Monday, November 13, 2017

Current GK December 2017 Part-1


1 November

1-  भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गये

2-  फ़ोर्ब्स के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अम्बानी $42.1 अरब (Rs 2719.91) नेटवर्थ के साथ asia के सबसे अमीर व्यक्ति बन गये है।

3-  भारतीय निशानेबाजों ने आस्ट्रेलिया में चल रही कॉमनवेल्थ शूटिंग championship के तीसरे दिन 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा के तीनों पदक जीते। इसमें शह्जर रिजवी ने स्वर्ण, ओमकार सिंह ने रजत और जीतू राय ने कांस्य पदक जीता।

4-  हरियाणा छतीसगढ़, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और केरल का 1 नवम्बर स्थापना दिवस है।

5-  कर्नाटक में पहली बार एक महिला IPS अधिकारी नीलमणि एन,राजू को पुलिस प्रमुख बनाया गया है।

6-  विश्व बैंक की ‘ईज ऑफ़ डूइंग बिज़नेस-2018’ रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में आसानी से व्यापार के मामले में लुधियाना (पंजाब) पहले स्थान पर है।

2 November

1-  महान आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डॉन ब्रेडमैन ने 2 नवम्बर, 1931 को एक घरेलू match के 3 over में 100 रन बना डाले थे

2-  2 नवम्बर, 2013 को भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाले विश्व के तीसरे cricketer बने थे।

3-  फ़ोर्ब्स सूची के अनुसार, ICICI bank की CEO चंदा कोचर भारत की सबसे शक्तिशाली महिला है।

4-  विदेश मंत्रालय ने पोलैंड में तैनात भारतीय राजदूत अजय बिसारिया को पाकिस्तान में देश का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया है।

5-  पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की एकमात्र संतान दीना वाडिया का उनके न्यूयार्क स्थित आवास पर निधन हो गया।

3 November

1-  भारत ने महिला hockey asia cup के सेमीफाइनल में मेजबान जापान को हराकर चौथी बार फाइनल में जगह बना ली

2-  आस्ट्रेलिया में जारी कॉमनवेल्थ शूटिंग championship में भारत ने 50 मीटर पिस्टल इवेंट्स के तीनो पदक अपने नाम कर लिए। प्रकाश नानजप्पा ने 222.4 अंको के साथ स्वर्ण जीता और अमरजीत सिंह और नीतू राय ने रजत एवं कांस्य पदक हासिल किये।

3-  3 नवम्बर, 1906 को फैसलाबाद (अब पाकिस्तान) में प्रसिद्द थियटर आर्टिस्ट पृथ्वीराज कपूर का जन्म हुआ था।

4-  3 नवम्बर, 1957 को रूस ने स्पूतनिक-2 अंतरिक्ष यान launch किया था जिसके जरिये पृथ्वी की कक्षा में पहली बार किसी जीवित प्राणी को भेजा गया था।

5-  चीन सीमा से सटे लद्दाख (जम्मू कश्मीर) में सीमा सड़क संगठन (BRO) ने ‘प्रोजेक्ट हिमांक’ के तहत मोटरगाड़ियों के चलने लायक दुनिया की सबसे ऊँची सड़क बनाई है।

6-  चीन ने कृत्रिम द्धीप बनाने वाले asia का सबसे बड़ा पोत पेश किया जिसका नाम ‘तियान कुन हाओ’ है।

4 November

1-  पश्चिम एशियाई देश लेबनान के पीएम साद हरीरी ने इस्तीफा दे दिया

2-  रिसर्च फर्म ब्रुकिंग्स इंडिया की senior फ़ेलो शमिका रवि को प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद का अल्पकालिक सदस्य नियुक्त किया गया है।

3-  ‘वर्ल्ड फ़ूड इंडिया 2017’ में एक बर्तन में 918 किलो खिचड़ी बनाकर भारत ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया।

5 November

1-  पूर्व cricketer सचिन तेंदुलकर 5 November, 2009 को आस्ट्रेलिया के खिलाफ 175 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में 17,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे

2-  भारत ने फाइनल में चीन को हराकर 13 साल बाद दूसरी बार महिला hockey asia cup ख़िताब जीत लिया।

3-  पांच बार की विश्व champion और ओलंपिक्स की कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज एम.सी.मैरीकॉम को गुवाहाटी में होने वाले आईबा महिला युवा विश्व championship का एम्बेसडर बनाया गया है।

4-  5 November, 2013 को इसरो ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से ‘मंगलयान’ launch किया था।

5-  यमन सीमा के पास हेलीकॉप्टर क्रैश होने से असीर प्रान्त के डिप्टी गवर्नर राजकुमार मंसूर बिन मुकरिन समेत कई उच्चस्तरीय अधिकारियों की मौत हो गई।

6 November

1-  6 November, 1999 को आस्ट्रेलिया ने एक व्यापक जनमत संग्रह के बाद ब्रिटिश राजतंत्र को ना ठुकराने का फैसला किया था

2-  कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने राजस्व सचिव हसमुख अधिया को नया वित्त सचिव नियुक्त किया है।

7 November

1-  कॉमनवेल्थ शूटिंग championship 2017 के आखिरी दिन सत्येंद्र सिंह और संजीव राजपूत के 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस इवेंट्स के स्वर्ण व् रजत की बदौलत भारत ने championship में कुल 20 पदक अपने नाम किये है

2-  7 नवम्बर, 1998 को दुनिया के सबसे बुजुर्ग अंतरिक्षयात्री जॉन ग्लेन (77) सफलतापूर्वक अपना मिशन पूरा कर पृथ्वी पर लौटे थे।

3-  7 नवम्बर, 1888 को तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु) में जन्में सी वी.रमन विज्ञानं के क्षेत्र में नोबेल पाने वाले पहले एशियाई और अश्वेत वैज्ञानिक थे।

4-  भारतीय रक्षा अनुसन्धान एवं विकास संगठन (DRDO) ने ओड़िसा के चांदीपुर से सब-सोनिक क्रूज मिसाइल ‘निर्भय’ का सफल परीक्षण किया।

8 November

1-  नागपुर (महाराष्ट्र) में संपन्न हुई 82वीं राष्ट्रीय senior बैंडमिन्टन championship में महिला सिंगल्स के फाइनल मुकाबले में विश्व नंबर 11 साइना नेहवाल ने विश्व नंबर 2 पी.वी.सिंधु को सीधे सेटों में 21-17, 27-25 से हराया।

2-  तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई को अपनी समृद्ध संगीत परम्परा के लिए यूनेस्को की creative city network में शामिल किया गया है।

3-  8 November, 2008 को भारत का पहला चन्द्र मिशन ‘चंद्रयान- प्रथम’ सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा था।

4-  रविंदर भल्ला न्यूजर्सी (अमेरिका) के होबोकेन शहर के पहले सिख मेयर निर्वाचित हुए है।

5-  8 नवम्बर, 1895 को जर्मन वैज्ञानिक विल्हेम कोनार्ड रॉन्टजन ने एक्स-रेंज की खोज की थी।

6-  मुक्केबाज एम.सी.मैरीकॉम ने 45-48 किलोग्राम लाइट फ्लाइटवेट श्रेणी के फाइनल मुकाबले में उत्तर कोरिया की किम हियांग-मी को मात देकर पांचवी बार एशियाई महिला मुक्केबाजी championship का स्वर्ण पदक जीत लिया।

9 November

1-  वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई) में बडौदा के खिलाफ match में उतरने के साथ मुंबई 500 रणजी ट्राफी मैच खेलने वाली पहली team बन गई।

2-  अमेरिकी संसद में पहली हिन्दू सदस्य तुलसी गाबार्ड को अगले साल शिकागो (अमेरिका) में 7-9 सितम्बर तक आयोजित होने वाली वर्ल्ड फाउंडेशन द्वारा आयोजित होने वाली वर्ल्ड हिन्दू कांग्रेस का अध्यक्ष नामित किया गया है।

3-  9 November, 2000 को भारत के 27वें राज्य के रूप में उत्तराखंड की स्थापना हुई थी, जो उत्तर प्रदेश से अलग होकर बना था।

4-  9 नवम्बर, 1989 को जर्मनी को पूर्वी-पश्चिमी हिस्सों में बाँटने वाली बर्लिन दीवार ढहाई गई थी।

5-  वर्जिनिया (अमेरिका) की डोनिका रोइम अमेरिका की राज्य विधानसभा के लिए निवार्चित होने वाली पहली ट्रांसजेंडर बन गई है।

6-  इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अन्य अधिकारीयों के साथ गुप्त बैठकों को लेकर उठे विवाद के बाद भारतीय मूल की ब्रिटिश मंत्री प्रीति पटेल ने इस्तीफा दे दिया है।

7-  दुबई पुलिस के अधिकारीयों ने दुनिया के सबसे बड़े यात्री एयरबस A380 को 100 मीटर दूरी तक खींचकर नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

10 October

1-  पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने 9 साल पहले 10 November, 2008 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था।


2-  10 November, 1999 को वर्ल्ड एंटी-डोपिंग एजेंसी (वाडा) का गठन हुआ था, जिसका उद्देश्य खेलों में ड्रग्स के इस्तेमाल को रोकना है। 




                                 Current GK November 2017 Part-3



   
              





No comments:

Post a Comment