Monday, January 29, 2018

Equity SIP के जरिये Share में निवेश पर मोटा Return

equity sip


share में निवेश को महंगा option समझा जाता है। इसकी वजह से आम निवेशक इससे दूर रहते है। जबकि equity systemic investment plan (equity sip) के जरिये share में निवेश का सस्ता माध्यम मौजूद है। share में एकमुश्त निवेश की तुलना में इसमें जोखिम कम है। इसमे 20 साल में 20% से भी अधिक का औसत return मिला है।

क्या है Equity SIP

SIP और equity sip mutual fund की scream है। साधारण तौर पर systematic investment plan(SIP) में निवेशक उन mutual fund के scream या fund में निवेश करते है जो share में पैसा लगाते है। इसमें एक अनुपात तय होता है कि कितनी राशि share में और कितनी अन्य माध्यमों में लगानी है। इसके विपरीत equity sip में निवेशक की राशि से स्वयं उसके द्वारा चुने हुए share खरीदे जाते है। इसके लिए राशि और समय पहले से तय होते है। equity sip में साधारण sip की तुलना में जोखिम ज्यादा होता हैपर इसमे return भी जबरदस्त है।

कितना मिलेगा Return

पिछले 10 साल में equity sip में 15% और 20 साल में 20% से भी ज्यादा return मिला हैजो share market के औसत return से भी अधिक है। आज महज एक हजार रूपये equity sip हर माह निवेश कर 20 साल में 20% के अनुमानित return पर करीब 24 लाख रूपये की पूंजी खड़ी कर सकते है। इसमे आपका मूल निवेश महज 2.40 लाख रूपये होगा और शेष मुनाफा होगा। साधारण sip के साथ ही equity sip भी लम्बी अवधि का निवेश है और धैर्य बनाये रखने पर इसमे मोटा return हासिल कर सकते है।

SIP निवेश पर जोखिम घटाता है

share में आप एकमुश्त 12 हजार रूपये लगाते है और एक महीने बाद market में 10% गिरावट आती है तो आपका निवेश घटकर 10,800 रूपये रह जाता है। दो माह बाद यदि 10% की तेजी आती है तो आपका निवेश बढ़कर 11,800 रूपये हो जायेगा। लेकिन इसके बावजूद मूल निवेश से 120 रूपये कम होगा जो सीधे तौर पर नुकसान है। वही sip में आप पहले महीने एक हजार लगाते है तो आपका निवेश घटकर 900 रूपये हो जायेगा। उसके अगले माह एक हजार रूपये निवेश पर आपका कुल निवेश बढ़कर 1090 रूपये हो जायेगा। अब दो माह बाद market में 10% तेजी आती है तो आपका निवेश बढ़कर 2090 रूपये हो जायेगा। इस तरह दो माह में ही आपको 90 रूपये यानी 4.50% का फायदा होगा। जबकि share में एकमुश्त निवेश पर नुकसान उठाना होगा। इस तरह sip के जरिये share में निवेश से जोखिम भी घटता है और मोटा return होने की सम्भावना ज्यादा रहती है।

सस्ता और आसान निवेश

आप sip में 500 रूपये से भी निवेश की शुरुआत कर सकते है। हालाकिं, equity sip में ज्यादातर company एक हजार रूपये से निवेश का option देती है। इसके बावजूद यह छोटी राशि है। छोटी राशि होने से मुश्किल वितीय स्थिति में भी इसमे निवेश जारी रखना आसान है। sip को छोड़कर mutual fund के अन्य scream में सामान्यत 5,000 रूपये न्यूनतम निवेश का option होता है। कुछ मौकों पर वितीय मुश्किल आने या job छूट जाने की स्थिति में तय समय पर इतनी राशि का इंतजाम भी मुश्किल होता है। जबकि sip या equity sip के लिए एक हजार रूपये का इंतजाम मुश्किल नही होता है।

राशि बढ़ाने का सुविधा

equity sip में आप न्यूनतम राशि के बाद निवेश राशि का खुद चुनाव कर सकते है और इसके लिए कई option है। आप अपनी वित्तीय स्थिति के अनुसार राशि का चुनाव कर सकते है। साथ ही आमदनी बढने पर equity sip में निवेश राशि में वृद्दि भी करवा सकते है। ज्यादातर company इसके option देती है। इसी तरह equity sip में आप सुविधा के मुताबिक प्रति दिनहर हफ्तेमहीने या तीन महीने के अन्तराल पर निवेश का option भी चुन सकते है।

कैसे करें फैसला

साधारण sip के विपरीत equity sip में share के चुनाव की जिम्मेदारी आपकी होती है। ऐसे में इसमे सावधानी जरूरी है। equity sip में बड़ी company (large cap),मझोली company (mid cap)और multi cap जिसमे large और mid cap के साथ छोटी company (small cap) भी शामिल होती है उन सभी में से चुनाव का विकल्प होता है। blue-chip share भी होते है जिसमे सामान्यत large cap share होते है। इनका प्रदर्शन अन्य के मुकाबले ज्यादा बेहतर होता है और जोखिम भी कम होता है। small cap में उतार-चढ़ाव होता है ऐसे में उसमे निवेश कम रखना ही फायदेमंद है।

निवेश का मौका हमेशा

share market में जब तेजी आती है तो उसे share बेचकर मुनाफा कमाने के अवसर के रूप में देखा जाता है। वही गिरावट की स्थिति में share को सस्ते में खरीददारी का मौका माना जाता है। इस तरह की स्थिति share में एकमुश्त निवेश करने वालों के लिए सही हो सकती है। लेकिन sip के जरिये share में निवेश शुरू करने का अवसर हमेशा मौजूद होता है। और इसकी एक बड़ी वजह औसत का गणित है। उपर के उदाहरण में हम देख चुके है कि equity sip में निवेश पर पहले माह 10% नुकसान होने और दुसरे माह में 10% फायदा होने के बाद अंतत: 4.50 का return मिलता है। यही औसत का गणित है। यह इसलिए होता है कि आप जितनी राशि पहले माह share में लगाते है तो profit या loss उतनी ही राशि पर होता है।

फायदों को समझें

20 साल में 20% से भी अधिक का मिला है return
10 साल में 15% के करीब के return मिला
500 से एक हजार रूपये में निवेश शुरू करने की सुविधा






No comments:

Post a Comment