Tuesday, June 12, 2018

Current GK July 2018 Part-1



1 June

1-      भारतीय मूल के अमेरिकी किशोर कार्तिक नेम्मनी ने अमेरिका में आयोजित कठिन स्पेलिंग बताने की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता स्किप्ट्स नेशनल स्पेलिंग बी जीत ली है

2-      पाकिस्तान के खिलाफ शुरू हुए दूसरे match में मेजबान England के ओपनर एलिस्टर कुक लगातार सर्वाधिक 154 टेस्ट खेलने वाले क्रिकेटर बन गये।

3-      प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने सिंगापुर में पूर्व राजनयिक टॉमी कोह को भारत का चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्मश्री सौंपा।

4-      स्पेन के प्रधानमंत्री मारियानो राजोय ने अविश्वास प्रस्ताव हारने के बाद पद छोड़ दिया है देश के लोकतांत्रिक इतिहास में 1977 के बाद पहली बार किसी प्रधानमंत्री को ऐसे पद छोड़ना पड़ा।

5-      राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की तर्ज पर राज्य सुरक्षा सलाहकार का पद बनाने वाला पश्चिम बंगाल देश का पहला राज्य बन गया है।

6-      आंध्रप्रदेश में 1 जून, 1975 को जन्मी कर्णम मल्लेश्वरी ओलम्पिक में पदक जीतने वाली पहली और एकमात्र भारतीय वेटलिफ्टर है।

2 June

1-      हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने इलाहाबाद highcourt के जस्टिस कृष्ण मुरारी को पंजाब एवं हरियाणा highcourt के मुख्य न्यायधीश के तौर पर शपथ दिलाई

2-      अमेरिकी फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर ने दुनिया के पहले कृत्रिम आइरिस (आँख के रंगीन हिस्से) को मंजूरी दे दी है।

3 June

1-      test ranking में number-1 कगिसो रबाडा ने दक्षिण अफ्रीकी cricket board के सालाना समारोह में 6 award जीते है

2-      स्पेन के विपक्षी पार्टी के नेता सांशेज पेद्रो ने देश के नये प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है और वह लोकतांत्रिक इतिहास में 1977 के बाद बिना बाइबिल के पीएम पद की शपथ लेने वाले पहले शख्स है।

3-      ओडिशा में अग्नि-5 missile का छठा सफल परीक्षण कर लिया गया। 17 मीटर लम्बी और 50 टन वजनी यह मिसाइल करीब 1,000 किलोग्राम वजनी न्यूक्लियर हथियार 5,000 किलोमीटर तक ले जाने में सक्षम है।

4-      3 June 1966 को जन्मे पूर्व पाकिस्तानी कप्तान वसीम अकरम वनडे cricket में 500 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज थे।

4  June

1-      फ्रेंच ओपन के प्री-क्वार्टरफाइनल में मैक्सिमिलियन मार्टरर को हराकर विश्व नंबर-1 राफेल नडाल ने अपनी 900वीं जीत दर्ज की

2-      पूर्व आस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वार्न ने 4  June, 1993 को अपने  पहले ऐशेज टेस्ट की अपनी पहली गेंद पर ‘बॉल  ऑफ़ द सेंचुरी’  फेंकी थी।

3-      सरकार ने महेश कुमार जैन को तीन साल के लिए RBI का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है।

4-      वरिष्ठ पत्रकार और लेखक राजकिशोर का दिल्ली स्थित एम्स में  निधन हो गया।

5-      हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला और चंडीगढ़ के बीच ‘हेली-टैक्सी’ सेवा का उद्धाटन किया।

6-      4 june, 1989 को बीजिंग (चीन) में थियानमेन चौक पर सरकारी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर सेना ने गोलियां चला कर हजारों प्रदर्शनकारियों को मार डाला था।

5  June

1-      उत्तर प्रदेश में स्थित रेलवे स्टेशन  का नाम  बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन  कर दिया गया है

2-      UPSC सिविल सेवा परीक्षा  2016 में 124वीं rank लाकर देश की पहली नेत्रहीन महिला आईएस बनने वाली महाराष्ट्र की प्रांजल पाटिल ने एर्नाकुलम (केरल) में सहायक कलक्टर का पदभार संभाल लिया है।

3-      छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एअरपोर्ट (Mumbai) में 24 घंटे में 1003, विमानों की आवाजाही हुई जिसके बाद ऐसा करने वाला यह देश का एकमात्र एकल रेलवे रनवे वाला airport बन गया।

4-      6 june 1928 को जन्मे अभिनेता सुनील दत्त ने film ‘मदर india में अपनी पत्नी नरगिस के छोटे बेटे का रोल निभाया था।

5-      संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक्वाडोर की विदेश मंत्री मरिया फर्नादा इस्पिनोसा गार्सेस को अध्यक्ष पद के लिए चुना है और 73 वर्ष की इतिहास में चौथी बार संगठन की प्रमुख कोई महिला बनी है।

6-      निजी क्षेत्र के बंधन bank ने हारून राशिद खान को गैर-कार्यकारी chairmen नियुक्त किया है।

7 June

1-      7 june 1979 को भारत के पहले स्वदेश निर्मित प्रायोगिक रिमोट सेंसिंग उपग्रह भास्कर-1 को वोल्दग्राद स्पेस स्टेशन (वर्तमान रूस) से launch किया था

2-      7 june 1893 को मोहनदास करमचन्द  गाँधी ने दक्षिण  अफ्रीका में पहली बार सविनय अवज्ञा की थी।

3-      स्पेन के नये प्रधानमंत्री सांशेज पेद्रो ने यूरोपीय संघ समर्थक अपनी सरकार में पूर्व अन्तरिक्ष यात्री पेद्रो ड्यूक को विज्ञान मंत्री नियुक्त किया है।

4-      7 june 1929 को दुनिया का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी इटली की शाही सत्ता से आजाद होकर आधिकारिक रूप से एक संप्रभु राष्ट्र बना था।

8 June

1-      आल-राउंडर शाकिब अल हसन अंतर्राष्ट्रीय cricket में 500 wicket झटकने वाले पहले बंगलादेशी खिलाड़ी बन गये है

2-      8 june 1948 को मुंबई से लन्दन के लिए एयर india ने अपनी पहली अंतर्राष्ट्रीय उड़ान भरी थी।

3-      8 june 1940 को वैज्ञानिक एडविन मैकमिलन और फिलिप एबलेसन ने periodic table के 93वें तत्व नेप्टूनियम की खोज का ऐलान किया था।

9 June

1-      पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता ललितेश्वर प्रसाद शाही (98) का दिल्ली के एम्स में निधन हो गया

2-      चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को चीन का ‘अच्छा और पुराना’ दोस्त बताकर चीन के पहले मैत्री पदक से सम्मानित किया है

3-      संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बेल्जियम, डोमिनिकन रिपब्लिक, जर्मनी, इंडोनेशिया और दक्षिण अफ्रीका को 1 जनवरी 2019 से दो साल के लिए सुरक्षा परिषद का अस्थाई सदस्य चुना है।

10 June
1-      केंद्र सरकार ने NIA के पूर्व प्रमुख और भारतीय पुलिस सेवा के 1979 batch (हरियाणा कैडर) के सेवानिवृत्त अधिकारी शरद कुमार को केन्द्रीय सतर्कता आयोग का प्रमुख नियुक्त किया है

2-      केंद्र सरकार ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के सदस्य अरविन्द सक्सेना को 20 june से आयोग का कार्यवाहक chairmen नियुक्त किया है।

3-      तेलंगाना की कासीभट्ट सम्हिता 16 साल की उम्र में B.Tech की पढाई पूरी कर राज्य की सबसे कम उम्र की महिला इंजीनियर बन गई है।

4-      10 june 2003 को नासा ने मंगल ग्रह पर शोध के लिए स्पिरिट अन्तरिक्षयान भेजा था।

5-      भारतीय वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से 600 प्रकाश वर्ष दूर स्थित सौरमंडल से बाहर के ग्रह (K2-236b) की पहली बार खोज की है।





   























No comments:

Post a Comment