Sunday, June 3, 2018

Current GK June 2018 Part-3



21 May

1-      16 ग्रैंड स्लैम के विजेता स्पेन के राफेल नडाल ने फाइनल में विश्व नंबर 3 जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-1, 1-6,6-3  से  हराकर 8वीं बार इटली ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया है

2-      रक्षा अनुसन्धान एवं विकास संगठन (DRDO) ने  ओड़िसा में पहली बार भारत में विकसित लाइफ एक्सटेंशन तकनीक के साथ सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल बह्रोस का सफल परीक्षण किया।

3-      जीना हास्पेल ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उप राष्ट्रपति माइक पेंस की मौजूदगी में अमेरिकी ख़ुफ़िया एजेंसी CIA की पहली महिला निदेशक के रूप में शपथ ली।
 
4-      समुद्र के रास्ते दुनिया का चक्कर लगाने गई भारतीय नौसेना की 6 महिला अधिकारीयों वाली नौकायान ‘तारिणी’ 5 देशों की परिक्रमा कर स्वदेश लौट आई।

22 May

1-      न्यूयार्क स्टॉक एक्सचेंज ने स्टेसी कनिंघम को प्रेसिडेंसी नियुक्त किया है जो 226 वर्षो में एक्सचेंज की president बनने वाली पहली महिला है

2-      पाकिस्तान में मनमीत कौर देश की पहली सिख महिला पत्रकार बन गई है।

3-      आधुनिक भारत के निर्माता कहे जाने वाले राजा राममोहन राय का जन्म 22 may 1772 को पश्चिम बंगाल में हुआ था।

4-      भारतीय मूल के नेता गोबिंद सिंह देव मलेशिया में कैबिनेट मंत्री बनाये जाने वाले अल्पसंख्यक सिख समुदाय के पहले शख्स बन गये है।

5-      यहूदी मूल के अमेरिकी उपन्यासकार फिलिप रॉथ का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

23 May

1-      23 may 1908 को जन्मे अमेरिकी वैज्ञानिक जॉन बर्डीन physics के क्षेत्र में दो बार (1956 और 1972) नोबेल पुरस्कार पाने वाले इकलौते व्यक्ति है

2-      23 may 1984 को पर्वतारोही बछेंद्री पाल माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी थी।

3-      पोलैंड की लेखक ओल्गा तोकार्जक (56) को उनके उपन्यास ‘फ्लाइट्स’ के लिए वर्ष 2018 के मैन बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

4-      कर्नाटक में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जी. परमेश्वर को उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे जबकि पार्टी नेता के.आर.रमेश कुमार  विधानसभा अध्यक्ष होंगे।

5-      केन्द्रीय कैबिनेट ने मणिपुर में देश की पहली national sports university स्थापित करने के लिए अध्यादेश पारित किया है।

25 May

1-  airtel payments bank ने ICICI bank के पूर्व अधिकारी अनुब्रत विश्वास को MD  व CEO नियुक्त किया है।

2-  कर्नाटक के नवनियुक्त मुख्यमंत्री एच.डी.कुमारस्वामी ने विधानसभा में ध्वनिमत से बहुमत साबित कर दिया।

3-  25 may 2008 को नासा का फिनिक्स लैंडर अंतरिक्षयान मंगल ग्रह पर उतरा था जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रह पर पानी के भूगर्भीय इतिहास का शोध करना था।

4-  कांग्रेस-जेडी (एस) गठबंधन के उम्मीदवार विधायक रमेश कुमार निर्विरोध कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर चुन लिए गये है।

5-  मिया मोटली ने अटलांटिक महासागर स्थित कैरिबियाई देश बारबाडोस की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

26 May

1-      युक्रेन में फाइनल में English club लिवरपूल को 3-1 से हराकर स्पैनिश club रियल मैड्रिड लगातार तीसरी बार UEFA चैंपियंस लीग जीतने वाली पहली team बन गई है

2-      नासा के अन्तरिक्षयात्री और चंद्रमा पर चलने वाले चौथे व्यक्ति ऐलन बीन का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया

3-      राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रो. गणेशी को ओड़िसा का और कुम्मनम राजशेखरन को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया है।

4-      नॉएडा (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले अर्जुन वाजपेयी (24) हिमालय की श्रिंखला कंचनजंघा (8,586)  के सफल चढ़ाई के 8,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली 6 पर्वत चोटियों को फतह करने वाले दुनिया के सबसे युवा पर्वतारोही बन गये है।

27 May

1-  कांग्रेस ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी को आंध्र प्रदेश का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया है और वह पार्टी नेता दिग्विजय सिंह की जगह लेंगे।

2-  प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने भारत का पहला 14 लेन वाला दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का फेज-1 राष्ट्र को समर्पित कर दिया।

3-  जापान के पूर्व प्रधानमंत्री यसुहिरो नाकासोन 100 वर्ष के हो गये।

28 May

1-  संगीता बहल की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली सबसे उम्रदराज भारतीय महिला बन गई है।

2-  इटली के राष्ट्रपति सर्जीयो मैतरेला ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पूर्व अधिकारी कार्लो कॉटारेली  को देश का अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त किया है।

3-  फ़्रांसिसी अरबपति और दसॉल्ट(93) का उसके पेरिस स्थित कार्यालय में निधन हो गया।  

29    May

1-      दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज हाशिम अमला के नाम वनडे cricket में सबसे तेज 7000 रन बनाने का रिकॉर्ड है

2-      रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी कहे जाने वाले रुसी-यहूदी अरबपति और चेल्सी football club के मालिक रोमन अब्रमोवच इजरायली नागरिक बन गये है।

3-      29 may 1953 को न्यूजीलैंड के एडमंड हिलेरी और नेपाल के शेरपा तेनजिंग नॉर्गे दुनिया की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले पहले पर्वतारोही बने थे।

4-      RBI ने चार्टेड अकाउंटेंट  सुधा बालकृष्णन को अपना पहला चीफ फाइनेशियल (CFO) नियुक्त किया है जो 15 may से प्रभावी हो गई है।

5-      केंद्र सरकार ने 1982 batch के भारतीय विदेश सेवा (IFS) के अधिकारी पंकज सरन को 2 वर्ष के लिए उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (डिप्टी एनएसए) नियुक्त किया है।

30    May

1-      30 may 1987 को Goa को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था जो तब तक एक केंद्रशासित प्रदेश था

2-      देशभर में हर साल 30 may को हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है ।

3-      30 may 1971 को नासा ने मंगल ग्रह के लिए मैरीनर-9 अंतरिक्षयान launch किया था और यह पृथ्वी के अलावा किसी अन्य ग्रह की परिक्रमा करने वाला पहला यान था।

31    May

1-      English club Liverpool को हराकर लगातार तीसरी बार UEFA champions लीग जीतने के 5 दिन बाद स्पैनिश club real मैड्रिड के मुख्य coach जिनेदिन जिदान ने इस्तीफा दे दिया है

2-      31 may 1929 को मिकी माउस की पहली बोलती एनिमेटेड film ‘द कार्निवल किड’ रिलीज हुई थी जिसे वॉल्ट डिज्नी और यूबी आइवर्क्स ने निर्देशित किया था।

3-      महाराष्ट्र के कृषि मंत्री पांडुरंग फुंडकर (67) का दिल का दौरा पड़ने से मुंबई में निधन हो गया।






   


No comments:

Post a Comment