Tuesday, November 21, 2017

कैसे पहचानें अपने Rejection के Phobia को



नीचे कुछ सवाल है, जिसे आप ईमानदारी से check कर ले और जाँच ले कि आपमें किस हद तक rejection का phobias है

1-  क्या office में आप पहल करने से कतराते है?

2-  क्या meetings में उपस्थित लोगो के सामने स्वयं को हीन महसूस करते है?

3-  क्या boss के सामने अपने विचारों को प्रकट करने से हिचकिचाते हैं?

4-  क्या अपने office के जॉब से आप संतुष्ट नही है और अपनी पीड़ा लोगो से साझा करने की आप मन ही मन कुढ़ते रहते है?

5-  क्या इस बात की आप बहुत परवाह करते है कि office के और साथी आपके बारे में क्या सोचते है?

6-  क्या अपनी बात या विचार को इस डर से नही रखते कि कोई उसे seriously नही लेगा और आप हंसी के पात्र बन जायेंगे?

अगर ज्यादातर जवाब हाँ में हैं तो आपको इनसे छुटकारा पाना चाहिए

Rejection Phobia से बचाव के कुछ Tips

1-  इंट्रोवर्ट में एक्स्ट्रोवर्ट personality बनाने पर जोर दे।

2-  computer games या social sites पर time बर्बाद करने की बजाय friends से ज्यादा मेल-मिलाप रखे। इससे आप स्वयं को कभी अकेला महसूस नही करेगे और आत्मविश्वास सदा बना रहेगा।

3-  चुप रहने के बदले professional career के विभिन्न मंचो पर अपने विचारो को रखने की आदत डालें।

4-  competition, स्पर्धाओ या interview से बचने की जगह जी-जान से तैयारी कर success होने का अपने आप से वायदा हमेशा करें।

5-  office की चुनौतियों को सहर्ष स्वीकार करे और अपनी काबिलियत को साबित करते हुए success होकर दिखाएँ।

6-  आत्मविश्वास को विपरीत परिस्थितियों में भी बनाये रखने का हरसंभव प्रयास करें।

7-  आपको यह पता होना चाहिए कि आपके career का लक्ष्य क्या है और उसे हासिल करने के लिए आपको कौन सी राह चुननी है।

8-  अपनी कमजोरियों को छिपाने की बजाय सुधारने पर जोर दें। आलोचकों की बातों से चिढ़ने की आदत को छोड़कर उनसे सीख लें।

9-  हर अवसर को अंतिम अवसर समझते हुए सफलता हासिल करने का एकमात्र लक्ष्य बनाएं।

10-स्वयं को हीन भावना से ग्रसित होने से बचाएं और अपनी खूबियों को पहचानें।

11-अपनी विशेषताओ/गुणों की marketing, self promotion के लिए जरूरी है।



 

                                              Job Promotion की बातें Office में

No comments:

Post a Comment