Monday, April 2, 2018

Current GK April 2018 Part-3



21 March

1-      प्रधानमंत्री नरेंद मोदी की अध्यक्षता को हुई कैबिनेट की बैठक में ‘आयुष्मान भारत राष्ट्रीय सुरक्षा मिशन’ को मंजूर दे दी गई

2-      21 march, 2006 को पहला ट्वीट किया गया था जिसे ट्विटर के सह-संस्थापक और CEO जैक डोर्से ने लिखा था।

3-      न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने 21 march, 2015 को वनडे विश्व कप इतिहास का सर्वाधिक व्यक्तिगत score 237 बनाया था।

4-      भारत रत्न से सम्मानित शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खां का जन्म 21 march, 1916 को हुआ था।

5-      21 march, 1935 को रेजा शाह पहलवी के शासन के दौरान फारसी भाषा बोलने वाले देश फारस (पर्शिया) का नाम बदलकर ईरान कर दिया गया था। 

22 March

1-      पोखरण (राजस्थान) में स्वदेश निर्मित सुपरसोनिक क्रूज missile ‘बह्रोस’ का सुबह 8 बजकर 42 minute पर सफल परीक्षण किया गया

2-      22 march को हर साल विश्व जल दिसव मनाया जाता है जिसका उद्देश्य पानी की महत्ता के प्रति लोगों को ध्यान केन्द्रित करना है।

3-      22 march 1912 को ब्रिटिश सरकार ने बिहार को बंगाल प्रेसिडेंसी से अलग किया था, इसलिए हर साल राज्य सरकार इसे ‘बिहार दिवस’ के रूप में मनाती है।

4-      आस्ट्रेलिया में जारी junior shooting world cup में भारतीय निशानेबाज एलेवेनिल वैलारीवन ने 1 दिन में 2 स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिए है।

5-      लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी ग्रेच्युटी बिल पारित हो गया है जिसके बाद संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों की 20 लाख तक की ग्रेच्युटी टैक्स फ्री होगी।

23 March

1-      भारतीय निशानेबाज विवान कपूर ने आस्ट्रेलिया में जारी junior शूटिंग विश्व कप में 2 दिनों में 2 कांस्य पदक जीत लिए है

2-      आस्ट्रेलिया के डेमियन मार्टिन ने 23 march, 2003 को भारत के खिलाफ विश्व कप फाइनल में टूटी हुई ऊँगली के साथ नाबाद 88 रनों की पारी खेली थी।

3-      23 march, 1875 को HMS challenger नामक जहाज ने पृथ्वी की सबसे गहरी जगह ‘मारियाना ट्रेंच/चैलेंजर डीप’ को खोजा था, जिसकी गहराई समुद्र तल से 36,070 फीट है। 

24 March

1-      पेरू में पेड्रो क्युजिंस्की के इस्तीफे के बाद पूर्व क्षेत्रीय गवर्नर मार्टीन विजकैरा ने नये राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली है

2-      24 march, 1882 को जर्मन वैज्ञानिक रॉबर्ट कॉख ने टीबी के लिए जिम्मेदार बैक्टीरिया माइक्रोबैक्ट्रियम ट्यूबक्यूलॉसिस की पहचान की थी और इसके लिए उन्हें 1905 में नोबेल पुरस्कार मिला था।

3-      भारतीय सांकेतिक भाषा एवं प्रशिक्षण क्रेंद द्वारा विकसित देश की पहली सांकेतिक भाषा (साइन लैंग्वेज) की dictionary release हो गई है जो video और print दोनों संस्करणों में उपलब्ध होगी।

4-      भारतीय शूटर मनु भाकर (16) ने सिडनी (आस्ट्रेलिया) में जारी junior विश्व कप में 2 स्वर्ण पदक अपने नाम किये।

5-      फ्लोरिडा (अमेरिका) के रहने वाले सेवेन वेड (9) ने एक minute में 1,080 बार ताली बजाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

25 March

1-      विश्व कप क्वालीफ़ायर फाइनल में विंडीज के शाई होप्स का wicket झटककर अफगानिस्तान के रशीद खान अंतर्राष्ट्रीय वनडे cricket में सबसे तेज 100 wicket लेने वाले गेंदबाज बन गये

2-      भारतीय क्यूइस्ट पंकज आडवाणी ने फाइनल में अपने ट्रेनिंग पार्टनर बी. भास्कर को 6-1 से हराकर एशियन बिलियर्ड्स championship का ख़िताब जीतने के साथ 2017-18 का बिलियर्ड्स का इंडियन, एशियन और विश्व ख़िताब जीत लिया है।

3-      25 march 1807 को ब्रिटिश संसद ने एक कानून पारित कर देश में दास व्यापार प्रथा समाप्त कर दी थी।

4-      25 march, 1948 को अमरोली (गुजरात) में जन्मे फारुक ने अपनी पहली film ‘गर्म हवा’ के लिए कोई फीस नही ली थी।

5-      25 march, 1901 को विलहेल्म मायबाख और पॉल डाइम्लर ने 35 हॉर्स पॉवर (HP) क्षमता वाली मर्सीडीज कार फ़्रांस में जनता के सामने पेश की थी।

6-      Airport Council International द्वारा आयोजित ‘airport service quality award 2017’ में अहमदाबाद(गुजरात) के सरदार वल्लभभाई पटेल airport को Asia प्रशांत क्षेत्र में ‘most improved airport’ का सम्मान मिला है।

26 March

1-      shooter अनीश भनवाला ने आस्ट्रेलिया में जारी junior विश्व कप में भारत का तीसरा व्यक्तिगत और कुल छठा स्वर्ण पदक जीता

2-      हिंदी भाषा की प्रख्यात कवियित्री महादेवी वर्मा का जन्म 26 march, 1907 को फरुखाबाद (उत्तर प्रदेश) में हुआ था।

3-      26 march, 1971 को बांग्लादेश ने पाकिस्तान से अपनी आजादी की घोषणा की थी जिसे बांग्लादेश स्वाधीनता दिवस के रूप में मनाता है।

27 March

1-      27 march, 1845 को लेनेप (जर्मनी) में जन्में वैज्ञानिक विल्हेम कोनार्ड रॉन्टजन physics के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले पहले वैज्ञानिक थे

2-      केंद्र सरकार ने कृष्णास्वामी विजय राघवन को अपना नया प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार नियुक्त किया है जो राजगोपाल चिंदबरम की जगह लेंगे।

3-      भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और अनमोल जैन ने आस्ट्रेलिया में जारी junior shooting world cup में qualification round का विश्व record बनाने के बाद स्वर्ण पदक जीत लिया।

4-      राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अद्रुत वीरता, साहस और समर्पण के लिए  CRPF कमांडेंट चेतन चीता समेत 3 सैन्यकर्मियो को कीर्ति चक्र और 17 को शौर्य चक्र पुरस्कार प्रदान किये।

28 March

1-      निशानेबाज मुस्कान भनवाला ने आस्ट्रेलिया में junior विश्व कप में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल इवेंट्स का स्वर्ण जीतकर tournament में भारत का 9वां स्वर्ण पदक जीता

2-      28 march, 2008 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई में 278  गेंदों पर टेस्ट cricket इतिहास का सबसे तेज तिहरा शतक जड़ा था।

3-      28 march, 1797 को अमेरिका में नथानियल ब्रिग्स नामक अविष्कारक को washing machine का पेंटेंट मिला था जिसे शुरुआत में बॉक्स मैंगलर कहा जाता था।

4-      28 march, 1930 को तुर्की की राजधानी का नाम ‘अंगोरा’ से अंकारा रखा गया था।

29 March

1-  पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग 29 march, 2004 को टेस्ट cricket इतिहास में तिहरा शतक जड़ने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे।

2-  29 march, 1974 को बुध ग्रह के पास पहला अंतरिक्षयान ‘मैरीनर 10’ पहुंचा था और दो ग्रहों (बुध और शुक्र) के पास जाने वाला पहला अंतरिक्षयान था।

3-  29 march, 1857 को भारत के मेरठ शहर में ब्रिटिश शासन के खिलाफ पहला सैन्य विद्रोह हुआ था जिसके बाद 1857 की क्रांति शुरू हुई थी।

4-  आस्ट्रेलियाई cricket team ने मेलबर्न में 29 march 2015 को फाइनल में न्यूजीलैंड को 7 wicket से हराकर कुल पांचवी बार वनडे world cup ख़िताब जीता था।

5-  संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने अमेरिकी राजनयिक रोजमेरी दीकार्लो को यूएन के राजनीतिक मामलों का प्रमुख बनाया हैजो यह पद भार संभालने वाली पहली महिला है।

6-  इसरो ने संचार सैटेलाइट GSAT-6A  श्रीहरिकोटा (आंध्रप्रदेश) से सफल परीक्षण किया।

30 March

1-      आंध्र प्रदेश सरकार ने विश्व नुम्बर 2 शटलर श्रीकांत किदांबी को डिप्टी कलेक्टर के पद पर नियुक्त किया है

2-      30 march 1949 को राजाओं की धरती कहे जाने वाले राज्य राजस्थान का गठन हुआ था जिसमें तत्कालीन राजपूताना की कई रियासतें शामिल हुई थी।

3-      30 march 1992 को मशहूर फिल्मकार सत्यजीत रे को ऑस्कर के ऑनरेरी लाइफ टाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार से नवाजा गया था।

31 March

1-      BCCI ने राजस्थान के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DJP) अनिल सिंह को बोर्ड की एंटी करप्शन यूनिट (ACU) का प्रमुख नियुक्त किया

2-      भारत की पहली महिला doctor आनंदी जोशी का जन्म 31 march 1865 को पुणे (महाराष्ट्र) में हुआ था, और उनका विवाह 9 साल की उम्र में हो गया था।

3-      आल-राउंडर इरफान पठान 2018-19 घरेलु सीजन के लिए जम्मू-कश्मीर cricket team के coach कम-मेंटर नियुक्त किया गये है।

4-      31 march, 1889 को फ़्रांस की राजधानी पेरिस स्थित आइफिल टावर जनता के लिए खोला गया था।


   








No comments:

Post a Comment