Tuesday, June 5, 2018

ब्याज घटने पर भी EPF-PPF में Profit

EPF-PPF
कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) पर ब्याज दरें इस साल के लिए घटकर 8.65 पर आ गई है। वही, सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF) पर ब्याज 8% मिल रहा है। इसके बाद भी इनपर मिलने वाला ब्याज बैंको की सावधि जमा (FD) और अन्य तय अवधि की जमाओं पर मिलने वाले ब्याज या return से अधिक है। साथ ही इनपर मिलने वाली tax छूट return को और भी आकर्षक बना देती है।

EPF पर कैसे तय होता है ब्याज

सरकार पूरे वित्त वर्ष के लिए ब्याज दरें तय करती है। इस महीने वित्त वर्ष 2016-17 के लिए ब्याज दरों की घोषणा करते समय EPFO ने इसे 0.15% घटाकर 8.65% कर दिया है। वित्त वर्ष 2015-16 में EPF पर 8.8% ब्याज मिला था।

कैसे करते है निवेश

नियमों के मुताबिक आपके मूल वेतन में से 12% राशि EPF खाते में चली जाती है। साथ ही इतनी ही राशि नियोक्ता भी अपनी ओर से कर्मचारियों के EPF खाते में डालते है।

कैसे बनें Member

इसके दायरे में job करने वाले member ही आते है। यह भी जरूरी है कि आप जिस company में काम करते हो, वह EPFO के मानक पर काम करती हो। EPFO ने 15,000 रुपये तक मूल वेतन पाने वाले कर्मचारियों के लिए EPF में निवेश अनिवार्य किया हुआ है। पहले यह सीमा 6,500 रूपये थी। ऐसा कर्मचारियों की भविष्य की आर्थिक सुरक्षा को देखते हुए किया है। इससे अधिक मूल वेतन पाने वाले कर्मचारियों के लिए EPFO की membership स्वैच्छिक है।

निवेश पर कर छूट

EPF में निवेश पर आयकर की धारा 80c के तहत tax छूट भी मिलती है। लेकिन इसके लिए कुछ शर्ते भी है। आप लगातार पांच साल से कम समय तक काम करते है और EPF  में से राशि निकालते है तो tax छूट वापस करनी पड़ती है। यह राशि EPFO TDS  के रूप में काट लेता है।
आप EPF में 12% से भी अधिक और यहाँ तक की कुल मूल वेतन भी EPF खाते में जमा कर सकते है। इस पर 1.50 लाख तक tax छूट मिलेगी। लेकिन नियोक्ता के लिए 12% से अधिक जमा अनिवार्य नही है।

जरूरत पर निकाल सकते है राशि

अपनी शादी, बच्चों की शिक्षा या शादी-विवाह, मकान बनवाने या जमीन खरीदने के लिए आप EPF  खाते से राशि निकाल सकते है। लगातार सात साल तक काम करने के बाद EPF से 50% तक राशि इसके लिए निकाल सकते है। EPF खाता 58 साल की उम्र तक जारी रहता है। नियमों के मुताबिक पूरी अवधि में केवल तीन बार EPF से राशि निकाल सकते है लेकिन उस स्थिति में भी निकासी राशि कुल जमा की 50% से अधिक नही होगी। मकान बनवाने के लिए मूल वेतन का 36 गुना और मकान खरीदने के लिए 24 गुना राशि EPF खाता से निकाल सकते है। job छूट जाने की स्थिति में लगातार दो माह तक बेरोजगार बैठने, विदेश में job के लिए जाने या बसने और लडकियों में मामले में शादी या मां बनने की वजह से job छोड़ने या EPFO member की मृत्यु होने की स्थिति में EPF राशि तुरंत निकालने की सुविधा है।

EPF पर बीमा की भी सुविधा

आपको शायद यह नई बात लगे लेकिन EPFO पहले से ही अपने members को term बीमा कवर देता है। इसे employee deposit linked scream (EDLS) कहते है। इसके लिए नियोक्ता मूल वेतन का 0.50% EPFO को देते है। इसके तहत आपको मूल वेतन का 30 गुना बीमित राशि का समूह बीमा कवर मिलता है। नियोक्ता के लिए यह स्वैच्छिक है कि वह अपने कर्मचारियों को समूह बीमा कवर दें।

Missed Call से EPF Balance

EPFO ने पिछले कुछ वर्षो में काफी बदलाव किया है। आप अब 011-22901406 पर महज missed call से EPF का balance जान सकते है। EPFO ने online राशि निकालने की सुविधा भी दे रखी है। 



 # 8.65% ब्याज मिल रहा है EPF पर वर्तमान में

# 8% ब्याज PPF पर वर्तमान में मिल रहा है

# 50% राशि EPF से निकालने की छूट 58 की उम्र तक

# 1.50 लाख रूपये तक tax छूट EPF-PPF में निवेश पर






Tags:             सरकारी बांड में निवेश     Investments in Small Savings                                                                         Diversified Fund में निवेश से मोटा Return





No comments:

Post a Comment