Saturday, April 28, 2018

Sugar की लत यूँ करे कम



1-  sugar की लत छोड़ना आसान नही होता। धीरे-धीरे कम करने के लिए सबसे पहले मिठाई, fruit का juice,मीठे पेय पदार्थ,पकवान और table sugar कम खाना शुरू करें। इसके प्रोसेस्ड फ़ूड जैसे डिब्बाबंद juice व् खाद्य पदार्थजैमसॉसब्रेड,बन व् बिस्कुट जैसे बेकरी products लेना कम करें।

2-  sugar के विकल्प के तौर पर खजूर और अंजीर का इस्तेमाल करें।

3-  honey, body की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। green tea में honey मिलाकर पीना अधिक लाभ पहुंचाता है। वैसे honey के भी अधिक सेवन से बचना चाहिए।

4-  कैडी,च्यूंइगम व् sugar के बजाय रोजाना 20 gram शुद्द गुड़ का सेवन health के लिए फायदेमंद है। बगैर chemical के इस्तेमाल करके बनाये गये गुड़ में body के लिए जरूरी खनिज तत्वों की भरपूर मात्रा होती है।

5-  चीनी नुकसानदेह अम्लीय प्रभाव पैदा करती है तो गुड़ फायदेमंद क्षारीय। गुड़ की तुलना में चीनी को पचाने में पांच गुना अधिक energy खर्च होती है। चीनी की मात्रा कम करने के लिए एक अच्छा तरीका यह हो सकता है कि पहले मिश्री पर आयें और धीरे-धीरे इसके स्थान पर गुड़ का सेवन शुरू कर दें।

6-  ice-cream,ठंडे पेय,बिस्कुट,प्रोसेस्ड फ़ूड और भांति-भांति की मीठाइयों से बचें। sugar सबसे अधिक इन्ही के जरिये body में पहुंचती है।

7-  sugar के बजाय sugar के naturally स्रोतों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिये।गाजर,किशमिश,सेब,संतरा,केला,अन्नास,शकरकंद जैसी चीजों का इस्तेमाल sugar खाने की इच्छा पर काफी हद तक रोक लगा सकता है।

8-  केक और कुकीज बाहर से लेने के बजाय घर पर ही बनाएं तो अच्छा है। इसमें sugar की मात्रा कम रखें और test बढ़ाने के लिए थोड़ी- सी दालचीनी जैसी चीजें मिलाएं।

9-  खाने के बाद मीठे का शौक शहद,गुड़,अंजीर,खजूर आदि खाकर पूरा करें तो बेहतर रहेगा।

10-sugar के लत से छुटकारा पाने के लिए स्टीविया जैसे पौधों से प्राप्त शून्य calorie वाली मिठास का भी उपयोग किया जा सकता है।

11-भरपूर पानी पीयें। weight अधिक नही है तो भी नियमित exercise व्यायाम करें।

12-जो भी मीठा खा रहे हैउसे कम मात्रा में खाएं। धीरे खाएंअधिकतम स्वाद मिलेगा और बार-बार खाने की इच्छा भी नही होगी।






    


No comments:

Post a Comment