Sunday, October 8, 2017

Career में बदलाव न बन जाए भटकाव

career


पेशेवर life में प्रवेश के साथ ही बुलंदियों पर पहुचने का सपना हर मन में होता है, लेकिन सभी का सपना साकार हो यह जरूरी नही। बिखरते सपनों को पूरा करने की जद्दोजहद में कुछ लोग जल्दी-जल्दी career बदलते है। एक के बाद दूसरा और दुसरे के बाद तीसरा career बदलते-बदलते ये लोग कई बार राह ही भटक जाते है।

मनीष पत्रकार बनना चाहता था। ग्रेजुएशन के बाद उसने मास communication की पढाई की और एक channel में प्रशिक्षु पत्रकार के रूप में काम करने लगा। पहले साल उसने ख़ुशी-ख़ुशी काम किया, लेकिन थोडा और समय बीतते-बीतते उसे लगा कि वह टीवी से बेहतर काम print journalism में कर सकता है। वह एक नामी newspaper से जुड़ गया। वहां भी उसका मन नही रमा। कुछ दिनों बाद उसने एक public relation company join कर ली। थोड़े दिनों बाद उसका मन नही लगा। इस बार उसने सोचा कि क्यों न अपना काम किया जाए। उसने अपनी event management company बना ली, लेकिन इस काम से भी उसे संतुष्टि नही मिली। फिर वह एक college में पढ़ाने लगा। इन दिनों वह खाली है और अपने निर्णयों पर पछता रहा है। दरअसल इतने काम बदलने में उसने career के important 8 साल खराब कर दिए। इन आठ सालो में न केवल उसकी उम्र बढ़ी, बल्कि पेशेवर दुनिया में भी आठ साल पीछे हो गया। अब वह पद, वेतन और जिम्मेदारी तो अपने हमउम्र साथियों के बराबर चाहता है, लेकिन उसकी दक्षता उनसे कम है और किसी भी काम में उसका specializationभी नही है। इसलिए कोई भी company उसे अपने यहाँ job देने को तैयार नही।

मनीष जैसे बहुत से युवा है, जिनका career शुरूआती पड़ाव पर ही राह भटक जाता है। कुछ वक्त रहते अपने career को सही पड़ाव पर ले आते है, लेकिन अधिकांश की नैया पार नही हो पाती। एक के बाद दुसरे, दुसरे के बाद तीसरे career में हाथ अजमाते-अजमाते वे कुंठित होने लगते है। उनका खुद पर से भरोसा उठ जाता है। अपने हर निर्णय पर वे संदेह करते है, जिसकी वजह से career में तो भटकाव होता ही है, बाकी जिन्दगी भी पटरी से उतरने लगती है। आमतौर पर career में भटकाव की निम्न वजह होती है-

दबाव में Career का चुनाव

कभी peer pressure तो कभी parents के सपने और कभी आर्थिक दिक्कतों की वजह से कुछ लोगो को अपनी पढाई और personality के विपरीत career चुनना पड़ता है। ऐसे में वे मन लगा कर काम नही कर पाते। उनका मन हमेशा मनपसन्द काम की ओर लगा रहता है। यही उधेड़बुन career में बदलाव की एक बड़ी वजह बन जाती है।

योग्यता

जरूरी नही कि व्यक्ति जिस field में काम कर रहा हो उसके लिए जरूरी सभी योग्यताये उसमे हो। ऐसे में वह अपने काम में सहज नही रह पाता। काम से जी चुराना और नई जिम्मेदारी लेने से बचना उसकी आदत बन जाती है। धीरे-धीरे वर्तमान career में वह खुद को fit महसूस नही करता। उसका मन career में बदलाव के लिए बैचेन हो जाता है।

अति महत्वाकांक्षा

कुछ लोग बेहद तेज गति से आगे बढना चाहते है। इसके चलते वे किसी भी company में लम्बे तक नही टिक पाते। एक के बाद दूसरी और दूसरी के बाद तीसरी company बदलते जाते है। कई बार इसका विपरीत असर career ग्राफ पर पड़ता है। देखने में आया है कि career का एक दशक पार करते-करते ऐसे लोग खुद को पिछड़ा हुआ महसूस करने लगते है। इस स्थिति से खुद को उबारने के लिए वे career में भी उन्हें संतुष्टि नही मिलती तो भटकाव शुरू हो जाता है।

Boss से अनबन

कुछ लोग अपने boss के रवैये से नाखुश होकर भी career बदलने का विचार बना बैठते है। उन्हें लगता है कि दुसरे career में काम करना ज्यादा सुविधापूर्ण रहेगा। तरक्की और आय के मौके भी वहा ज्यादा मिलेगे। देखने में आया है कि ऐसे लोग ज्यादातर अपना खुद का काम करना पसंद करते है। पे स्केल websites ने अपनी कंपन्सेशन best practice 2015 की report में कहा है कि job छोड़ने के बहुत कारण हो सकते है। निजी कारण में जहा family, शादी, health आदि सबसे उपर रहे, वही पैसा एक बड़ा कारण उभर कर सामने आया। काम में मन न लगना, खुद को किसी और कार्य में fit न पाना जैसे कारण भी job छोड़ने के कारणों में से रहते है।

Focused न रहना

आमतौर पर उन्ही लोगो के career में भटकाव देखने को मिलता है, जो career को ले कर फोकस्ड नही होते। कभी उनका मन business की ओर दोड़ता है तो कभी job की ओर। कभी वे अपने ही city में काम करना चाहते है तो कभी metro city में उनका मन लुभाता है, लेकिन किसी किसी भी काम में उन्हें संतुष्टि नही मिलती।

असुरक्षा की भावना

कुछ लोगो में असुरक्षा की भावना ज्यादा होती है। ऐसे लोग हमेशा career में स्थायित्व की तलाश में रहते है। अगर उन्हें वर्तमान में career से ज्यादा स्थायित्व किसी और career में दिखाई देता है तो वे career बदलने में देर नही करते।

Career बदलने से पहले

सलाह करे

अगर आपका मन वर्तमान career में नही रम रहा है तो career बदलने से पहले एक बार शांत मन से विभिन्न बिन्दुओ पर विचार करे। सबसे पहले किसी friends या family के बड़े member से बात करनी चाहिए। किसी senior से भी की जा सकती है। अगर उससे काम न चले तो professional counselor से सलाह ली जा सकती है। इन सबसे बात करके आप problem का सही हल ढूंढ पायेगे।

दोबारा प्रयास करे

वर्तमान career के लिए जरूरी soft skill को चिंहित करे। फिर देखे कि वे सारे हुनर आप में है या नही। आपने उन soft skill को सीखने की कोशिश की है या नही। अगर नही की है तो उन्हें सीखने की कोशिश करे। soft skill सीखने के बाद वर्तमान career में थोडा वक्त और गुजार कर देखे, हो सकता है कि अब आपका मन वहा रमने लगे।

Focus बदले

job के दौरान कई बार person अपनी सारी energy एक ही दिशा में लगा देता है। अगर ऐसा है तो अपना focus बदले। company में ही नई जिम्मेदारी ले। इससे आपको नया सीखने को भी मिलेगा। साथ ही अपने मन को भी बेहतर ढंग से समझ पायेगे।

दबाब में न आये

चाहे friends हो या सहकर्मी, किसी के भी दबाव में आकर निर्णय न करे। कोई भी नया कदम उठाने से पहले परिस्थितियों का आकलन करे। अपने personality के हर पहलू पर गौर करे और फिर निर्णय ले।

छवि को लेकर सजगता

career बदलते समय कुछ लोग अपनी छवि को लेकर अधिक सजग हो जाते है। उन्हें लगता है कि अगर वे नये career में नही जम पाए तो उनकी छवि खराब होगी। लोग उन पर हंसेगे। family भी help करने में हिचकिचाएगा। ऐसे में उनके पास कोई विकल्प नही बचेगा। यह सोच नये career में उनके 100 प्रतिशत देने की बजाय इस बात पर रहता है कि success न हो पाने की स्थिति में वे क्या करेगे। नये career में कदम रखते समय इस सोच से उपर उठना चाहिए।

यह भी जांचे

कोई भी राह पकड़ने से पहले यह जरुर जाँच ले कि नये career के लिए जरूरी सभी योग्यताये आप में है या नही। अगर आपका मन marketing में जाने का है तो अपने personality पर एक बार नजर दौड़ा ले। यह जाँच ले कि आपको लोगो से मिलना-जुलना पसंद है तो पूंजी निवेश की व्यवस्था कहा से करेगे। आपके family में उस काम की कितनी स्वीकार्यता है और नये काम के मुताबिक आप खुद को बदल पायेगे या नही। अगर आप इन बिन्दुओ को विचारे बिना नये career में प्रवेश करेगे तो वहां भी मन भटकेगा ही। ऐसे में आपकी स्थिति क्या होगी ये आप खुद ही समझ सकते है।

यू टर्न न ले

नये career में प्रवेश के बाद पिछले career में वापस आने के किसी रास्ते पर विचार न करे। मन ही मन यह बात गुन ले कि आपके लिए कोई यू टर्न नही है। ध्यान रखे कि यू टर्न अपनाने वालो का जिन्दगी में किसी मुकाम तक पहुंचना बेहद मुश्किल होता है।









No comments:

Post a Comment