Saturday, May 12, 2018

Current GK June 2018 Part-1



1 May

1-      दक्षिण कोरिया में आयोजित हुए shooting  world cup (ISSF) में रजत पदक जीतने वाले भारत के शहजर रिजवी पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा की विश्व रैंकिंग में नंबर 1 निशानेबाज बन गये है

2-      महाराष्ट्र और गुजरात की स्थापना बॉम्बे पुनगर्ठन अधिनियम-1960 के तहत 1 may 1960 को हुई थी और इससे पहले ये दोनों बॉम्बे प्रदेश के हिस्सा थे।

3-      आंध्र प्रदेश सरकार ने अमरावती स्थित सचिवालय में आने वाले सभी विजिटर्स के लिए आधार कार्ड को बतौर पहचान पत्र जरूरी करने का आदेश जारी किया है।

4-      ‘ये दोस्ती हम नही तोड़ेंगे’ और ‘यारी है इमान मेरा यार मेरी जिन्दगी’ जैसे गीतों के गायक मन्ना डे का जन्म 1  may 1919 को kolkata में हुआ था।

5-      मजदुर आंदोलनों और कामगारों के सम्मान के लिए दुनियाभर में हर साल 1 may को श्रमिक दिवस मनाया जाता है।

2 May

1-      2 may 2011 को अमेरिकी सेना के ख़ुफ़िया दस्ते ने पाकिस्तान के ऐबटाबाद शहर में घुसकर आतंकी संगठन अल-कायदा के सस्थापक ओसामा बिन लादेन को मार गिराया था

2-      भारत रत्न, ऑस्कर और 32 राष्ट्रीय film पुरस्कारों से सम्मानित मशहूर फ़िल्मकार सत्यजीत रे का जन्म 2 may 1921 को kolkata में हुआ था।

3-      त्रिनिदाद ऐंड टोबेगो में 2 may, 1969 को जन्मे वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा के नाम टेस्ट और first-class cricket इतिहास में सर्वाधिक व्यक्तिगत score (400* और 501* रन) का रिकॉर्ड है।

3 May

1-      65वें राष्ट्रीय film पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ‘माँम’ के लिए श्रीदेवी को मरणोपरांत best actress का national award दिया है

2-      3 may को हर साल विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

3-      3 may 1913 को भारत की पहली फीचर film राजा हरिश्चंद्र रिलीज हुई थी औए इसे दादा साहेब फाल्के ने निर्देशित किया था।

4-      नई दिल्ली में आयोजित हुए राष्ट्रीय film पुरस्कार समारोह में ए.आर.रहमान,पंकज त्रिपाठी, दिव्या दत्ता, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य समेत कई कलाकारों ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी से award ग्रहण किये।

5-      राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विनोद खन्ना को cinema में उनके योगदान के लिए मरणोपरांत दादा साहेब पुरस्कार से सम्मानित किया है।

4 May

1-      जयनगर (कर्नाटक) से बीजेपी विधायक और आगामी चुनाव के लिए party उम्मीदवार बी.एन. विजयकुमार (59) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया

2-      चीनी company इहैंग इग्रेट ने 1374 ड्रोन उड़ाकर एकसाथ सर्वाधिक ड्रोन उड़ाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया।

3-      कॉमनवेल्थ गेम्स के रजत पदक विजेता विश्व नंबर 3 भारतीय शटलर श्रीकांत किदांबी ने आंध्र प्रदेश के अपने गृह जिले गुंटूर में औपचारिक रूप से डिप्टी कलेक्टर का पदभार संभाल लिया।

4-      वित्त मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता याली GST council ने GSTN को सरकारी company बनाने के प्रस्ताव क मंजूरी दे दी है।

5 May

1-      5 may, 1818 को जर्मनी में दार्शनिक, अर्थशास्त्री और ‘साम्यवाद के प्रणेता’ कार्ल मार्क्स का जन्म हुआ था। 

2-      कॉमनवेल्थ गेम्स इतिहास में जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) स्पर्धा का स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय नीरज चोपड़ा ने दोहा (कतर) में डायमंड लीग में 87.43 मीटर भाला फेंककर अपना national record तोड़ दिया

3-      अमेरिकी फेडरल रिज़र्व द्वारा जारी किये गये नये आंकड़ो के मुताबिक, अमेरिका का कैलीफोर्निया राज्य यूनाइटेड किंगडम को पछाड़ कर दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

4-      उदयपुर (राजस्थान) में जारी एशियन पावरलिफ्टिंग championship 2018 में तमिलनाडु के वन विभाग के driver ए.मणिमारन ने रजत पदक अपने नाम कर लिया है।

6 May

1-      अफगानिस्तानी स्पिनर राशिद खान 19 वर्ष, 227 दिन की उम्र में टी-20 cricket में 100 match खेलने वाले युवा खिलाड़ी बन गये है

7 May

1-      7 may, 1861 को kolkata में जन्में रवीन्द्रनाथ टैंगोर भारत के अलावा बांग्लादेश के राष्ट्रगान के भी रचयिता थे

2-      कोलम्बो (श्रीलंका) में सम्पन्न हुई तीसरी दक्षिण एशियाई जूनियर एथलेटिक्स championships में भारत ने 20 स्वर्ण अपने नाम किये। भारत 22 रजत और 8 कांस्य सहित कुल 50 पदक जीतकर सात देशों के बीच हुई इस championships की पद्तालिका में शीर्ष पर रहा।

8 May

1-      बॉल-टैम्परिंग मामले में टेस्ट कप्तान टिम पेन को आस्ट्रेलियाई वनडे व ऐरन फिंच को टी-20 team की कप्तानी सौपी गई है

2-      व्लादिमीर पुतिन ने चौथी बार रूस के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

3-      अर्मेनिया की संसद ने 42 के मुकाबले 59 वोट से विपक्षी नेता निकोल पाशियन को नया प्रधानमंत्री चुन लिया।
 
9 May

1-      Mumbai Indians के विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन ने kolkata नाईट राइडर्स के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव के तीसरे over में लगातार 4 छक्के लगायें

2-      आस्ट्रेलिया के फेलिक्स जेम्डेग्स(22) ने 4.22 seconds के अंदर सबसे कम समय में रूबिक्स क्यूब सुलझाने का अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

3-      Facebook company के vice-president (product) क्रिस डैनियल उसके स्वामित्व वाले मेसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप की कमान संभालेगे और उन्हें Facebook के चीफ प्रोडक्ट  ऑफिसर  क्रिस कॉक्स को report करना होगा।

4-      रूस के मौजूदा प्रधानमंत्री दमित्री मेदवेदेव को भारी बहुमत के साथ रुसी प्रधानमंत्री के अगले कार्यकाल के लिए दोबारा चुन लिया गया है।

10 May

1-  10 may 1994 को नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ्रीका में पहली बार लोकतांत्रिक चुनाव के बाद पहले अश्वेत राष्ट्रपति बने थे


2-  अभिनेत्री ललिता चटर्जी का kolkata के एक निजी अस्पताल में 81 साल की उम्र में निधन हो गया है।


3-  मलेशियाई आम चुनावों में विपक्षी गठबंधन  के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद (92) ने 7वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली। वे  दुनिया के सबसे उम्रदराज प्रधानमंत्री है।


4-  Lucknow के doctor अजय कुमार चौधरी को सैनिकों और उनके परिवार का मुफ्त इलाज करने के लिए सेना ने सम्मानित किया है।


5-  भारतीय वैज्ञानिक जगदीश चन्द्र बसु 10 may 1901 को पेड़-पौधों में भी जीवन होने की बात करने वाले पहले शख्स बने थे।






Tags:            Current GK May 2018 Part-1            Current GK May 2018 Part-2                                                                  Current GK May 2018 Part-3





No comments:

Post a Comment