Thursday, November 23, 2017

Current GK December 2017 Part-2


11 November

1-  अर्जुन अवार्ड से सम्मानित जिमनास्ट दीपा करमाकर को अगरतला (त्रिपुरा) में national of technology (NIT) में डी.लिट् की मानद उपाधि से सम्मानित हुई

2-  बांग्लादेश के पहले हिन्दू मुख्य न्यायधीश जस्टिस सुरेन्द्र कुमार सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

3-  बल्लेबाज गौतम गंभीर को दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (DDCA) की प्रबंध समिति का सरकारी प्रतिनिधि बनाया गया है।

12 November

1-  12 नवम्बर, 1980 को वॉजेयर-1 अंतरिक्षयान शनि ग्रह की कक्षा में पहुंचा था और इसने पहली बार शनि की चमकीली तस्वीरें भेजी थी

2-  12 November, 1984 को ब्रिटेन में करीब 150 वर्ष बाद एक पौंड के नोट को बंद करने का ऐलान हुआ था

3-  12 November 1888 में सउदी अरब के मक्का शहर में स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अबुल कलाम का जन्म हुआ था।

4-  कतर की राजधानी दोहा में आयोजित IBSF विश्व बिलियर्ड्स championship में भारत के शीर्ष क्यूइस्ट पंकज आडवाणी ने इंग्लैंड के अपने चिर-प्रतिद्धंद्धि माइक रसेल को शिकस्त देकर career का 17वां विश्व ख़िताब जीत लिया है।

13 November

1-  16 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता राफेल नडाल विश्व नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी के तौर पर साल खत्म करने को लेकर लन्दन में ATP विश्व नंबर-1 अवार्ड से सम्मानित हुए है

2-  13 November, 1917 को श्योपुर (ग्वालियर) में जन्मे गजानन माधव मुक्तिबोध का पहला काव्य संग्रह ‘चाँद का मुंह टेढ़ा है’ उनकी मृत्यु के बाद प्रकाशित हुआ था।

3-  13 November, 1971 को अमेरिकी स्पेसक्राफ्ट मैरिनर-9 पृथ्वी के अलावा दूसरे ग्रह (मंगल) का चक्कर लगाने वाला पहला यान बना था।

4-  भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 3 साल पहले 13 November, 2014 को वनडे इतिहास में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

5-  शरीर से control होने वाले जेट इंजन पॉवर सूट से उड़ने के कारण ब्रिटिश वैज्ञानिक रिचर्ड ब्राउनिंग का नाम ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज हुआ है।

14 November

1-  चीन में सियास इंटरनेशनल कॉलेज के करीब 2,500 छात्रों ने दुनिया का सबसे बड़ा ‘ह्यूमन’ QR code बनाने का record बनाया है

2-  48वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के ज्यूरी हेड सुजॉय घोष ने पद से इस्तीफा दे दिया है।

3-  हाईकोर्ट के आदेश पर कांस्टेबल पद पर नियुक्ति मिलने के बाद गंगा कुमारी राजस्थान पुलिस में शामिल होने वाली राज्य की पहली ट्रांसजेंडर बन गई है।

4-  बिहार के super-30 के संस्थापक आनंद कुमार को शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए राष्ट्रपति के लिए रामनाथ कोविंद ने ‘अंतर्राष्ट्रीय बाल कल्याण पुरस्कार’ से सम्मानित किया।
5-   
15 November

1-  ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित कवि कुंवर नारायण का 90 साल की उम्र में निधन हो गया

2-  15 November 1866 को नासिक (महाराष्ट्र) में जन्मी सोराबजी कानून में स्नातक करने वाली पहली भारतीय महिला थी।

3-  पूर्व भारतीय cricketer सचिन तेंदुलकर ने 28 साल पहले 15 November, 1989 को कराची में अपने अंतर्राष्ट्रीय career का आगाज किया था।

4-  15 November, 2000 को भारत के 28वें राज्य के रूप में झारखंड की स्थापना हुई थी, जो बिहार से अलग होकर बना था।

5-  सउदी अरब सरकार ने योग को आधिकारिक तौर पर खेल की मान्यता दे दी।

16 November

1-  जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित हुई मिस इंटरनेशनल 2017 प्रतियोगिता का ख़िताब इंडोनेशिया की 21 वर्षीय केविन लिलियाना ने जीता है।

2-  16 November को हर साल भारत में राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन साल 1966 में प्रेस काउंसिल ऑफ़ इंडिया (पीपीआई) ने अपना कार्य शुरू किया था।

3-  पूर्व भारतीय cricketer सचिन तेंदुलकर 16 November, 2013 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लिया था।

4-  द्धीतीय विश्वयुद्ध के बाद 16 November, 1945 को लन्दन में यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन) का गठन हुआ था।

5-  इंदौर (मध्य प्रदेश) में राष्ट्रीय कुश्ती championship चचेरी बहनें रितु और विनेश फोगाट ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया है।

17 November

1-  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने फिल्म ‘दंगल’ और ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ की अभिनेत्री जायरा वसीम को कला के क्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से नवाजा है।

2-  17 November, 1966 को रीता फारिया ने लन्दन में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का ख़िताब अपने नाम किया था और वह यह ख़िताब जीतने वाली पहली भारतीय व् एशियाई महिला थी।

3-  17 November, 1869 को मिस्र को asia से जोड़ने वाली स्वेज नहर की शुरुआत हुई थी।

4-  फ़ोर्ब्स की नई सूची के अनुसार विश्व नंबर-2 टेनिस खिलाड़ी स्वीटजरलैंड के रॉजर फेडरर व्यक्तिगत खेलों में सबसे ज्यादा करीब Rs 720 करोड़ की इनामी राशि पाने वाले खिलाड़ी बन गये है।

18 November

1-  इंदौर (मध्य प्रदेश) में जारी राष्ट्रीय कुश्ती championship में गीता फोगाट और साक्षी मलिक ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया।

2-  18 November 1963 को अमेरिका की बेल टेलीफोन company ने पेन्सिल्वेनिया में पहली बार पुश बटन टेलीफोन आधिकारिक तौर पर इंस्टाल किया था जिसमें 0-9 तक के 10 बटन थे।

3-  अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के आंकड़ो पर आधारित बिजनेस मैगजीन ‘फार्च्यून’ के विशलेषण के मुताबिक, Rs 81 लाख से अधिक प्रति व्यक्ति जीडीपी के साथ कतर दुनिया का सबसे धनी देश है।

4-  दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार ने राष्ट्रीय कुश्ती championship में बिना quarter final, semifinal और फाइनल मुकाबले लड़े स्वर्ण पदक जीत लिया।

5-  चीन में हुई ‘मिस वर्ल्ड 2017’ प्रतियोगिता का ख़िताब हरियाणा की 20 वर्षीय मानुषी छिल्लर ने अपने नाम किया।

19 November

1-  झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायधीश जस्टिस भगवती प्रसाद का गुजरात में निधन हो गया।

2-  अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के अनुसार, प्रति व्यक्ति जीडीपी से भारत के पायदान चढ़कर 126वें स्थान पर पहुंच गया है।

3-  जिम्बाब्वे के सत्ताधारी दल जानू-पीएफ ने 93 वर्षीय राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे को नेता पद से हटाकर पूर्व उप-राष्ट्रपति इमर्सन मनेंगाग्वा को नया नेता चुन लिया है।

4-  दिल्ली हाफ मैराथन में इथियोपिया के धावक बरहानु लेगीज ने पुरुष वर्ग और ओलंपिक champion अल्माज अयाना ने महिला वर्ग का ख़िताब अपने नाम किया।

5-  19 November, 1997 को नासा के अंतरिक्ष मिशन ‘STS-87 कोलम्बिया’ के तहत कल्पना चावला अंतरिक्ष जाने वाली पहली भारतीय महिला बनी थी।

6-  19 November, 1917 को इलाहाबाद मे भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी का जन्म हुआ था।

7-  टेनिस डबल्स में पूर्व विश्व नंबर 1 और 17 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता जाना नोवोतना का कैंसर के कारण 49 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

20 November

1-  ब्लैकबेरी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) मार्टी बियर्ड ने पारिवारिक स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी के कारण अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

2-  कप्तान विराट कोहली पूर्व cricketer सचिन तेंदुलकर के बाद 50वां अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय cricketer बन गये।

3-  द्धितीय विश्वयुद्ध के बाद 20 November, 1945 को जर्मनी में 22 नाजियों के खिलाफ ‘न्युरेबर्ग ट्रायल’ की शुरुआत हुई थी।

4-  20 November, 1985 को माइक्रोसॉफ्ट ने ऑपरेटिंग सिस्टम विंडो-1.0 रिलीज किया था।

5-  पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता प्रियरंजन दासमुंशी का 72 साल की आयु में निधन हो गया।


6-  बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव ने बेल्जियम के डेविड गोफिन को फाइनल में हराकर पहली बार एटीपी फाइनल्स का ख़िताब जीत लिया है। 


  





No comments:

Post a Comment