Friday, November 24, 2017

खुद से शुरू करे एक नई Life

new life


मैं कोई चमत्कारी वैध नही हूँ। मैं घाव भरने का जादू नही जानती। खुद को खोजने के सफर में मै अपने आपको एक ऐसा पत्थर मानती हूँ, जिस पर आप अपना पैर रखकर आगे बढ़ सकते हैं। या यूँ कहें कि एक ऐसी जगह, जहां लोग खुद को प्यार करने के माध्यम से अपने अदभूत गुणों से रू-ब-रू हो जाते है। पूरी दुनिया में कई वर्षो की counseling, workshops और training programs के आयोजन करवाने के बाद मैंने तो यही जाना है कि हर problem का एक ही हल है- खुद को प्यार करना।

लोगो के life में बड़े बदलाव तब आते है, जब वे हर दिन खुद को पहले से ज्यादा प्यार करना सीख जाते है। वे पहले से बेहतर महसूस करते है। तब वे जो चाहते है, हो जाता है। उनके पास जरूरत के मुताबिक पैसा आने लगता है। उनके relation में positivity बदलाव दीखता है। negative relation या तो खत्म हो जाते है या फिर नये relation बनते है। इन सारे अंकुरों की एक जमीन होती है-खुद को प्यार करना। मैंने पाया है कि life की सरलता ही सबसे महान ज्ञान है। किसी ने मुझसे कहा था,’ आपने मुझे सबसे आश्चर्यजनक तोहफा दिया है, आपने मुझे मुझसे मिला दिया।
life खुद को ढूंढने की एक यात्रा है और मेरे लिए ज्ञान प्राप्त करने का मतलब है अपने भीतर की यात्रा। यह जान पाना कि हम वास्तव में कौन और क्या है और यह भी कि खुद को प्यार करके, अपनी परवाह करके हम खुद की क्षमताओं का विकास भी करते हैं।

खुद को प्यार करना खुदगर्जी तो बिलकुल नही है। यह हमारे अंदर की negative चीजों को साफ करके दूसरों को प्यार कर पाने का रास्ता भी बनाती हैं। जब हम निजी तौर पर अंदर से खुश और आनंदित होते है, तब हम इस पूरी दुनिया की सहायता करने में सक्षम बनते है।

मेरी पूछे, तो प्यार मेरे लिए अपने अंतरतम की प्रशंसा है। मतलब हम जो वाकई में हैं, उसकी प्रशंसा। जिसमे हम अपने सारे पहलुओ को accept करते है- हमारी छोटी-छोटी विशिष्टाएँ, शर्मिंदगी के बिंदु, कमजोर पक्ष और हमारी अच्छी बातें भी। हम अपने पुरे व्यक्तित्व को बिना शर्त प्यार करते है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है, पर सच भी कि कई ऐसे है, जो जब तक अपना वजन नही घटा लेते, खुद को लेकर खुश नही होते या कि job या ज्यादा salary या boyfriend या ऐसा ही कुछ भी। ये तो अपने प्यार पर शर्त लगाना हुआ। जबकि सच मानिए हममें इतना प्यार भरा होता है कि हम जैसे भी है, उसी को प्यार कर सकते है।

यह युग हर स्तर पर बदलावों का है। इस समय जो भी इस दौर का साथी होना स्वीकार कर रहा है, उसने इतने बड़े बदलाव का हिस्सा बनना, बदलाव करना चुना था। उसने संसार के पुराने तौर-तरीकों को नये और ज्यादा प्रेम व् शांतिपूर्ण तरीको से बदलना चुना था।

चुनिए प्यार को

अगर आप आज खुद को प्यार करना नही सीखना चाहते, तो कल आप अपना इच्छित पा भी ले, तो भी आप अपने को प्यार नही कर पायेंगे। जो बहाने आज है, वे कल भी रहेगे। आज ही तो वह दिन है, जब आप खुद से बिना किसी अपेक्षा के प्यार करना सीखिए। प्यार क्रोध, घृणा या दुःख की तरह है। जैसे उन्हें चुनते है, क्यों ना प्यार को चुने। जिसने हमे दुःख पहुंचाया उसे माफ़ करना चुनकर हम अपने घावों के भरने की प्रकिया शुरू कर सकते है। जी कुछ है, उसके लिए कृतज्ञ होना चुन सकते है। यह विकल्प हमारे अंदर ही छिपा है। तो चलिए अभी से प्यार को चुनते है। क्योंकि आप जैसा शानदार दूसरा कोई कहां है!

रोज खुद से यह जरुर कहें

·         मुझे मेरे शरीर से प्यार है।

·         मेरे शरीर को स्वस्थ रहना अच्छा लगता है।

·         मेरा दिल प्यार का मन्दिर है।

·         मेरे खून में जिन्दगी और रवानगी है।

·         मेरे नजर में प्यार है।

·         मैं करुणा लेकर सुनता/सुनती हूँ।

·         मै सरलता से चल-फिर सकता/सकती हूँ।

·         मेरे पैर जिन्दगी की धुन पर नाचते है।

·         मै अपने भोजन में प्रेम भी मिलाता/मिलाती हूँ।

·         मेरा पसंदीदा पेय पानी है।

·         मुझे पता है कि अपनी देखरेख कैसे की जाती है।

·         मैं इतना स्वस्थ कभी नही रहा/रही।

·         अपने गरिमापूर्ण शरीर की मैं प्रशंसा करता/करती हूँ।

·         मैं स्वस्थ हूँ, घाव भर गये है और मैं सम्पूर्ण हूँ।

कुछ और भी...

अतीत में अपने शरीर की सही देखरेख ना करने के लिए खुद को माफ़ कर दीजिये। इस तरह सोचिये कि उस समय जो सबसे अच्छा कर सकते थे, वह किया। अब जितना कुछ जीवन आपको दे रहा है, उसमे आप सर्वोत्तम ढंग से स्वयं को स्वस्थ और पोषित कर रहे है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए इसे जो चाहिए, वह दे रहे है। आपका शरीर आपका मित्र है। जीवन सुंदर है और आपको इसमें भरपूर आनन्द आ रहा हैं।


# इस article के writer ‘लुई एल हेजो famous writer व् प्रेरक वक्ता हैं। ‘you can heal your life’  उनकी best seller है। बचपन के कटु experience के बावजूद relation व् life के प्रति उनका विश्वास प्रेरित करता है।


                                            www.louisehay.com









No comments:

Post a Comment