Tuesday, October 3, 2017

Current GK October 2017 Part-3


21 September

1-  बैंडमिन्टन की विश्व champion नोजोमी ओकुहारा ने जापान ओपन में कोरिया ओपन सीरिज की champion पी. वी. सिंधु को मात देकर tournament से बाहर कर दिया।

2-  चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने 26 साल बाद भारत को वनडे क्रिकेट में पहली हैट्रिक दिलाई।

22 September

1-  22 September, 1980 को शत अल-अरब नदी पर सीमा विवाद के कारण ईरान और ईराक के बीच युद्ध शुरू हुआ था।

2-  22 September, 1965 को भारत-पाकिस्तान के बीच 1965 की जंग में संयुक्त राष्ट्र की पहल पर युद्धविराम लागू हुआ था।

3-  दुनिया की सबसे धनी महिला और फ़्रांस के कॉस्मेटिक ब्रैंड लॉरियल की वारिस लिलियाने बेटनकोर्ट का 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। 

23 September

1-  मुंबई में गर्भावस्था के 22वें हफ्ते में जन्मा निर्वाण भारत में समयपूर्व जन्म लेकर बचने वाला सबसे कम समयावधि (गर्भावस्था) वाला बच्चा बन गया है।

2-  आर्थिक सलाहकार अरविन्द सुब्रमन्यन का कार्यकाल एक साल बढ़ा दिया गया है।

3-  भारत और कनाडा ने पहली बार संयुक्त डाक टिकट जारी किया है।

4-  23 September 1908 को हिंदी के विख्यात कवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ का जन्म सिमरिया गांव(बिहार) में हुआ था।

24 September

1-  स्पेन के पूर्व राजा जुआन कार्लोस ‘इंटरनेशनल सिक्स मीटर क्लास विश्व चैंपियनशिप’ जीतकर अपनी क्रू के साथ विश्व सेलिंग champion बन गये है।

2-  भारतीय cricket team ने 24 September, 2007 को पहला टी-20 विश्व कप अपने नाम किया था।

3-  भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा तीसरे वनडे मैच में अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक 63 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गये।

25 September

1-  पूर्व गृह सचिव राजीव महर्षि (62) ने भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) का पद संभाल लिया।

2-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सहज बिजली हर घर योजना- सौभाग्य’ की शुरुआत की जिसके तहत देश के हर घर को 2019 तक मुफ्त बिजली कनेक्शन मुहैया कराया जायेगा।

3-  मिस्र की नागरिक ईमान अहमद अब्दुलाती का अबू धाबी (UAE) के बुर्जील अस्पताल में निधन हो गया। यह महिला भारत में इलाज के आई थी, तब इसका वजन 500kg था।

4-  तुर्कमेनिस्तान में चल रहे ‘5वें एशियन इंडोर और मार्शेल आर्ट्स खेलों’ के 9वें दिन भारत ने 4 पदक जीते जिसमें पहलवान बजरंग पूनिया ने कुश्ती के स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

5-  25 September, 1920 को श्रीनगर में इसरो के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर सतीश धवन का जन्म हुआ था।

6-  25 September, 1992 को नासा ने 1,018 किलोग्राम का एक स्पेसक्राफ्ट ‘मार्स ऑब्जर्वर’ अंतरिक्ष में भेजा था।

26 September

1-  मुंबई के पृथ्वी शॉ पूर्व दिग्गज cricketer सचिन तेंदुलकर के बाद दिलीप ट्राफी में शतक जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गये है।

2-  26 September 1984 को हांगकांग को लेकर चीन और ब्रिटेन के बीच समझौता हुआ था जिसके तहत हांगकांग में 150 वर्ष के ब्रिटिश शासन के अंत के लिए सहमति बनी थी।

3-  हुरून इंडिया रिच लिस्ट 2017 में पंतजलि आर्युवेद के CEO आचार्य बालकृष्ण पहली बार देश के 10 सबसे अमीर भारतीयों में शामिल हो गये है।

27 September

1-  27 September, 1996 को आतंकी संगठन तालिबान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर कब्जा किया था।

2-  मैनकाइंड फार्मा के संस्थापक राजीव जुनेजा के पुत्र एकलव्य जुनेजा (24) हुरून इंडिया रिच लिस्ट 2017 में शामिल सबसे युवा अरबपति है।

3-  27 September 1905 को वैज्ञानिक अल्बर्ट आइन्स्टाइन का एक पेपर प्रकाशित हुआ था जिसमे E=mc2 का सिद्धांत पेश किया गया था।

4-  दक्षिण अफ़्रीकी देश अंगोला में 38 साल बाद नये राष्ट्रपति के तौर पर जोआओ लौरेंसो ने शपथ ले ली।

5-  बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए विश्वविद्यालय के चीफ प्राक्टर ओंकारनाथ सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

6-  आगर मालवा (मध्य प्रदेश) में सरकार द्वारा निर्मित देश के पहले गौ अभयारण्य का उद्धाटन किया गया जिसमे करीब 6000 गायों को रखा जा सकेगा।

7-  बह्र्म समाज के संस्थापक व राजा राममोहन रॉय की समाधि ब्रिटेन के ब्रिस्टल में है। ब्रिटेन प्रवास के दौरान मेनेंजाइटिस हो जाने के कारण 27 September 1833 को उनका देहांत हो गया था।

28 September

1-  विंडीज के इविन लुईस ने सर्वाधिक रनों पर रिटायर्ड हर्ट होने का 140 साल पुराना रिकॉर्ड चौथे वनडे मैच में 176 रन बनाकर तोड़ दिया है। इसके पहले यह रिकॉर्ड आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज चार्ल्स बैनरमैन के नाम था जो 1877 में 167 रनों पर रिटायर्ड हर्ट हुए थे।

2-  अन्तर्राष्ट्रीय पुलिस संगठन ‘इंटरपोल’ ने इजरायल की आपत्ति के बावजूद फिलिस्तीन की सदस्यता को मंजूरी दे दी है।

3-  इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस की प्रोफेसर रोयना सिंह को बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय का नया चीफ प्रॉक्टर बनाया गया है। जो BHU की पहली महिला प्रॉक्टर है।

29 September

1-  भारतीय सिनेमा के ‘किंग ऑफ़ कॉमेडी’ कहे जाने वाले दिवंगत अभिनेता महमूद का जन्म 29 September 1932 में हुआ था।

2-  भारतीय आल राउंडर हार्दिक पांड्या वनडे क्रिकेट में इस साल अब तक सर्वाधिक 28 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज है।

3-  Bollywood actress टॉम ऑल्टर (67) का मुंबई में उनके घर पर निधन हो गया।

4-  नये क्रिकेट नियम लागू होने के 24 घंटे के भीतर आस्ट्रेलियाई घरेलू team क्वीन्सलैंड के मार्नस लबशेयन द्वारा ‘फेक फ़ील्डिंग’ करने के कारण उनकी team पर 5 रनों का जुर्माना लगाया गया है।

30  September

1-  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सत्य पाल मलिक को बिहार, जगदीश मुखी को असम, ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) बी.डी. मिश्रा को अरुणाचल प्रदेश, गंगा प्रसाद को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया है।

2-  बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को सार्वजनिक क्षेत्र की company oil and natural gas corporation (ONGC) के निदेशक मंडल में गैर-अधिकारिक निदेशक नियुक्त किया गया है।


3-  रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने लेह में पूर्वोत्तर लद्दाख को कराकोरम क्षेत्र से जोड़ने के लिए प्रथम-श्योक पुल का उद्धाटन कर दिया। 





No comments:

Post a Comment