Tuesday, December 19, 2017

Current Gk January 2018 Part-1

                                                                                                                                                                                                                                                                                                                
1 December

1-      बीजेपी की संयुक्ता भाटिया लखनऊ की पहली महिला मेयर बन गई है और पिछले 20 वर्षो से लखनऊ मेयर पद पर बीजेपी का कब्जा है

2-      भारतीय cricket team ने 11 साल पहले 1 December, 2006 को अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच खेला था।

3-      1 December 1965 को BSF (सीमा सुरक्षा बल) की स्थापना हुई थी, जो सीमा की सुरक्षा करने वाला दुनिया का सबसे बड़ा सुरक्षाबल है।

4-      बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित हुई एशियाई तीरंदाजी championship में भारत ने 3 स्वर्ण समेत कुल 9 पदक पायें। स्वर्ण जीतने वाले आकाश और रिकर्व कैडेट में कांस्य पदक जीतने वाली हिमानी ने अर्जेटीना में होने वाले 2018 यूथ ओलंपिक्स में अपनी जगह बनाई।

5-      1 December, 1963 को नागालैंड भारत का 16 वां राज्य बना था, जो आजादी के बाद असम प्रान्त का हिस्सा था।

6-      पोलैंड में हुई ‘मिस super-national 2017’ प्रतियोगिता का ख़िताब मिस कोरिया जेनी किम ने जीता।

7-      सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायधीश डॉ. आदर्श सेन आनंद का निधन हो गया।

8-      भारतीय all-rounder युवराज सिंह ग्वालियर (मध्य प्रदेश) की ITM विश्वविद्यालय द्वारा ‘डॉक्टरेट इन फिलासफी’ (पीएचडी) की मानद उपाधि से नवाजे गये है।

2 December

1-      विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़कर तीन टेस्ट की सीरिज के हर मैच में शतक लगाने वाले पहले अंतर्राष्ट्रीय कप्तान बन गये

2-      2 December 1982 को रिटायर्ड डेंटिस्ट बनी क्लार्क (61 वर्ष) को पहली बार अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ़ यूटा मेडिकल सेंटर में प्लास्टिक और अल्युमिनियम से बना कृत्रिम heart प्रत्यारोपित किया गया था।

3-      कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने ‘populism’ शब्द को ‘word of the year 2017’ घोषित किया है।

3 December

1-  3 December, 1992 को दुनिया में पहली बार SMS भेजा गया था

2-  3 December, 1884 को जीरादेई (बिहार) में देश के पहले राष्ट्रपति और स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जन्म हुआ था।

3-  2-3 December, 1984 की मध्यरात्रि में भोपाल (मध्य प्रदेश) में यूनियन कार्बाइड की फैक्ट्री से लीक हुई 40 टन जहरीली gas ‘मिथाइल आइसोनेट’ ने हजारों लोगों की जान ले ली थी।

4 December

1-  टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू की पहली गेंद पर हिटविकेट आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बनने के बाद विंडीज team के cricketer सुनील ऐम्ब्रिस (24) ने अपने career का पहला रन छक्का जड़कर बनाया।

2-  अभिनेता शशि कपूर का 79 साल उम्र में लम्बी बीमारी के बाद मुंबई में निधन हो गया।

3-  स्टार स्क्रीन अवार्ड्स में इरफान खान को फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ के लिए बेस्ट एक्टर अवार्ड्स मिला है जबकि बेस्ट actress award ‘तुम्हारी सुलू’ के लिए विधा बालन ने जीता है।

4-  4 December, 1829 को ब्रिटिश भारत के तत्कालीन गवर्नर जनरल लार्ड विलियम बेंटिक ने ‘बंगाल सती नियमन’ पास किया था जिसके तहत ब्रिटिश सरकार के अधिकार क्षेत्र में आने वाले स्थानों पर सती प्रथा पर प्रतिबन्ध लगा था।

5-  4 December, 1971 को भारत-पाक युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना ने कराची बंदरगाह (पाकिस्तान) पर हमला किया था, जिसे ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ कहा जाता है।

6-  भारतीय नौसेना की उपलब्धियों को मनाने के लिए हर साल 4 December को ‘भारतीय नौसेना दिवस’ मनाया जाता है।

7-  थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में सम्पन्न हुए इंडोर तीरंदाजी विश्व कप में भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 

5 December

1-  कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के ड्राईवर दीपक दास को 18 साल तक हॉर्न ना बजाने के लिए ‘मानुष सम्मान’ दिया जायेगा

2-  फ़्रांस की फर्स्ट लेडी (राष्ट्रपति की पत्नी) ब्रिजित मेक्रों ने देश में जन्मे पहले पांडा का नाम यूआन मेंग रखा है।

3-  5 December, 1951 को अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डी.सी. में दुनिया का पहला ड्राईवरलेस पार्किंग गैराज ‘पार्क-ओ-मैट’ खुला था।

4-  मिट्टी की गुणवत्ता को बेहतर बनाने और मिट्टी के संसाधनों के सतत प्रबंधन के लिए दुनियाभर में हर साल 5 December को विश्व मृदा दिवस मनाया जाता है।

5-  उत्तर प्रदेश के शामली जिले को एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में शामिल कर लिया गया है।

6 December

1-  टाइम मैगज़ीन ने ‘द साइलेंस ब्रेकर्स’ को 2017 का time person of the year चुना है

2-  6 December. 1978 को स्पेन में करीब 40 वर्षो के तानाशाही शासन को खत्म कर लोकतंत्र अपनाने के लिए जनमत संग्रह हुआ था।

3-  अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान जादरान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले 21वीं सदी में जन्मे पहले पुरुष cricketer बन गये है।

4-  पाकिस्तान के करांची बंदरगाह पर भारतीय नौसेना के हमले के बाद, 6 December 1971 को भारत ने बांग्लादेश को एक आजाद देश के रूप में मान्यता दी थी।

7 December

1-  यूनेस्को ने कुम्भ मेले को सांस्कृतिक विरासत सूची (इनटैन्जिबल कल्चर हेरिटेज लिस्ट) में शामिल किया है

2-  पशु अधिकार समूह ‘पेटा’ ने सेल्फी लेने वाले बन्दर ‘नारूतो’ को ‘person of the year’ घोषित किया है।

3-  आस्ट्रेलियाई संसद ने हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स ने समलैंगिक विवाह को क़ानूनी वैधता देने वाले बिल को मंजूरी दे दी।

4-  7 December, 1941 को द्धीतीय विश्व युद्ध के दौरान जापानी सेना ने अमेरिकी नौसेना बेस पर्ल हार्बर पर हमला कर ब्रिटेन और अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।

5-  भारत में 1949 से हर वर्ष 7 December को सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ शहीदों और देश की रक्षा कर रहे सैनिकों के सम्मान में मनाया जाता है।

6-  ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार ने पहलवानी के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक पद से इस्तीफा दे दिया है।

7-  पेरिस में रियल मैड्रिड के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 2017 का ‘बैलोन ड’ ख़िताब जीत लिया और अर्जेटीनियाई फुटबॉलर लियोनेल मेसी के 5 बार यह ख़िताब जीतने के record की बराबरी भी कर ली।

8-  भारतीय अभिनेता इरफान खान को 14वें दुबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (DIFF) में ऑनरेरी अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

8 December

1-  जापान में शुरू हुई एशियन एयरगन शूटिंग championship के पहले दिन भारत ने कुल 5 पदक जीते। रवि कुमार ने 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में कांस्य जीता जबकि अर्जुन बाबुता ने जूनियर वर्ग की इसी स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया।

2-  नागपुर (महाराष्ट्र) की कंचनमाला पांडे मेक्सिको (उत्तरी अमेरिका) में आयोजित वर्ल्ड पैरा स्विमिंग championship में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई है।

3-  8 December, 1967 को भारतीय नौसेना में पहली पनडुब्बी ‘आईएनएस कलवरी’ शामिल हुई थी।


4-  8 December, 1985 को भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल, मालदीप और भूटान ने मिलकर दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) की स्थापना की थी।

5- पूर्व cricketer वीरेन्द्र सहवाग ने 8 December, 2011 को इंदौर (मध्य प्रदेश) में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में दोहरा शतक लगाया था। 



                              Current GK December 2017 Part-3



    




No comments:

Post a Comment