Friday, January 5, 2018

Current GK January 2018 Part-3


21 December

1-      आस्ट्रेलियाई गेंदबाज ब्रैंड हॉग टी-20 cricket में wicket लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गये है

2-      आस्ट्रेलियाई आलराउंडर एलिस पेरी ने ‘ICC महिला क्रिकेटर ऑफ़ द इयर’ का ख़िताब जीत लिया।

3-      21 December, 1898 को वैज्ञानिक मैरी और उनके पति पियरे क्युरी ने रेडियोएक्टिव तत्व ‘रेडियम’ की खोज की थी जिसका उपयोग प्रोस्टेट कैंसर के इलाज में किया जाता है।

4-      उत्तर प्रदेश संगठित अपराध नियन्त्रण अधिनियम (यूपीकोका) राज्य विधानसभा में पास हो गया।

5-      पृथ्वी के उत्तरी गोलार्द्ध में 21 December को सबसे छोटा दिन और सबसे लम्बी रात होती है, जिसे ‘विंटर सोल्सटिस’ कहते है। 

22 December

1-      22 December 1887 को इरोड (तमिलनाडु) में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामनुजन का जन्म हुआ था

2-      एलन मस्क एरोस्पेस स्टार्टअप स्पेस ने अपना 18वां राकेट launch कर एक साल में किसी निजी company द्वारा सर्वाधिक rocket launch करने का record बना लिया।

3-      भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ टी-20 मैच में 10 छक्के लगाकर international cricket में एक calendar year में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गये।

4-      केंद्र सरकार ने धीरेन्द्र पाल सिंह को देश के विश्वविधालयों की नियामक संस्था विश्वविधालय अनुदान आयोग का chairmen नियुक्त किया है।

23 December

1-      भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड ने पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज सबा करीम को cricket operations का नया जनरल मैनेजर नियुक्त कर दिया

2-      ओलपिंक स्वर्ण पदक जीतने वाले पूर्व भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने खेल मंत्रालय के टारगेट ओलपिंक पोडियम समिति के चेयरमैन और शूटिंग के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक पद से इस्तीफा दे दिया है।

3-      आधार जारी करने वाली संस्था UIDAI द्वारा airtel payments bank का e-kyc licence निलम्बित किये जाने के बाद company के MD व् CEO शशि अरोड़ा ने इस्तीफा दे दिया है।

4-      दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 5,300 से अधिक छात्रों ने मिलकर फेफड़े की सबसे बड़ी ‘मानव आकृति’ बनाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।


24 December

1-      24 December, 1999 को आतंकियों ने 176 यात्रियों वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान का अपहरण किया था, जिसे कंधार अपहरण कांड कहा गया

2-      24 December, 1979 को तत्कालीन सोवियत संघ (रूस) ने ‘सोवियत-अफगान मैत्री संधि’ के तहत अफगानिस्तान पर हमला किया था।

3-      श्रीलंका के खिलाफ मुम्बई में सीरिज का तीसरा टी-20 खेलने के साथ आलराउंडर वाशिंगटन सुंदर सबसे कम (18 वर्ष और 80 दिन) उम्र में टी-20 cricket में डेब्यू करने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गये।

25 December

1-      25 December, 1924 को ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में जन्मे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और उनके पिता कृष्ण बिहारी वाजपेयी ने DAV college कानपुर से एक साथ कानून की पढ़ाई की थी

2-      भारतीय मुक्केबाजी दल ने कजाकिस्तान के कारागंडा में आयोजित गालिम ज्हार्यलगापोव टूर्नामेंट में 3 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है।

3-      25 December, 1876 को कराची (पाकिस्तान) के संस्थापक और कायद-ए-मोहम्मद अली जिन्ना का जन्म हुआ था।

4-      25 December, 1861 को Allahabad में स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षक पंडित मोहन मालवीय का जन्म हुआ था।

5-      कर्नाटक की राजधानी बेंगलूर देश का पहला ऐसा शहर बन गया जिसके पास अपना लोगो होगा।

26 December

1-      जूलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया के वैज्ञानिकों ने टैली वैली वाइल्डलाइफसेंचुरी (अरुणाचल) में ग्रीन फ्रॉग (मेंढक) की खोज की है और उसका नाम ‘ओडोरेना अरुणाचालेनसिस’ रखा है

2-      विजय रूपाणी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और BJP अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली।

3-      मंडी (हिमाचल प्रदेश) की सिराज सीट से विधायक जयराम ठाकुर ने नरेंद्र मोदी, BJP अध्यक्ष अमित शाह व् कई केन्द्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली।

27 December

1-      जानवरों के लिए काम करने वाली संस्था ‘पेटा’ ने अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को ‘पेटा पर्सन ऑफ़ द इयर’ घोषित किया है

2-      27 December, 1911 को राष्ट्रगान पहली बार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन में गाया गया था।

3-      98 वर्षीय वृद्ध राजकुमार वैश्य ने नालंदा ओपन विश्वविधालय से स्नातकोत्तर की degree हासिल की है।

4-      उर्दू और फारसी भाषा के मशहूर शायर मिर्जा ‘ग़ालिब’ का जन्म 27 December, 1797 को आगरा में हुआ था।

28 December

1-      पूर्व विश्व champion भारत के विश्वनाथन आनन्द ने सऊदी अरब के रियाद में जारी विश्व रैपिड और ब्लिट्ज championship में विश्व नंबर-1 मैग्नस कार्लसन को हरा दिया

2-      भारत ने स्वदेश निर्मित ‘एडवांस्ड एयर डिफेन्स सुपरसोनिक इंटरसेप्टर’ missile का सफल परीक्षण किया, जिससे missile से missile नष्ट करने की क्षमता हासिल करने वाला चौथा देश बन गया है भारत।

3-      पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने 1983 में 28 December को आस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी डॉन ब्रेडमैन के उस समय के सर्वाधिक 29 टेस्ट शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा था।

4-      28 December, 1885 को कांग्रेस की स्थापना अंग्रेज अफसर ए.ओ.ह्युम (एलन ऑक्टेवियन ह्युम) ने दादाभाई नौरोजी और दिनशा वाचा के साथ मिलकर की थी।

5-      दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनी और बस्तियों को अगले तीन वर्षो 31 December 2020 तक दंडात्मक कारवाई से बचाने वाला विधेयक लोकसभा में पारित हुआ है।

6-      जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती के भाई तस्सदुक हुसैन मुफ़्ती ने राज्य के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है।

7-      हरियाणा की निशानेबाज अनीसा सैयद ने राष्ट्रीय शूटिंग championship में नया national record बनाते हुए महिला वर्ग के 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता है।

8-      एक बार में तीन तलाक को अपराध करार देने वाला मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक 2017 लोकसभा में पारित हो गया।

29 December

1-      लोकसभा ने दिवालिया संहिता (संशोधन) विधेयक 2017 पारित कर दिया, जो मौजूदा संहिता की खामियों को दूर करेगा

2-      रिषभ पन्त ने विदर्भ के खिलाफ 20 साल और 86 दिन की उम्र में दिल्ली की कप्तानी कर रणजी ट्राफी फाइनल में सबसे कम उम्र में कप्तानी करने का सचिन तेंदुलकर का 22 साल पुराना record तोड़ दिया।

3-      भारत के पूर्व विश्व नंबर-1 शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनन्द ने वर्ल्ड रैपिड शतरंज ख़िताब जीत लिया है।

4-      लाइबेरिया के राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व फुटबॉल स्टार जॉर्ज वियाह ने उप-राष्ट्रपति जोसेफ बोआकाई  को हराकर जीत हासिल की है

5-      निशानेबाज जीतू राय ने 61 वीं राष्ट्रीय शूटिंग championship की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में 233 के national record score के साथ स्वर्ण पदक जीत लिया।

30 December

1-  भारत के पूर्व विश्व नंबर-1 शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनन्द ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद में आयोजित हुई ‘वर्ल्ड ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप’ में कांस्य पदक अपने नाम कर लिया।

2-  बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद विनय सहस्रबुद्धे को भारतीय सांस्कृतिक सम्बन्ध परिषद (ICCR) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

3-  भारतीय cricket team के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 30 December, 2014 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट के बाद टेस्ट cricket से सन्यास ले लिया था।

4-  चेन्नई की कविता भारनिदारन ने लगातार 105घंटे तक योग करके गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है।

31 December

1-      उत्तर प्रदेश ने केन्द्रीय औधोगिक सुरक्षा बल (CISF) के महानिदेशक और 1983 batch के IPS अधिकारी ओ.पी.सिंह को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (DDP) नियुक्त किया है


2-      31 December, 1600 को east india company की स्थापना हुई थी। 



  
   

No comments:

Post a Comment