Friday, October 6, 2017

Life की ये छोटी-छोटी बातें



1-      एक माली था। वह अपना काम बड़ी लगन से करता था। एक दिन वह अपने सुंदर से बगीचे से गुजर रहा था। उसने एक खतपतवार देखी। वह थका हुआ था, तो उसने उसे निकाला नही। अगले दिन उसे किसी रिश्तेदार के पास कही दूर जाना पड़ा। वह दो हफ्ते बाद लौटा। उसने देखा कि उसका पूरा बगीचा खरपतवार से ढका है, उसके दुसरे सभी पौधे नष्ट हो गये है।

सीख: हम भी अगर समय पर दिमाग में बैठे गलत विचार दूर नही करते तो उस जैसे कई विचार अंकुरित होकर अन्य विचारो को कमजोर कर देते है।

2-      एक आदमी साइकिल की दुकान पर काम कर रहा था। एक साइकिल ठीक होने को आयी थी, जिसे ठीक करने के बाद उसने अच्छी तरह साफ भी कर दिया। अब साइकिल पूरी तरह नई दिख रही थी।
उसके दुसरे साथी उसका मजाक उड़ाने लगे। वह कह रहे थे कि यह उसका काम नही है।
अगले दिन जब मालिक साइकिल लेने आया तो वह साइकिल देखकर खुश हो गया। उसने मैकनिक को तुरंत अपने यहाँ job दे दी।

सीख: अच्छी मेहनत कभी व्यर्थ नही जाती।

3-      एक जगह दो भाई रहते थे। छोटी उम्र में ही माता-पिता चल बसे। वे अपने खेतो में बड़ी मेहनत से काम करते। कुछ वर्षो बाद बड़े भाई की शादी हो गई और फिर दो बच्चो के साथ उसका चार लोगो का परिवार हो गया। दुसरे भाई की अभी शादी नही हुई थी। वे दोनों उपज को बराबर बांट लेते।

   एक दिन जब छोटा वाला भाई खेत में काम कर रहा था तो उसे विचार आया कि यह सही नही है कि वह बराबर बंटवारा करे। मै अकेला हूँ और मेरी जरूरते भी बहुत नही है। मेरे भाई का परिवार बड़ा है। उसकी जरूरते अधिक है। अपने दिमाग में इसी विचार के साथ वह रात अपने यहाँ से अनाज का एक बोरा ले जाकर भाई के खेत में चुपचाप रखने लगा। इसी दौरान, बड़े भाई ने सोचा, यह सही नही है कि हम हर चीज का बराबर बंटवारा करे। मेरे पास मेरा ध्यान रखने के लिए पत्नी और बच्चे है। मेरे भाई का तो कोई परिवार नही है। future में उसकी कौन देखभाल करेगा। मुझे उसे अधिक देना चाहिए। इस विचार के साथ वह हर दिन एक अनाज का बोरा लेता और अपने भाई के खेत में रख देता। ऐसा ही चलता रहा। दोनों भाई हैरान थे कि उनका अनाज कम क्यों नही हो रहा।

एक दिन, एक- दुसरे के खेतो में जाते समय उनकी मुलाकात हो गयी। उन्हें पता चला कि आखिर इतने समय से क्या हो रहा रहा था। वे ख़ुशी से एक-दुसरे के गले लगकर रोने लगे।

सीख: सच्चे मन से किये गये भलाई के काम में कभी अपना नुकसान नही होता है।






Tags:       Fear के आगे Happy                           Change himself लेकिन आराम से                                                                 Everything ठीक करने की कोशिश क्यूँ?



No comments:

Post a Comment