Sunday, May 6, 2018

Current GK May 2018 Part-3



21 April

1-      Lucknow के सैनिक school में 15 छात्राओं को दाखिला दिया गया है और ऐसा करने वाला पहला सैनिक school बन गया है

22 April

1-      हरियाणा के आशीष जाखड़ ने फ़ेडरेशन कप junior national एथलेटिक्स championship के आखिरी दिन पुरुषों के अंडर-20 हैमर थ्रो इवेंट  में नया junior national record बना दिया

2-      film ‘पद्मावत में राजा रतन सिंह की भूमिका करने वाले शाहिद कपूर को ‘बेस्ट एक्टर मेल’ का दादा साहेब फाल्के एक्सीलेंस award 2018 दिया गया है।

3-      पृथ्वी के संरक्षण व इसका वातावरण सुरक्षित रखने के लिए दुनियाभर में हर साल 22 अप्रैल को earth-day मनाया जाता है।

23 April

1-      क्रिस गेल ने 23 April, 2013 को आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से खेलते हुए 66 गेंदों में 175 रनों की पारी के दौरान टी-20 cricket का सर्वाधिक व्यक्तिगत score बनाने के साथ 4 अन्य रिकॉर्ड भी बनाये थे

2-      23 April 1984 को अमेरिकी स्वास्थ्य मंत्री माग्रेट हेकलर ने एड्स वायरस ‘HTLV-3’ की खोज की घोषणा की थी।

3-      23 April, 2005 को you-tube के संस्थापक सदस्य जावेद करीम ने you-tube पर पहला video ‘मी ऐट द जू’ upload किया था।

4-      विश्व नंबर-1 राफेल नडाल ओपन ऐरा में एक ख़िताब 11 बार जीतने वाले पहले पुरुष टेनिस खिलाड़ी बन गये है।

24 April

1-      दक्षिण अफ्रीका में जारी shooting world cup में भारतीय निशानेबाज शहजर रिजवी ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रजत जीतकर लगातार दूसरे विश्व कप में पदक जीत लिया

2-      अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पसंद जिम ब्रिडेंस्टाइन आधिकारिक रूप से नासा के नये प्रमुख बन गये है लेकिन उनकी कोई वैज्ञानिक पृष्ठभूमि नही रही है।

3-      24 April, 1990 को नासा ने अन्तरिक्ष में हब्बल टेलिस्कोप launch किया था और यह पृथ्वी की 1,63,500 से ज्यादा बार परिक्रमा कर चुका है।

25 April

1-      BSF की motorcycle team ‘जांबाज’ ने सीढ़ी लगी motorcycle को 10 घंटे 34 minute और 27 seconds चलाकर ‘लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स’ में अपना नाम दर्ज कराया है

2-      दिल्ली पुलिस ने 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में 4 पदक जीतने वाली भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बन्ना और उनके coach संदीप गुप्ता को सम्मानित किया है।

3-      25 April, 1982 को भारत में दूरदर्शन ने पहली बार रंगीन प्रसारण के लिए परीक्षण शुरू किया था।

4-      25 अप्रैल, को हर वर्ष मलेरिया के प्रति जागरूकता फ़ैलाने के लिए दुनियाभर में विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है और यह बीमारी मादा ऐनाफिलीज मच्छर से फैलती है।

5-      जिम्बाब्वे ने 25 April, 2004 को श्रीलंका के खिलाफ वनडे cricket इतिहास का सबसे कम score 35/10 बनाया था जिसमे 7 अतिरिक्त रन भी शामिल थे।

6-      अमेरिकी संसद के उच्च सीनेट की मंजूरी के बाद ख़ुफ़िया एजेंसी सीआईए के पूर्व प्रमुख माइक पोंपोय ने अमेरिका के 70वें विदेश मंत्री के रूप में शपथ ली।

27 April

1-      आदित्य घोष ने विमानन company इंडिगो का संचालन करने वाली इंटरग्लोब एविएशन के president और पूर्णकालिक निदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया है

2-      पूर्व पाकिस्तानी पेसर शोएब अख्तर 27 April, 2002 को 100 मील/घंटा की रफ्तार से भी तेज गेंद फेंकने वाले पहले गेंदबाज बने थे।

3-      भारत के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने वरिष्ठ वकील रही इंदु मल्होत्रा (61) को supreme court के जज के रूप में शपथ दिलाई

4-      हिंदी की सरस्वती कही जाने वाली महादेवी 27 April 1982 को ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हुई थी।

28 April

1-      चीन में जारी बैडमिंटन एशिया championships के सेमीफाइनल में हार के बाद 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स की champion भारतीय शटलर साइना नेहवाल और एच.एस.प्रणय को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा

2-      28 April, 1916 को जन्मे फेरुक्शो लैल्बार्गिनी ने एक बार अपनी फरारी कार के क्लच की शिकायत फाउंडर ऐंजो फरारी से की थी।

3-      डालमिया भारत ग्रुप सरकार की ‘अडॉप्ट अ हेरिटेज’ योजना के तहत लाल किला गोद लेकर किसी ऐतिहासिक स्मारक को गोद लेने वाला देश का पहला business समूह बन गया है।

30 April

1-      पाकिस्तानी मूल के सांसद और बस ड्राईवर के बेटे साजिद जाविद को ब्रिटेन का नया गृह मंत्री नियुक्त किया गया है और वह पद संभालने वाले दक्षिण एशियाई मूल के पहले सांसद बन गये है





  


No comments:

Post a Comment