Tuesday, April 24, 2018

Current GK May 2018 Part-2



11 April

1-      कॉमनवेल्थ गेम्स में सातवें दिन भारत ने अपने आखिरी group मुकाबले में अंतिम 90 seconds में 2 गोल दागकर England के खिलाफ 4-3 से जीत दर्ज की

2-      मध्य प्रदेश प्रेस क्लब ने अभिनय के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी को ‘मध्य प्रदेश रत्न’ सम्मान दिया है।

3-      11 अप्रैल, 1919 को पेरिस (फ़्रांस) में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) की स्थापना हुई थी।

4-      गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया) में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय निशानेबाज अंकुर मितल ने पुरुषों की डबल trap स्पर्धा का कांस्य पदक अपने नाम कर लिया।

5-      दलित उत्थान के लिए काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता ज्योतिबा फुले का जन्म 11 अप्रैल 1827 को सतारा (महाराष्ट्र) में हुआ था।

6-      भारतीय शूटर श्रेयसी सिंह ने महिलाओं की डबल टैप स्पर्धा के शूट-ऑफ़ में बाजी मारते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को 12वां स्वर्ण पदक दिलाया।

7-      भारतीय निशानेबाज ओम प्रकाश मिथरवाल ने 21 वें कॉमनवेल्थ गेम्स में कुल 201.1 अंक के साथ 50 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

12 April

1-      कॉमनवेल्थ गेम्स में सीमा पुनिया और नवजीत ढिल्लो ने महिलाओं के डिस्कस थ्रो में क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीतकर tournament में भारत को पहली बार एथलेटिक्स में पदक दिलाएं

2-      कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में दूसरे स्थान पर रही भारतीय शूटर तेजस्विनी सावंत ने रजत पदक जीता।

3-      भारतीय पहलवान सुशील कुमार ने पुरुषों की 74 किलोग्राम फ्रीस्टाइल स्पर्धा में दक्षिण अफ्रीका के जोहानस बोथा को 80 seconds में हराकर लगातार तीसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीत लिया।

4-      12 अप्रैल, 1961 को तत्कालीन संघ के नागरिक युरी गागरिन अन्तरिक्ष में जाने वाले पहले इंसान बने थे।

5-      राहुल अवारे ने पुरुषों की 57 किलोग्राम भार वर्ग की स्पर्धा के फाइनल में कनाडा के स्टीवन ताकाहाशी को 15-7 से हराकर 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को कुश्ती का पहला स्वर्ण पदक दिलाया।

6-      भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन ने सुबह 4 बजे श्रीहरिकोटा (आंध्रप्रदेश) के सतीश धवन अन्तरिक्ष केंद्र से IRNSS-1 आई सैटलाइट का सफल परीक्षण किया।

13 April

1-      19 वर्षीय मुक्केबाज नमन तंवर ने पुरुषों की 91 किलोग्राम की स्पर्धा का कांस्य जीतकर 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को boxing का पहला पदक दिलाया

2-      13 April 1919 को अमृतसर के जलियांवाला बाग़ में रॉलेट एक्ट के विरोध में  हत्याकांड हुआ था।

3-      पहलवान बजरंग पुनिया ने पुरुषों की 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती के final में वेल्स के केन चारिग को 10-0 से हराकर कॉमनवेल्थ गेम्स ने अपना पहला पदक जीत लिया।

4-      65वें राष्ट्रीय film पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ हिंदी film का award अमित मसूरकर द्वारा निर्देशित ‘न्युटन’ को दिया गया।

5-      निशानेबाज अनीस भनवाला (15) ने 30 अंक के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड बनाकर 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल पुरुष स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया।

6-      21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय निशानेबाज तेजस्विनी सावंत ने कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड बनाकर महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में स्वर्ण और अंजुम मुद्रल ने रजत पदक जीत लिया।

14 April

1-      कॉमनवेल्थ गेम्स में हरमीत देसाई और सनिल शंकर की भारतीय जोड़ी ने टेबल टेनिस की पुरुष डबल्स स्पर्धा का कांस्य पदक अपने नाम कर लिया

2-      अश्विनी पोनप्पा और सिक्की रेड्डी की जोड़ी ने भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स में बैंडमिन्टन की महिला डबल्स स्पर्धा का कांस्य पदक जीत लिया।

3-      विकास कृष्ण ने पुरुषों की 75 किलोग्राम भार वर्ग के final में कैमरून के मुक्केबाज को हराकर कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को मुक्केबाजी में तीसरा और कुल 25वां स्वर्ण पदक दिलाया।

4-      मनिका बन्ना ने कॉमनवेल्थ गेम्स इतिहास में टेबल टेनिस की महिला सिंगल्स स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन गई।

5-      प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने बीजापुर (छतीसगढ़) में दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना ‘आयुष्मान भारत’ की शुरुआत की।

6-      14 अप्रैल, 1891 को महू (मध्यप्रदेश) में भारतीय संविधान के जनक कहे जाने वाले डॉ. भीमराव अम्बेडकर का जन्म हुआ था।

7-      पांच बार की विश्व champion और ओलम्पिक पदक विजेता एम.सी.मैरीकाम कॉमनवेल्थ गेम्स इतिहास में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला मुक्केबाज बन गई है।

8-      65वें national film awards में बंगाली film ‘नगरकीर्तन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का award 19 वर्षीय रिद्धि सेन को मिला है।

15 April

1-      गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया) में हुए 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स का समापन के साथ भारत कुल 66 पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा

2-      गीतों के रचनाकार हसरत जयपुरी का जन्म 15 April, 1922 को जयपुर में हुआ था।

3-      आकाश नीला क्यों है, इसका सबसे पहले पता लगाने वाले लियोनार्डो द विंची का जन्म 15 april, 1452 को इटली में हुआ था।

4-      भारत-पाकिस्तान युद्ध (1965) के नायक कहे जाने वाले वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह का जन्म 15 अप्रैल, 1919 को फैसलाबाद ( अब पाकिस्तान) में हुआ था।

5-      पंजाब के आर्यमान वर्मा (13 वर्ष) का नाम सबसे कम उम्र के ड्रोन डेवलपर के तौर पर ‘india book of records’ में दर्ज हो गया है।

16 April

1-  मक्का मस्जिद बम धमाका मामले में फैसला सुनाने वाले NIA अदालत के जज के. रविन्द्र रेड्डी ने अपना इस्तीफा आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश को सौप दिया है।

2-  भारत में पहली train 16 April, 1853 को मुंबई से ठाणे के बीच चली थी जिसमें करीब 400 लोगों ने यात्रा की थी।

3-  मूक फिल्मों से लोगो को हंसाने वाले मशहूर कलाकार चार्ली चैपलिन का जन्म 16 अप्रैल 1889 को लन्दन (ब्रिटेन) में हुआ था।

4-  हैदराबाद (तेलंगाना) के 7 वर्षीय समन्यु पोथराजू ने अफ्रीका के सबसे ऊँची चोटी फतह कर ली है।

17 April

1-      हिंसा के चलते म्यांमार छोड़कर जाने वाले रोहिंग्या शरणार्थियों से हुई हिंसा को दर्शाती समाचार ऐजेंसी रॉयटर्स की तस्वीरों को प्रतिष्ठित पुलित्जर award-2018 के लिए चुना गया है

18 April

1-      वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा ने 18 अप्रैल, 1994 को अपने हमवतन दिग्गज cricketer गैरी सोबर्स का 36 साल पुराना टेस्ट cricket में सर्वाधिक व्यक्तिगत score का रिकॉर्ड तोड़ा था

2-      18 April को विश्व धरोहर दिवस मनाया जाता है जिसका उद्देश्य सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित और सुरक्षित रखने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना है।

3-      अमेरिका की पूर्व first lady बारबरा बुश को 92 वर्ष को उम्र में निधन हो गया।

19 April

1-      रिलायंस इंडस्ट्रीज के chairmen और देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी का जन्म भारत में नही बल्कि 19 April 1957 को यमन में हुआ था

2-      नासा ने स्पेसX के Falcon 9 rocket की मदद से ट्रानजिटिंग एक्सोप्लोनेट सर्वे सैटलाइट (TESS) अन्तरिक्ष में सफलतापूर्वक launch कर दिया।

3-      19 April 1971 को सोवियत संघ (वर्तमान रूस) ने दुनिया का पहला स्पेस स्टेशन ‘सेल्युत-1’ launch किया था।

4-      19 April 1975 को भारत ने रूस स्थित वोल्गोग्राड launch station से अपना पहला स्वदेश निर्मित उपग्रह ‘आर्यभट्ट’ अन्तरिक्ष में launch किया था।

5-      क्यूबा में राउल कास्त्रो के बाद वर्तमान उप-राष्ट्रपति मिगेल डियाज कनेल देश के अगले राष्ट्रपति बन गये है और करीब 60 वर्षो में पहली बार कास्त्रो परिवार से अलग व्यक्ति ने यह पद सम्भाला है।

20 April

1-      कजाकिस्तान में जारी एशियन आर्मरेसलिंग championship में भारत के पैरा-एथलीट श्रीमंत झा ने कांस्य पदक अपने नाम कर लिया

2-      दिल्ली highcourt के पूर्व न्यायधीश और 2005 में मुस्लिमों की सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक स्थिति पर report दाखिल करने वाली सच्चर कमेटी के अध्यक्ष राजिंदर सच्चर(94) का निधन हो गया।

3-      20 April 1862 को फ्रांसीसी वैज्ञानिक लुई पाश्चर ने पॉश्चुराइजेशन तकनीक का पहली बार परीक्षण किया गया था।

4-      तुर्की मूल के मशहूर वैज्ञानिक नर्गिस क्रेकोरियन का 97 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

5-      डीजे अवीची के नाम से मशहूर स्वीडिश इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक स्टार टिम बर्गालिंग (28) को मस्कट (ओमान) में निधन हो गया।





6     




No comments:

Post a Comment