Sunday, May 20, 2018

Diversified Fund में निवेश से मोटा Return

Diversified Fund
Share में निवेश से ऊँचा return मिलने की सम्भावना रहती है। लेकिन इसमें जोखिम भी बहुत अधिक होता है। ऐसे में diversified equity fund में निवेश से आप कम जोखिम में share की तरह हासिल कर सकते है। इसमे आप छोटी पूंजी से भी निवेश की शुरुआत कर सकते है।
क्या है Diversified Fund

यह mutual fund की scheme equity fund का हिस्सा है। लेकिन इसके निवेश में विविधता रहती है और इसकी पूंजी विभिन्न क्षेत्रो में काम करने वाली company के share में लगाई जाती है। इसकी वजह से इसमें जोखिम कम होता है और return मिलने की गुंजाइश रहती है। इसके तहत focus fund, फ्लेक्सी fund और multi-cap fund आदि आते है। यह लम्बी अवधि का निवेश विकल्प माना जाता है और एक साल की बजाय तीन साल की अवधि में बेहतर return देता है।

कितना मिलेगा Return

diversified fund की चुनिंदा scheme में पिछले एक साल में 32.4% तक का return दिया है। जबकि एक साल में इसमें 7.8% का औसत return मिला है। mutual fund की scheme होने के बाद भी इस अवधि में इसने सेंसेक्स के करीब return दिया है। इस अवधि में बाँम्बे स्टॉक एक्सचेंज(BSE) के सेंसेक्स ने 8% return दिया है। जबकि इस अवधि में इसकी चुनिंदा scheme में 37.9% तक का ऊँचा return मिला है।

Focus Fund में क्या है खास

इसमें fund किसी खास क्षेत्र पर आधारित होता हैजिसमें निवेश किया जाता है। इसे sector fund भी कहते है। focus fund का प्रदर्शन उस क्षेत्र के प्रदर्शन के आधार पर ही depend होता है। यदि क्षेत्र का प्रदर्शन बेहतर है तो निवेशक को बेहतरीन return मिलेगा अन्यथा उसके return पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। वैसे mutual fund में निवेश का एक फायदा यह है कि प्रशिक्षित fund manager की देखरेख में होता हैजिससे आपको ज्यादा चिंता की जरूरत नही होतीक्योंकि उन्हें क्षेत्र विशेष की संभावनाओ के विषय में technical रूप से बेहतर जानकारी होती है। fund manager IT, फार्मा, banking, इन्फ्रा और अन्य क्षेत्रों की सम्भावनाओ के आधार पर निवेश करते है। पिछले एक साल में banking क्षेत्र का प्रदर्शन बेहतर रहा है जबकि इसके पहले के वर्षो में इसमें सुस्ती देखी गई थी।

फ्लेक्सी Fund का फायदा

इस fund का सबसे बड़ी विशेषता निवेश के लिहाज से इसका लचीलापन है। फ्लेक्सी fund को large cap (बड़ी पूंजी वाली company), mid cap या small cap किसी में भी सुविधानुसार निवेश किया जा सकता है। यदि fund manager को लगता है market की चाल large cap company के लिए ज्यादा बेहतर है तो वह fund की पूंजी का ज्यादा हिस्सा उन company में निवेश कर सकते है। इसी तरह यदि fund manager को लगता है कि market में mid cap या small cap company के लिए बेहतर मौके है तो वह सुविधानुसार fund की अधिकांश पूंजी उसी में निवेश कर देते है। फ्लेक्सी fund में return अधिक मिलने की सम्भावना रहती है।

Multi Cap Fund में संतुलन

इस fund में पूंजी को market पूंजीकरण के हिसाब से बंटी हुई company में पहले से निर्धारित सीमा के आधार पर निवेश किया जाता है। इसकी शुरुआत करते समय ही इसकी जानकारी निवेशकों को दे दी जाती है कि large cap, mid cap और small cap में कितना हिस्सा निवेश किया जायेगा। बेहतर return के साथ ही निवेश पर जोखिम को कम करने के मद्देनजर ऐसा किया जाता है।

शुल्क और प्रदर्शन जरुर देखें

mutual fund में company management शुल्क भी वसूलती है। equity से जुड़े fund में इसकी दर 2.37% तक है। हालाकिंकुछ company महज 1.25% वसूलती है। ऐसे में शुल्क और स्क्रीम के पिछले प्रदर्शन से तुलना करने के बाद भी निवेश का फैसला करें। यदि किसी दो स्क्रीम में शुल्क 2.37% है तो उसका अंतिम return घटकर 7.63% हो जायेगा। वही दूसरी स्क्रीम में शुल्क 1.25% है तो उसका return 8.75% होगा।



                                Investments in Small Savings







No comments:

Post a Comment