Tuesday, July 24, 2018

Current GK August 2018 Part-2



11 July

1-      world bank की report के अनुसार, 2017 में भारतीय अर्थव्यस्था का आकार $2.59 लाख करोड़ हो गया जिससे यह फ़्रांस को पछाडकर दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यस्था बन गया

2-      आजाद भारत के पहले रक्षामंत्री और संविधान सभा के महत्वपूर्ण सदस्यों में से एक सरदार बलदेव सिंह का जन्म 11 july 1902 को रूपनगर (पंजाब) में हुआ था।

3-      11 july, 1979 को अमेरिका का पहला स्पेस स्टेशन ‘स्काईलैब’ क्रैश होकर हिन्द महासागर और पश्चिम आस्ट्रेलिया के बीच गिरा था।

4-      भारतीय नौसेना का लम्बी दुरी का निगरानी विमान बोइंग P-81 दुनिया के सबसे बड़े बहुराष्ट्रीय नौसेनाभ्यास ‘रिम ऑफ़ पैसिफिक’ में भाग लेकर अंतराष्ट्रीय तिथि-रेखा पार करने वाला पहला विमान बन गया है।

5-      उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू राज्यसभा के 76 वर्षो के इतिहास में किसी विदेशी सदन के साथ समझौता करने वाले पहले सभापति बन गये है।

12 July

1-      IAAF विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स championship में 400 मीटर की रेस में स्वर्ण जीतकर हिमा दास विश्व championship के ट्रैक इवेंट (सभी आयु वर्गों) में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई

2-      England को हराकर विश्व नंबर 20 क्रोएशिया फीफा वर्ल्ड कप final में पहुंचने वाली सबसे कम ranking वाली team बन गई है।

3-      कुलदीप यादव ने England के खिलाफ पहले match में 25 रन देकर 6 wicket लिए जो एक वनडे में किसी बाएं हाथ के स्पिनर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

13 July

1-      रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के chairmen और देश के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी को चीनी eCommerce company Alibaba के co-founder जैक मा को पछाड़कर एशिया के सबसे धनी व्यक्ति बन गये

2-      विश्व championship के ट्रैक इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनी धावक हिमा दास असम की रहने वाली है।

14 July

1-      गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बांग्लादेशी समकक्ष असदुज्जमान खान कमाल के साथ राजधानी ढाका में विश्व के सबसे बड़े भारतीय वीजा केंद्र का उद्धाटन किया

2-      गुवाहाटी की स्वाति बिधान बरुआ असम की पहली ट्रांसजेंडर न्यायधीश बनी है और उन्हें लोक अदालत में न्यायाधीश  नियुक्त किया गया है।

3-      Facebook ने चिप बनाने के लिए google के senior director (इंजिनियरिंग) शहरयार रबी को vice-president नियुक्त किया है।

4-      दक्षिण अफ़्रीकी पेसर कगिसो रबाडा  स्पिनर हरभजन सिंह को पछाड़कर 150 test wicket झटकने वाले सबसे युवा गेंदबाज बन गये है।

5-      राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किसान नेता राम शकल, लेखक व स्तम्भकार राकेश सिन्हा, शिल्पकार  रघुनाथ महापात्रा और क्लासिकल डांसर सोनल मानसिंह को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है।

15 July

1-      थाईलैंड ओपन में final match में जापान की नोजोमी ओकुहरा ने सिंधु को 21-15, 21-18 से हराया

2-      ब्रिटेन में under-11 ‘यूके राष्ट्रीय योग championship’ विजेता भारतीय मूल के आठ वर्षीय छात्र ईश्वर शर्मा ने अपनी उपलब्धियों के लिए बच्चों की श्रेणी में ‘ब्रिटिश इंडियन ऑफ़ द इयर’ का ख़िताब जीता है।

3-      फ़्रांस ने मास्को (रूस) में खेले गये फीफा विश्व कप 2018 के फाइनल मुकाबले में क्रोएशिया को 4-2 से हराकर tournament इतिहास में दूसरी बार ख़िताब जीत लिया।

4-      ट्रैक इवेंट में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय धावक हिमा दास की अगुवाई वाली team ने IAAF विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स championship में 3 minute और 39.10 seconds में 4*400 मीटर रिले रेस पूरी कर junior record बनाया है।

16 July

1-  16 july, 1969 को चंद्रमा की सतह पर पहुंचने के लिए अमेरिका का पहला लूनर लैंडिंग अन्तरिक्षयान (मिशन) ‘अपोलो-11’ launch हुआ था।

2-  दिल्ली की पहली निर्वाचित मेयर और स्वत्रंता सेनानी अरुणा आसफ अली का जन्म 16 july, 1909 को कालका (हरियाणा) में हुआ था।

3-  16 july 1935 को अमेरिकी शहर ओकलाहोमा सिटी में दुनिया का पहला पार्किंग ‘पार्क-ओ-मीटर नंबर-1’ लगाया गया था।

4-  2018 फीफा विश्व कप में सर्वाधिक 6 गोल दागने वाले England के कप्तान हैरी केन ‘गोल्डन बूट’ और उप-विजेता क्रोएशियाई team के कप्तान लुका मॉदरिच tournament के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के तौर पर ‘गोल्डन बॉल’ award से नवाजे गये।

17    July

1-      बीजेपी ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष और हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) से सांसद अनुराग ठाकुर को लोकसभा में party का चीफ व्हिप नियुक्त किया है

2-      17 july 1917 को ब्रिटिश किंग जॉर्ज पंचम ने शाही परिवार का उपनाम बदलकर विंडसर कर दिया था जबकि इसके पहले इसे जर्मन शाही घराने ‘साक्से-कोबुर्ग-गोथा था।

3-      दुनियाभर में हर साल 17 july को वर्ल्ड इमोजी डे मनाया जाता है।

18    July

1-      सूरत (गुजरात) में MBBS में गोल्ड मेडलिस्ट और अरबपति परिवार से आने वाली हिना हिंगड जैन धर्म की दीक्षा लेने के बाद साध्वी विशारद मालाश्री बन गई

2-      18 july 1968 को स्थापित हुई अमेरिका की चिप निर्माता company इंटेल के 8080 माइक्रो-प्रोसेसर के नाम पर एक ऐस्टेरॉयड (क्षुत्रग्रह) का नाम रखा गया था।

3-      कॉमनवेल्थ गेम्स की जैवलिन थ्रो(भाला फेंक) स्पर्धा का स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण जीत लिया है।

4-      18 july 1996 को मुंबई में जन्मी मंधाना घरेलु वनडे cricket में दोहरा शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी है।

5-      गजल के शहंशाह या सुल्तान कहे जाने वाले मेहदी हसन का जन्म 18 july, 1927 को अविभाजित भारत के लूना गाँव (राजस्थान) में हुआ था।

6-      नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और आधुनिक दक्षिण अफ्रीका के जनक नेल्सन मंडेला का जन्म 18 july 1918 को हुआ था।

7-      अमेरिकी चिप company इंटेल ने अपनी 50वीं वर्षगांठ पर कैलीफोर्निया (अमेरिका) में LED lights से लैस सर्वाधिक 2018 ड्रोन एकसाथ उड़ाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।

19 July

1-      19 july 1955 को जन्मे रॉजर ने भारत की ओर से 27 टेस्ट और 72 वनडे match में 1459 रन बनाये थे और कुल 124 wicket झटके थे

2-      पद्मभूषण से सम्मानित कवि गोपालदास ‘नीरज’ का 93 वर्ष की उम्र में लम्बी बीमारी के बाद दिल्ली में निधन हो गया।

3-      इजरायली सांसद ने एक ऐसा विवादित बिल पास कर दिया जिससे इजरायल एक यहूदी राष्ट्र और संयुक्त येरुशलम देश की राजधानी बन गई।

4-      लोकसभा ने भगोड़ो की संपत्ति जब्त करने के लिए ‘भगोड़ा आर्थिक अपराधी विधेयक’ 2018 पारित कर दिया।

5-      19 july 1969 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के नेतृत्व वाली सरकार ने Allahabad bank, bank of Baroda,Punjab national bank और bank of india समेत 14 निजी bank का राष्ट्रीयकरण किया था।

6-      ‘मारो फिरंगी को’ नारा देने वाले क्रन्तिकारी मंगलपाण्डे का जन्म 19 july 1827 को हुआ था।

20    July

1-      20 july, 1969 को अन्तरिक्षयान ‘अपोलो-11’ नील आर्मस्ट्रांग, एडविन एल्ड्रिन और माइकल कॉलिंस को लेकर चंद्रमा पर उतरा था जिसके बाद आर्मस्ट्रांग चाँद पर उतरने वाले पहले व्यक्ति बने थे

2-      केन्या की बियाट्रिस चेपकोएक ने मोनाको डायमंड लीग में महिलाओं की 3,000 मीटर स्टीपचेस रेस में 8 seconds से विश्व record तोड़ दिया।

3-      नरेंद मोदी के खिलाफ पेश पहला अविश्वास प्रस्ताव लोकसभा में 126 के मुकाबले 325 मतों से गिर गया।







No comments:

Post a Comment