Tuesday, January 16, 2018

Current GK February 2018 Part-1


1 January

1-      1 जनवरी, 1995 को स्वीटजरलैंड में विश्व व्यापार संगठन (WTO) की स्थापना हुई थी

2-      1 जनवरी, 1894 को kolkata में महान भारतीय वैज्ञानिक सत्येन्द्र नाथ बोस का जन्म हुआ था, जिन्हें quantum physics में योगदान के लिए जाना जाता है।

3-      अरुणाचल पदेश खुले में शौच से मुक्त होने वाला पूर्वोत्तर का दूसरा राज्य बन गया है।

2 January

1-      2 January, 1959 को सोवियत संघ (रूस) ने लूना-1 अंतरिक्षयान launch किया था, जो चंद्रमा के नजदीक पहुंचने वाला पहला यान था

2-      गीता का शायरी में अनुवाद कर ‘उर्दू शायरी में गीता’ शीर्षक से किताब लिखने वाले और शायर अनवर जलालपुरी का 70 साल की उम्र में निधन हो गया।

3-      2 जनवरी, 1954 को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ अस्तित्व में आया था।

4-      निशानेबाज शहजर रिजवी ने वायुसेना का प्रतिनिधित्व करते हुए 61वीं राष्ट्रीय शूटिंग championship की 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में 241.7 अंक अर्जित कर national रिकॉर्ड score के साथ स्वर्ण पदक जीत लिया है।

5-      केंद्र सरकार ने 1981 batch के विदेश सेवा के अधिकारी और चीन में भारत के राजदूत रहे विजय केशव गोखले को देश का नया विदेश सचिव नियुक्त किया है।

6-      सलिल पारेख (53) ने आईटी company infosys के सीईओ का पदभार संभाल लिया।

3 January

1-      संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 6 देश इक्वेटोरियल गिनी (भूमध्यरेखीय गिनी), आइवोरी कोस्ट, कुवैत,पेरू,पोलैंड और नीदरलैंड अस्थाई सदस्य के तौर पर औपचारिक रूप से शामिल हो गये है

2-      3 जनवरी, 1831 को नायगांव (महाराष्ट्र) में सावित्रीबाई फुले का जन्म हुआ था।

3-      सरकार ने रॉ के पूर्व प्रमुख राजिंदर खन्ना को उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया है।

4 January

1-      आज ही के दिन जन्मे पंजाबी गायक गुरदास मान को उनके गाने ‘हीर’ के लिए 2006 में बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का national award मिला था

2-      4 जनवरी, 1643 को महान वैज्ञानिक आईजैक न्यूटन का जन्म ब्रिटेन में हुआ था, जिन्होंने गुरुत्वाकर्षण नियम और गति के सिद्धांतों की खोज की थी।

3-      4 जनवरी, 1809 को कॉपवरी (फ़्रांस) में शिक्षाविद लुइ ब्रेल का जन्म हुआ था जिन्होंने दृष्टिबाधितों के लिए लिखने और पढ़ने की प्रणाली ‘ब्रेल लिपि’ का विकास किया था।

5 January

1-      पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने जन्मदिन पर खुद बनाया राज्य का लोगो जारी किया

2-      दिल्ली डेयरडेविल्स फ्रेंचाइजी ने आईपीएल के 11वें सीजन के लिए पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पॉन्टिंग को team का मुख्य coach बनाया है।

3-      5 जनवरी, 1914 को फोर्ड मोटर company के प्रमुख हेनरी फोर्ड ने कर्मचारियों के लिए न्यूनतम दैनिक वेतन $5 (अब Rs315) और काम करने की अवधि 8 घंटे/प्रतिदिन निर्धारित की थी।

4-      ब्रिसबेन team के बल्लेबाज क्रिस लिन ने पर्थ के खिलाफ एक match में आस्ट्रेलियाई टी-20 बिग बैश लीग में 100 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गये।

6 January

1-      अमेरिकी अविष्कारक सैमुअल मोरसे ने 16 जनवरी 1838 को पहली बार इलेक्ट्रिक टेलीग्राफ टेक्नोलॉजी न्यू जर्सी में प्रदर्शित की थी

7 January

1-      अभिनेता श्री वल्लभ व्यास (60) का लम्बी बीमारी के बाद जयपुर में निधन हो गया

2-      1,220 करोड़ में लिवरपूल football club से स्पैनिश football club बार्सलोना में शामिल होने के बाद फिलिप कोटिन्हो दुनिया के दूसरे सबसे महंगे फुटबॉलर बन गये है।

3-      7 जनवरी, 1789 को अमेरिका में पहली बार राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हुआ था, जिसमें वोट डालने का अधिकार सिर्फ सम्पत्ति रखने वाले श्वेतों को दिया गया था।

4-      रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता भारतीय शटलर पी.वी.सिंधु ने प्रीमियर बैंडमिन्टन लीग में विश्व नंबर 1 ताई जू यिंग को मात दी है।

5-      इंग्लैंड के बल्लेबाज एलिस्टर कुक ऐशेज के आखिरी टेस्ट के चौथे दिन सचिन तेंदुलकर को पछाडकर टेस्ट cricket में 12,000 रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गये है।

8 January

1-      ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर.रहमान को सिक्किम का पहला ब्रैंड एम्बेसडर घोषित किया गया

2-      अर्जेन्टीना की 17 वर्षीय ऐब्रिल लोरेनजती ने 1.52 मीटर (करीब 5 फुट) लम्बे बालों के साथ सबसे लम्बे बालों वाली किशोरी का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है

3-      ब्रिटिश ब्रांडकांस्टिंग कारपोरेशन (BBC) की चीन में सम्पादक कैरी ग्रेसी ने संसथान में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं को कम वेतन दिए जाने को लेकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

4-      75वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड में black comedy film ‘थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड्सएबिंग, मिसौरी’ ने ड्रामा केटेगरी में बेस्ट मोशन पिक्चर का award जीता।

5-      8 जनवरी, 1942 को जन्मे भौतिकशास्त्री स्टीफन होंकिग ‘एएलएस सिंड्रोम’ से पीड़ित है जिसमें वोकल नर्वस सिस्टम और संवाद की क्षमता समाप्त हो जाती है।

9 January

1-      श्रीलंकाई cricket board ने all-rounder एंजेलो मैथ्यूज को दोबारा टी-20 और वनडे team का कप्तान नियुक्त किया है

2-      अमेरिकी टेक company apple के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स ने 9 जनवरी 2007 को पहला आईफोन पेश किया था।

3-      9 जनवरी, 1922 को रायपुर (अब पाकिस्तान) में नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक हरगोबिन्द खुराना का जन्म हुआ था।

4-      स्वघोषित गणराज्य सोमालीलैंड के इतिहास में पहली बार बलात्कार के खिलाफ कानून बना है जिसके तहत बलात्कार के दोषी को 30 साल जेल की सजा हो सकती है।

5-      तुर्की में हुई एक स्कीइंग स्पर्धा में आंचल ठाकुर ने कांस्य पदक जीतने के साथ पहली बार किसी अंतर्राष्ट्रीय स्कीइंग स्पर्धा में भारत को पदक दिलाया।

10 January

1-      देश में सभी महिला कर्मचारी वाले एकमात्र रेलवे स्टेशन मांटुगा (मुंबई) को इस उपलब्धि के लिए लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स 2018 में शामिल किया गया है

2-      तिरुवनंतपुरम (केरल) स्थित विक्रम साराभाई अन्तरिक्ष केंद्र के निदेशक और 104 सैटलाइट भेजने की विशेषज्ञता रखने वाले डॉ.के.सिवन को भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन का नया chairmen नियुक्त किया गया है।

3-      यूके (यूनाइटेड किंगडम) की प्रधानमंत्री टेरीसा मे ने infosys के संस्थापक एन. आर.नारायणमूर्ति के दामाद ऋषि सुनक को अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया है।

4-      BMW की M5 सेडान ने सर्कुलर ट्रैक पर  8 घंटे तक ड्रिफ्ट (गाड़ी के मुड़ने की विपरीत दिशा में पहियों का खिसकना) करते हुए सर्वाधिक 373 किलोमीटर की दुरी तय कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

5-      10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है क्योंकि साल 2006 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इसी दिन को प्रति वर्ष हिंदी दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की थी।

6-      10 जनवरी, 1863 को लन्दन में दुनिया की पहली अंडरग्राउंड ट्रेन सर्विस शुरू हुई थी।


7-      भोपाल जंक्शन सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाने वाला देश का पहला रेलवे स्टेशन बन गया है।





                           Current GK January 2018 Part-3





No comments:

Post a Comment