Sunday, December 3, 2017

Current GK December 2017 Part-3


21 November

1-  अमेरिकी वैज्ञानिक थॉमस एडिसन ने 21 November 1877 को पहली बार फोनोग्राफ पेश किया था जिसमे आवाज को record कर बाद में भी सुना जा सकता था

2-  नीदरलैंड के हेग स्थित इंटरनेशनल कोर्ट (ICJ) के जज के रूप में दूसरी बार जस्टिस दलवीर भंडारी का चुनाव हुआ है।

3-  जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे ने 37 वर्ष के कार्यकाल के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

22 November

1-  भारतीय नौसैनिक अकादमी एझीमाला (केरल) में हुई पासिंग आउट परेड के बाद भारतीय नौसेना को शुभांगी स्वरूप के रूप में पहली महिला पायलट मिल गई

2-  दिल्ली में जारी 61वीं राष्ट्रीय शूटिंग champion (शार्टगन) में उत्तर प्रदेश के शार्दुल विहान ने एक दिन ही दिन में 4 स्वर्ण पदक जीते है।

3-  पनामा पेपर्स से सम्बंधित भष्टाचार केस में पेश ना होने पर पाकिस्तान की अदालत ने वित्त मंत्री इशाक डार को भगोड़ा घोषित कर दिया है।

4-  विश्व की सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रहोस का पहली बार लड़ाकू विमान सुखोई-30 एमकेआई से बंगाल की खाड़ी में सफल परीक्षण किया गया।

5-  फ़ोर्ब्स के मुताबिक, अमेरिकी मॉडल केंडल जेनर 2017 में दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मॉडल बन गई है।

23 November

1-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ई-गवर्नेस ऐप UMANG (यूनिफाइड मोबाइल एप्लीकेशन फॉर न्यू-ऐज गवर्नेस) launch किया जो एक प्लेटफार्म पर केंद्र और राज्य सरकारों की 100 से अधिक सेवाएँ उपलब्ध कराएगा

2-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साइबर स्पेस पर विश्व की सबसे बड़ी कॉन्फ्रेंस ‘ग्लोबल कॉन्फ्रेंस ऑन साइबर स्पेस-2017’ का दिल्ली में उद्धाटन किया।

3-  पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी को 1977 के लोकसभा में हराने वाले राजनारायण का जन्म 23 november, 1917 को मोतीकोट (वाराणसी) में हुआ था। 

24 November

1-  जिम्बाब्वे में उप राष्ट्रपति पद से बर्खास्त हुए इमर्सन मनेंगाग्वा ने देश के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली

2-  अभिनेता राजकुमार राव को 11वें asia पैसिफिक स्क्रीन अवार्ड्स (APSA) में फिल्म ‘न्यूटन’ के लिए ‘बेस्ट एक्टर’ award मिला है।

3-  अर्जेटीनियाई खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने यूरोपियन गोल्डन शू अवार्ड जीत लिया और उन्होंने पुर्तगाली खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 4 बार अवार्ड जीतने की बराबरी कर ली।

25 November

1-  रितु फोगाट ने पोलैंड में आयोजित अंडर-23 विश्व कुश्ती championship में रजत पदक जीत लिया है

2-  3D में बनी दुनिया की पहली संस्कृत फिल्म ‘अनुरक्ति’ को गोवा में आयोजित 48वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में दिखाया गया है।

3-  महिलाओं के खिलाफ हिंसा को मानवाधिकारों का उल्लंघन मानते हुए संयुक्त राष्ट्र ने 25 november, 1999 को अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के तौर पर मनाने की घोषणा की थी।

4-  दिवंगत केन्द्रीय पर्यावरण राज्यमंत्री अनिल माधव द्वे को मरणोपरांत संयुक्त राष्ट्र के ओजोन award से सम्मानित किया गया है।

5-  25 november 1844 को जन्मे जर्मनी के इंजीनियर कार्ल बेंज ने 1885 में पेट्रोल से चलने वाली दुनिया का पहला वाहन बनाया था।

6-  भारतीय क्रिकेट team की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा 295 विकेट लेने वाली गेंदबाज है।

26 November

1-  चीन में आयोजित 16वीं एशियाई मैराथन championship में गोपी थोनाकल स्वर्ण पदक जीतने के साथ championship में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बन गये है

2-  भारत में श्वेत क्रांति के जनक वर्गीज कुरियन का जन्म 26 november, 1921 को कोझिकोड (केरल) में हुआ था।

3-  भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बतौर कप्तान एक साल में सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाने का record अपने नाम कर लिया है।

4-  भारत का संविधान 26 november, 1949 को स्वीकार किया गया था, जो दुनिया में किसी आजाद देश का सबसे लम्बा लिखित संविधान है।

5-  ईरान में आयोजित एशियाई कबड्डी championship में भारत ने पाकिस्तान को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है।

6-  गुवाहाटी (असम) में आयोजित हुई AIBA युवा महिला विश्व मुक्केबाजी championship में भारत ने पहली बार चार स्वर्ण पदक जीत लिए है। जो ये लोग है, नीतू, ज्योति गुलिया, साक्षी चौधरी और शशि चोपड़ा।

27 November

1-  उलसान (दक्षिण कोरिया) में पैरा-बैंडमिन्टन विश्व championship में भारत ने 2 स्वर्ण समेत कुल 10 पदक जीते है। पारुल परमार ने सिंगल्स स्टैंडिंग लोअर में और जापान की अकिको सुगिनो के साथ महिला डबल्स स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

2-  अभिनेता शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर को इस्टाबुल (तुर्की) में आयोजित 5वें अंतर्राष्ट्रीय बोस्फोरस फेस्टिवल में उनकी डेब्यू फिल्म ‘बियांड द क्लाउड’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया गया है।

3-  श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में नागपुर में स्पिनर रविचंद्रन टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 300 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गये।

4-  27 november, 1907 को इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश) में हिंदी भाषा के कवि हरिवंश राय बच्चन का जन्म हुआ था।

5-  दक्षिण अफ्रीका की डेमी-ले-नेल-पीटर्स मिस यूनिवर्स 2017 चुनी गई है और इस ख़िताब को हासिल करने वाली दूसरी अफ़्रीकी महिला है।

6-  भारत के शीर्ष क्यूइस्ट पंकज आडवाणी ने कतर में IBSF विश्व स्नूकर championship में ईरान के आमिर सरखोश को हराकर अपना 18वां विश्व ख़िताब जीत लिया।

7-  भारत सरकार ने आर्थिक मामलों के पूर्व सचिव शक्तिकांत दास को दिसम्बर 2018 तक जी20 सम्मेलन का शेरपा नियुक्त किया है।

28 November

1-  गोवा में हुए 48वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार ‘टेकऑफ़’ फिल्म के लिए पार्वती को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार अर्जेटीना के नाउल पुरेज ने फिल्म ‘120 बीट्सपर minute’ (बीपीएम) के लिए जीता।

2-  गोवा में हुए 48वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के समापन समारोह में अमिताभ बच्चन को ‘इंडियन फिल्म पर्सनालिटी ऑफ़ द इयर’ का पुरस्कार दिया गया।

3-  सरकार ने वरिष्ठ IAS अधिकारी प्रदीप सिंह खरोला को एयर इंडिया का नया चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) नियुक्त किया।

29 November

1-  आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य ने युथेनेशिया (इच्छा मृत्यु) कानून को मंजूरी दे दी है और इसी के साथ वह पहला ऐसा आस्ट्रेलियाई राज्य बन गया है

2-  आस्ट्रेलिया में सीनेट ने समलैंगिक विवाह अधिनियम को 43-12 मतों से मंजूरी दे दी है जो आस्ट्रेलियाई संसद के किसी सदन द्वारा विवाह समानता कानून पास करने का पहला मामला है।

30 November

1-  30 november, 1858 को मुंशीगंज (अब बांग्लादेश) में वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बसु का जन्म हुआ था और चन्द्रमा पर एक क्रेटर (ज्वालामुखी गड्ढा) को बसु का नाम दिया गया है

2-  30 november, 1917 को भारत में Rs 1 का नोट जारी हुआ था जिस पर ब्रिटिश राजा जॉर्ज पंचम की तस्वीर थी।

3-  30 november 1872 को मेजबान स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के बीच ग्लासगो में पहला अंतर्राष्ट्रीय football match खेला गया था।

4-  भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू 22 वर्षो में विश्व championship का ख़िताब जीतने वाली पहली भारतीय बन गई है।

5-  पूर्व IAS अधिकारी स्नेहलता श्रीवास्तव लोकसभा की पहली महिला महासचिव नियुक्ति की गई है।

6-  डॉ. भीमराव अम्बेडकर को दीक्षा देने वाले 7 बौद्ध भिक्षुओं में जीवित बचे आखिरी भिक्षु प्रज्ञानन्द (90) का लखनऊ में निधन हो गया।

7-      अभिनेत्री दीया मिर्जा (35) को भारत में संयुक्त राष्ट्र (यूएन) का पर्यावरण गुडविल एम्बेसडर बनाया गया है।



   







No comments:

Post a Comment