है, वह और कोई नही ला सकता। अगर आप अपना योगदान नही देते तो आपके सिवा उसे कोई और भी नही दे सकता। हमारी विशिष्ट क्षमताएं ही दुनिया को कुछ नया देने की सामर्थ्य रखती है।

आपने कभी न कभी यह बात जरुर सोची होगी कि आपकी जिन्दगी मायने रखती है या नही। हम सभी अपनी मर्जी के मालिक है और इस विषय में भी हम यह सोचने के लिए आजाद है कि हमारी life दुनिया में कोई नया बदलाव ला रही है या नही। पर इतना जरुर है कि हमारे ये विचार हमारी पसंद और कार्यो को रोजाना प्रभावित करते है। अगर हम इस पर विचार न करें तो हम हमेशा ही अपनी सोच की बनी-बनाई परिपाटी पर चलते रहेंगे। फिर चाहे वह हमें किसी भी दिशा में ले जाए या हमारी जिन्दगी के मायनों को किसी भी तरह से परिभाषित करें।

कई बार मैंने पूरे विश्वास के साथ जीवन जीया है, जीवन को दिशा दी है, अपने परिजनों से मीलों दूर रहा हूँ, ऐसी भूमिकाओं में रहा हूँ, जिनसे दुनिया के लिए कुछ कर संकू और इन सभी चीजों में मैंने अपने जीवन को अर्थपूर्ण पाया है। इसके बावजूद अन्य कई मौकों पर मैं खुद को हर चीज से विमुख भी पाता हूँ। हेनरी फोर्ड ने कहा है,’ आप चाहे खुद पर विश्वास करें या अविश्वास, आप सही होते है।यहा भी कुछ ऐसा ही है। अगर आपको लगता है कि आपकी जिन्दगी के मायने है, तो निश्चित रूप से है।

अलग नजरिया है आपका

आपका दृष्टिकोण आपके व्यक्तिगत अनुभवों पर आधारित है, जिन्हें आपने शिद्दत से महसूस किया है। दुनिया के बारे में जो आपका नजरिया है, वैसा किसी और का नही हो सकता। आपकी क्षमताएं, जो कि आपके विशिष्ट दृष्टिकोण से जुड़ी हुई है, दुनिया को कुछ नया देने की सामर्थ्य रखती है और यह भी अपने आप में अनूठा है। आपकी अपनी जिन्दगी, फिर चाहे वह आनन्द से भरपूर हो, विचारपूर्ण हो, धाराप्रवाह हो या कार्यो की गतिशीलता से भरी हुई हो, यह सब कुछ आपके महसूस करने पर ही निर्भर है। एक बार अपनी खासियत पर गौर करें, थोड़ा गहरे उतरें और खुद से पूछें कि क्यों आप अपना योगदान देने से पीछे हट रहे हैं?

प्रेम का जरिया है आप

कवियों ने कहा है, प्रेम ही दुनिया की पोशाक है। हम प्रेम पाते है, प्रेम ही देते है। जब प्रेम हमारे विचारों,शब्दों और कार्यो के जरिये बहने लगता है, तब हम प्रेम से भर जाते हैं। मैं हर दिन wife के जरिये life में प्रेम को घटित होते हुए देखता हूँ। उसके चेहरे पर एक मुस्कान रहती है। मैंने उसे driver,guard,दुकानदार व् दोस्तों से जुड़ते, उन्हें हंसाते और उनके सुख-दुःख बांटते देखा है। वह लोगो को उनके बारे में अच्छा महसूस कराती है। दूसरों को प्रेम से छूने से जिन्दगी के मायने बढ़ जाते है।

सच को पहचानें

हमारा विवेक उस समय कान में बुदबुदाता है, जब हम जिन्दगी में सच के रास्ते से भटकने लगते है। ऐसा इंसान होना कम बड़ी बात नही है, जो अपने भीतर की आवाज को सुन पाए और उस अनुसार प्रतिक्रिया दे सके। गांधीजी ने नाउम्मीदी में अकेले खड़े रहने के साहस की बात की थी। जिन्दगी हममें से कुछ लोगों को मानवता की सेवा के लिए बुला सकती है। हम उस आवाज का अनुसरण कर अपने life का उद्दार कर सकते है। अर्थ डे के संस्थापक गेलार्ड नेल्सन कहते है,’विवेक की सबसे बड़ी कसौटी वर्तमान में भावी पीढ़ी की भलाई के लिए कुछ करना है, जिनके शुक्रिया के शब्द भी हम सुन पायेंगे।दूसरों के लिए कुछ करने की तीव्र इच्छा एक उपहार है, जिसके लिए हमें कृतज्ञ होना चाहिए।

आत्मसम्मान की रक्षा

आत्मसम्मान से जीने का हक हम सबको है। दुनिया में लाखों-करोडो लोग सम्मान से जीने के मौलिक से वंचित है। आधारभूत जरूरतों तक से महरूम है। अपने व दूसरों के लिए खड़े होना सीखें। दूसरो के हक की बात करना आपकी अपनी आवाज को मायने देता है।

तुम्हें धरती की परवाह है

आपने कभी इस धरती के साथ अपना जुड़ाव महसूस किया है? मैंने उस जुड़ाव तब महसूस किया, जब मैं family के साथ ब्रिटेन में पहाड़ों की यात्रा पर गया था। जब आप nature का अभिनंदन करते है तो अपनी जिन्दगी के मायने भी समझते है। आप इस धरती की परवाह करते है, जो हमारा दायित्व भी है। इस धरती, इस प्रकृति ने ही कई रूपों में हमारे जीवन को पूर्णता दी है।


                                             www.jonsymes.com



# इस article के writer ‘जॉन साइम्सजो writer,poet,coach और teacher है। योर प्लेनेट नीड्स यूउनकी famous book है। life की अनंत संभावनाओं को खोजना उनका प्रिय विषय है।






Tags:  Taking things to Heart (बातों को दिल पर लेना)      Motivational Story
                                     Motivational Article




Sunday, February 25, 2018

Current GK March 2018 Part-2



11 February

1-      न्यू वर्ल्ड वेल्थ की report के अनुसार, दुनिया के सबसे अमीर शहरों की सूची में 61 लाख करोड़ की सम्पत्ति के साथ मुंबई 12वें स्थान पर है

2-      रूस की इवजीनिया मिदवेदवा ने विंटर ओलपिंक में महिलाओं की शार्ट फॉर्मेट फिगर स्केटिंग में 81.06 अंक हासिल कर अपना रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।

3-      विंटर ओलपिंक में कनाडा के टेड-जैन बोमैन ने 0.002 सेकंड्स के फोटो फिनिश से 5000 मीटर स्पीड स्केटिंग स्पर्धा का रजत पदक जीत लिया।

4-      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अबू धाबी के शाही महल पहुंचने वाले पहले विदेशी नेता बन गये है।

5-      पाकिस्तान की वरिष्ठ मानवाधिकार वकील और कार्यकता आसमा जहाँगीर का 66 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया।

6-      पुणे (महाराष्ट्र) के रोहन मोरे ओशन चैलेंज पूरा करने वाले विश्व के सबसे युवा और पहले एशियाई तैराक बन गये है।

7-      11 फरवरी, 1847 को अमेरिकी राज्य ओहायो में महान अविष्कारक थॉमस अल्वा एडिसन का जन्म हुआ था।

8-      दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद की नीतियों के खिलाफ आन्दोलन चला रहे नेल्सन मंडेला को 27 वर्ष की जेल के बाद 11 फरवरी, 1990 को रिहाई मिली थी।

12 February

1-      11 महीने पहले हुए हादसे में चोटिल हुए कनाडा के मार्क मैकमॉरिस ने विंटर ओलम्पिक में पुरुषों के स्नोबोर्ड स्लोपस्टाइल इवेंट्स का कांस्य पदक अपने नाम कर लिया

2-      आस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने कप्तान स्टीव स्मिथ को टेस्ट क्रिकेटर ऑफ़ द इयर 2017 चुना है और इसके लिए उन्हें ऐलन बॉर्डर मेडल दिया गया।

3-      12 फरवरी, 1941 को oxford university के doctor की team ने पहली बार इंसान का पेनिसिलिन के injection की मदद से इलाज किया था।

4-      मानवों के ‘क्रमिक विकास सिद्धांत (theory of evolution) के प्रणेता वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन का जन्म 12 फरवरी, 1809 को England में हुआ था।

13 February

1-      डेनमार्क की महारानी मारग्रेट के पति प्रिंस हेनरिक का रात को 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया

2-      पश्चिम बंगाल केंद्र सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य संरक्षण योजना (मोदीकेयर) से बाहर निकलने वाला पहला राज्य बन गया।

3-      सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांचवे match में वनडे career का 17वां और दक्षिण अफ्रीका सरजमीं पर पहला शतक जड़ा।

4-      13 फरवरी, 1911 को सियालकोट (अब पाकिस्तान) में मशहूर शायर फैज अहमद फैज का जन्म हुआ था।

14 February

1-      अमेरिका के स्नोबोर्ड खिलाड़ी शॉन वाइट तीन विंटर ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले अमेरिकी पुरुष एथलीट बन गये है

2-      14 फरवरी, 1933 को मशहूर अदाकारा मधुबाला का जन्म हुआ था और उनकी पहली film बसंत के बाद उनका नाम मुमताज जहाँ बेगम से बदलकर ‘मधुबाला’ कर दिया गया था।

3-      YouTube की स्थापना 14 फरवरी, 2005 को पेपाल के तीन पूर्व कर्मचारियों ने की थी।

15 February

1-      नेपाल में राष्ट्रपति विधा देवी भंडारी ने CPN-UML के प्रमुख के.पी. शर्मा को देश का 41वां प्रधानमंत्री नियुक्त किया है

2-      मेलबर्न में 15 फरवरी, 1932 को खत्म हुआ मेजबान आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका का match 5 घंटे, 53 minute चला था जो cricket इतिहास का नतीजे वाला सबसे छोटा टेस्ट है।

3-      15 फरवरी, 1564 को इटली में जन्में वैज्ञानिक गैलिलियो गेलीली ने साल 1610 में बृहस्पति ग्रह की चार चंद्रमाओं की खोज की थी।

4-      15 फरवरी, 1903 को मॉरिस मिख्टॉम नामक शख्स ने खुद से बनाये टेडी बियर पहली बार बाज़ार में पेश किये थे।

5-      नीति आयोग के निदेशक (स्वास्थ्य) पद पर कार्यरत दिनेश अरोड़ा को प्रधानमंत्री नरेंद मोदी की आयुष्मान भारत योजना का निदेशक बनाया गया है।

6-      विंटर ओलंपिक में जर्मनी के ब्रूनो मास्सो और ऐलियोना सैवचैन्को की जोड़ी ने फिगर स्केट स्पर्धा का अपना रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया विश्व रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीत लिया।

7-      दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वनडे match के दौरान विराट कोहली एक द्दिपक्षीय वनडे सीरीज में 3 शतक लगाने वाले भारत के पहले और विश्व के दूसरे कप्तान बन गये।

16 February

1-      सेंचुरियन में मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वनडे में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अन्तर्राष्ट्रीय cricket में 600 catch लेने वाले भारत के पहले और विश्व के तीसरे विकेटकीपर बन गये

2-      16 फरवरी, 2005 को जलवायु परिवर्तन रोकने के लिए ‘क्योटो प्रोटोकॉल’ अस्तित्व में आया था जिसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर सभी देशों का कार्बन डाई ऑक्साइड और अन्य ग्रीन हाउस gas का उत्सर्जन कम करना था।

3-      क्यूबा क्रांति के जनक कहे जाने वाले फिदेल कास्त्रो ने 16 फरवरी, 1959 को देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

17 February

1-      दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छठे और आखिरी वनडे match में अपना 28वां man of the match award जीतकर कप्तान विराट कोहली तीसरे सर्वाधिक man of the match award जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गये है

2-      20 ग्रैंड स्लैम विजेता रॉजर फेडरर (36) टेनिस इतिहास में विश्व नंबर-1 बनने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गये है।

18 February

1-      18 फरवरी, 1930 को खगोलशास्त्री क्लाउड डब्ल्यू टॉमबॉ ने फोटोग्राफिक प्लेटों और ब्लिंक माइक्रोस्कोप की मदद से प्लूटो ग्रह की खोज की थी

2-      विश्व championship के रजत पदक विजेता अमेरिकी धावक किश्चियन कोलमैन ने यूएस इंडोर नेशनल championship में 60 मीटर की रेस 6.34 seconds मी पूरी कर हमवतन मॉरिस ग्रीन का 20 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया।

3-      दिल्ली की सौम्या बी. को national championship में महिलाओं की 20 किलोमीटर रेस वाकिंग स्पर्धा में 12 seconds से national record तोडकर स्वर्ण पदक जीत लिया।

19 February

1-      मुंबई (महाराष्ट्र) के दिनेश शिवनाथ उपाध्याय ने 25.37 seconds में स्ट्रा से एक बोतल टोमैटो केचअप पीकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है

2-      कनाडा की टेसा वर्च्यु स्कॉट मॉर ने विंटर ओलपिंक में अपना रिकॉर्ड तोड़ते हुए आइस स्केटिंग का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।

3-      पेटीएम ने लॉ फर्म शार्दुल अमरचंद मंगलदास की मैनेजिंग पार्टनर पल्लवी श्राफ को उसकी(पेटीएम) पेरेंट्स कंपनी वन97 कम्युनिकेशन के निदेशक मंडल में स्वतंत्र निदेशक के तौर पर शामिल किया गया है।

4-      19 फरवरी, 1878 को अमेरिकी अविष्कारक थॉमस अल्वा एडिसन को ‘फोनोग्राफ’ के लिए पेटेंट मिला था।

20 February

1-      भारत ने ओड़िसा तट स्थित अब्दुल कलाम द्धीप से परमाणु क्षमता से लैस अग्नि-2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया

2-      नार्वे के हैवर्ड लॉरिजन ने 500 मीटर स्पीड स्केटिंग में 0.01 seconds से ओलम्पिक रिकॉर्ड तोडकर विंटर ओलम्पिक में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

3-      दुनियाभर में 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया जाता है जिसका उद्देश्य विकास व मानवीय गरिमा को बढ़ावा देना है।

4-      20 फरवरी, 1987 को मिजोरम को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था और यह भारत का 23वां राज्य बना था।





  




Thursday, February 22, 2018

Motivational Article




कैसे मिलेगी कामयाबी

एक बार एक युवा सुकरात के पास पहुंचा और कामयाबी का मंत्र पूछने लगा। सुकरात ने उसे अगले दिन नदी किनारे मिलने को कहा। अगले दिन दोनों तय समय पर मिले और नदी में प्रवेश करने लगे। जब पानी गले तक आ गया तो सुकरात ने आश्चर्यजनक तरीके से उस युवा का मुंह पानी के नीचे दबा दिया। युवा पानी से मुंह बाहर निकालने के लिए छटपटाने लगा, लेकिन सुकरात काफी मजबूती से उस लड़के को पकड़े रहे। जब लड़के का शरीर नीला पड़ने लगा, तब सुकरात ने उसका मुंह पानी से बाहर निकाला। तब उस लड़के की जान में जान आई और उसने लगभग हाँफते हुए एक लम्बी सांस् ली। सुकरात ने पूछा,’जब तुम पानी के अंदर थे सबसे ज्यादा तुम क्या चाहते थे?’ लड़के ने जवाब दिया,’साँसें।तब सुकरात ने कहा, ‘यही कामयाबी का मंत्र है। सांसों की तरह जब तुम कामयाबी भी शिद्दत से चाहोगे तो वह कामयाबी तुम्हें जरुर मिलेगी।

गौर करे

workplace पर कामयाबी हासिल करने के लिए लक्ष्य तय होना सबसे जरूरी है। नेपोलियन ने कहा है,’जब इंसान का मस्तिष्क ने कहा है,’ जब इंसान का मस्तिष्क किसी अवधारणा को विकसित कर सकता है और उस पर विश्वास कर सकता है तो दिमाग भी उसको हासिल कर सकता है।लक्ष्य हासिल करने की इच्छा होना सफलता का शुरूआती कदम है। लक्ष्य तय करने के बाद उसे हासिल करने के लिए नियमित रूप से कड़ी मेहनत भी जरूरी है। एक important बात भी है कि कामयाबी की कोई समय-सीमा नही होती, पूरे धैर्य के साथ अपने काम पर focus करें और positivity रवैया बनाये रखें। कई बार लक्ष्य हासिल करने में चूक भी होती है, लेकिन उसे सबक मानकर नये सिरे से संघर्ष करना चाहिए।






Tags: When do not Mind (जब मन का नही मिलता !)  Taking things to Heart (बातों को दिल पर लेना)
                                      Motivational Story



Tuesday, February 20, 2018

Professional Life में दायरा बढ़ाने से मिलेंगे मौके

professional life



Meet Expanding Opportunities In Professional Life

आज के दौर में अच्छे अवसरों का लाभ उठाने के लिए अपनी कार्यकुशलता के बारे में बताना बेहद जरूरी है। इसके लिए professional समूहों में अपनी भागेदारी सुनिश्चित करें। social media पर नियमित update कर लोगो को अपनी मौजूदगी का एहसास कराएँ। networking से जुड़ी कुछ अहम बातें-

professional लोगो से मेल-जोल कर अपना दायरा बढ़ाने में आप कितने माहिर है? क्या आप पहली बार मिल रहे professionals से स्वाभाविक रूप से सार्थक और उद्देश्यपूर्ण बातचीत कर पाने में सक्षम है?अगर आप इसमें खुद को बेहतर नही मानते तो मायूस न हों। networking की कला विकसित कर आप अपने इस कमजोर पक्ष को मजबूत कर future में मिलने वाले अवसरों का बेहतर लाभ उठा सकते हैं।

अगर आप शर्मीले स्वभाव के है और networking करने में असहज महसूस करते है तो रणनीति बनाकर आप इस मुश्किल को हल कर सकते है। सबसे पहले आप एक योजना तैयार करें कि दूसरे professional से आप किस बारे में बातचीत करेगे। इससे आप तनावग्रस्त नही होगे और नये व्यक्ति से सार्थक बातचीत करने में भी आपको आसानी होगी। इन उपायों पर भी विचार करें-

अभ्यास करें: शुरुआत ऐसे अवसरों से करें, जहां जोखिम की गुंजाइश न के बराबर हो। अपने comfort zone से बाहर निकलें और नये लोगो से मेल-जोल बढ़ाएं। networking को रोजमर्रा की जिन्दगी का हिस्सा बनाएं।

योजना बनाएं: पहली बार मिल रहे लोगो से पूछे जा सकने वाले सवालों की एक सूची बना लें। किसी problem या important subject पर विमर्श के जरिये आप बातचीत के दरवाजे खोल सकते है।

तय करे अपने लक्ष्य: अपनी अगली meeting के लिए लक्ष्य तय कर लें, मसलन आपको पांच नये लोगो से बात करनी है। इसमें आपको दो लोग तो काम के मिल ही जायेगे, जिन्हें आपसे बात करके मजा आएगा या जो आपके काम आ सकते है। यहाँ मुद्दा सिर्फ important लोगो से मिलने का नही है। कोई भी नया व्यक्ति आपके लिए important साबित हो सकता है, इसलिए जुड़ने का सिलसिला जारी रखें। जब एक बार आप अपना लक्ष्य तय कर लें, तो उसे पाने के तरीकों पर काम करना शुरू कर दें।

अच्छे श्रोता बनें: अच्छे श्रोता बमुश्किल मिलते हैं। networking सिर्फ अपनी marketing करना भर नही है। अच्छे सवाल पूछना और दूसरों की बातें ध्यानपूर्वक सुनना भी जरूरी है। आमतौर पर ज्यादातर लोग वैसा ही सोचते है जैसा कि आप सोच रहे होते है। आपकी तरफ से बातचीत शुरू होने पर मुमकिन है कि दूसरा व्यक्ति यह सोचकर खुश हो कि आपने पहल की।

नकार देने के डर से बाहर आयें: ज्यादातर लोग यह सोचते है कि नया व्यक्ति उनके विचारों को ख़ारिज न कर दे, उन्हें सिरे से नकार न दे। इस डर को भीतर से निकाल दें। खुलकर अपने विचार जाहिर करें और अपनी प्रेरणाओं के बारे में बताएं।

Online जुड़ने के उपायों पर विचार करें: social media और दूसरे online communication माध्यमों के जरिये अंतरमुखी लोग भी आसानी से दूसरे लोगो के साथ contact स्थापित कर सकते है। इन अनौपचारिक platform से आप दूसरे professional की गतिविधियों पर नजर रख अपनी रणनीति तैयार कर सकते हैं।

क्यों जरूरी है Networking

ernst and young में हाल ही में प्रकाशित एक study में networking को core business skill का हिस्सा माना गया। इस study के अनुसार चार में से एक professional networking करता ही नही है, वही 65% professionals सिर्फ व्यक्तिगत रूप से ही networking करना पसंद करते है। यानी social media पर दिनभर मसरूफ रहने और linked-in पर हजारों लोगो से बारे में जानने के बावजूद हम में से ज्यादातर लोगो से व्यक्तिगत रूप से जुड़ना पसंद करते है।

सिर्फ मेहनत करने से आप शायद उस मुकाम तक न पहुंच पायें, जहां तक पहुंचने का आप सपना देखते है। अगर आप अपनी क्षमताओं से वाकिफ है और अपने वर्तमान से संतुष्ट नही है तो networking आपको आपके गंतव्य तक पहुँचाने में important भूमिका निभाती है। यह एक तरह से professional रिश्ते विकसित करने की कला है। अच्छी job पाने की यह सबसे बेहतर रणनीति है। networking की professional life का एक अभिन्न हिस्सा बनाएं। यह आपके लिए रोजाना चाय-कॉफ़ी पीने जितना important होना चाहिए।

बड़े काम की Networking

office के employee द्वारा refer किये गये आज भी भर्ती का सबसे बड़ा हिस्सा है। खुद को इतना सक्षम बनाएं कि office में नई vacancy के बारे में सूचना सार्वजनिक होने से पहले आपको अपने network के जरिये मिल जाएँ।

समूह विकसित करें

ऐसा माना जाता है कि आप किसी व्यक्ति से 6 degree ही दूर होते है। यानी ज्यादातर लोग ऐसे व्यक्ति के बारे में जानते है, जिसके बारे में आप जानना चाहते है। ‘how too be a power connector’ के writer जूडी रॉबीनेट के अनुसार एक व्यक्ति आमतौर पर 632 लोगो को जानता है, जो अपने आप में काफी बड़ा समूह है। अपने जैसे लोगो का एक समूह विकसित करें और समय-समय पर उनसे सूचनाओं और जानकारियों का आदान-प्रदान करें।

तीन की तरकीब

1-  दूसरे व्यक्ति की बातों में स्वाभाविक दिलचस्पी लें।

2-  अपनी योग्ताओं और talent के बारे में अन्य professionals से बात करें।

3-  नियमित रूप से जुड़े रहने के लिए creative तरीकों पर विचार करें।

कुछ Important Tips

1-  रोजाना अपने comfort zone से कम से कम एक बार बाहर जाने का प्रयास करें।

2-  किसी परिचित professional के साथ ऐसे लोगो से मिलें, जिनसे जुड़ने पर दायरा बढ़ाने की संभावना हो।

3-  दूसरे के सामने छवि खराब होने की चिंता छोड़े। यह डर सबके मन में होता है। नये लोगो से मिलते समय उन्हें उचित सम्मान दें और उनकी बातचीत में दिलचस्पी लें।

4-  किसी अन्य की मदद की बात करके भी आप नये व्यक्ति से जुड़ सकते है। नये सामाजिक परिवेश में असहज महसूस करने वाले को इससे अपनी ओर से ध्यान हटाने में मदद मिलती है। दूसरा व्यक्ति भी इस बात से खुश होता है कि वह किसी के काम आ सकता है।


5-  अंतरमुखी लोग अक्सर विस्तार से चर्चा करने की इच्छा रखते है। ऐसे लोग संक्षिप्त बातचीत के बजाय ज्यादा अर्थपूर्ण बातचीत कर सकते है। कामकाज से इतर विचारपूर्ण सवाल पूछें। बातचीत के दौरान ऐसी छोटी-छोटी चीजों पर बात करें, जिन पर विस्तार में बातचीत करना संभव हो। 






Tags:               Blog पर Post करने के 12 बातें    तैयारी से शुरू करें New Career   
                       Interview में Failed, आगे success कैसे !