Thursday, October 4, 2018

Current GK October 2018 Part-3



21 September

1-      वियतनाम के राष्ट्रपति ट्रान दैई क्वांग का लम्बी बीमारी के बाद 61 वर्ष की आयु में निधन हो गया

2-      अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को 34वें प्रियदर्शिनी academy global awards के दौरान ‘स्मिता पाटिल मेमोरियल award’ से सम्मानित किया गया है।

22 September

1-      झारसुगड़ा (ओड़िसा) में प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने राज्य के दूसरे airport का उद्धाटन किया

2-      22 September, 1965 को भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध में संयुक्त राष्ट्र की पहल पर युद्धविराम लागू हुआ था।

23 September

1-      दुनिया की सबसे बड़ी रिटेलर वालमार्ट की भारतीय इकाई ‘वालमार्ट इंडिया’ ने भारत में अपना 22वां cash and carry store लुधियाना में खोला जिसमे करीब 5,000 उत्पाद उपलब्ध होंगे

2-      पृथ्वी शॉ ने विजय हजारे ट्राफी में रेलवे के खिलाफ खेलते हुए Mumbai के लिए ‘A’ cricket का अपना पहला शतक जड़ दिया है।

3-      राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ का जन्म 23 September 1908 को सिमरिया गांव(बिहार) में हुआ था। तीन बार राज्यसभा सांसद रहे दिनकर ने रश्मिरथी, उर्वशी, हुंकार,अंधायुग समेत कई कविताओं की रचना की थी।

4-      प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने रांची में दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना ‘आयुष्मान भारत’ की शुरुआत कर दी जिसके साथ ही यह योजना पुरे देश में लागू हो गई है।

5-      जापानी एरोस्पेस एक्स्प्लोरेशन ऐजेंसी ने दो बार अपने कार्गो अंतरिक्षयान HTV-7 की launching टालने के बाद सुबह उसका सफल प्रक्षेपण कर दिया।

24 September

1-      एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ match में भारतीय सलामी बल्लेबाजों रोहित शर्मा और शिखर धवन ने 210 रन जोड़कर वनडे cricket में लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले wicket के लिए भारत की सबसे बड़ी साझेदारी का record बनाया

2-      प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने राजधानी गंगटोक से करीब 33 किलोमीटर दूर पाक्योंग में सिक्किम के पहले व देश के 100वें airport का उद्धाटन कर दिया।

3-      24 September 2014 को मंगल ग्रह की कक्षा में भारत के पहले मार्स मिशन ‘मंगलयान’ ने प्रवेश किया था और पहले प्रयास में उसकी कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश करने वाला भारत दुनिया का एकलौता देश है।

25 September

1-      राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने cricket कप्तान विराट कोहली और महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को देश के शीर्ष खेल सम्मान राजीव गाँधी खेल रत्न से सम्मानित किया

2-      एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले में team में शामिल होने के साथ पेसर दीपक चाहर वनडे cricket खेलने वाले 223वें भारतीय खिलाड़ी बन गये।

3-      जर्मनी ने LIDAR technology, कैमरा सेंसर्स और कई रडार से लैस दुनिया की पहली self-driving टैम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है।

4-      अभिनेता सोनू सूद को Mumbai में एक कार्यक्रम के दौरान ताइक्वांड़ो में डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है।

5-      अमृतसर (पंजाब) में 25 September, 1946 को जन्मे पूर्व कप्तान और स्पिनर बिशन सिंह बेदी first-class cricket में सर्वाधिक 1560 wicket लेने वाले भारतीय गेंदबाज है।

6-      शहरी विकास मंत्रालय द्वारा जारी ‘ईज ऑफ़ लिविंग इंडेक्स’ की ताजा ranking में आंध्र प्रदेश को पहला जबकि ओड़िसा को दूसरा और मध्य प्रदेश को तीसरा स्थान मिला है।

7-      25 September 1992 को नासा ने मंगल ग्रह के लिए 1,018 किलोग्राम वजनी ‘मार्स जियोसाइंस क्लाइमेटोलॉजी ऑर्बिटर’ अंतरिक्षयान भेजा था।

8-      राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जैवलीन थ्रोवर नीरज चोपड़ा और धावक हिमा दास समेत कुल 20 एथलीटों को अर्जुन award से नवाजा।

26 September

1-      26 September 1923 को जन्मे दिवगंत अभिनेता देवानंद फिल्मों से पहले 85 रूपये वेतन पर क्लर्क का काम करते थे

2-      26 September 1960 को अमेरिका में पहली बार राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के बीच टीवी पर बहस हुई थी।

3-      26 September 1820 को बंगाल प्रेसिडेंसी में प्रसिद्द समाज सुधारक ईश्वर चंद्र विधासागर का जन्म हुआ था।

27 September

1-      google ने 27 September, 1998 को google search की शुरुआत की थी

2-      प्रधानमंत्री नरेंद मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मेक्रों को संयुक्त राष्ट्र (UN) ने अपने सबसे बड़े पर्यावरण सम्मान ‘champion of the earth’ से नवाजा है।

3-      27 September, 1981 को जन्मे न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैडन मैक्कलम ने अपनी आखिरी match में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 54 गेंदों पर test cricket इतिहास का सबसे तेज शतक बनाया था।

4-      27 September, 1905 को वैज्ञानिक अलबर्ट आइन्स्टीन का research paper ‘ क्या शरीर का जडत्व(इनिशिया) उसकी उर्जा पर निर्भर करता है’ प्रकाशित हुआ था जिसमे E=mc2 समेत चार सिद्धांत शामिल थे।

28 September

1-      September 2016 में भारतीय सेना द्वारा LOC पार आतंकी कैंपों पर सर्जिकल स्ट्राइक के 2 साल होने पर प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने जोधपुर (राजस्थान) में 3 दिवसीय ‘पराक्रम पर्व’ की शुरुआत की

2-      61 वर्षो से प्रकाशित हो रही पुरुषों की मैगजीन ‘जीक्यू अवार्ड्स 2018’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को ‘actor of the year’ award दिया गया है।

3-      28 september 1929 को जन्मी लता मंगेशकर रॉयल-अल्बर्ट हॉल (लन्दन) में perform करने वाली पहली भारतीय है उन्होंने आठ फिल्मों में अभिनय किया है।

29 September

1-      भारतीय कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने टी-20 त्रिकोणीय सीरिज के बाद यह दूसरा मल्टी नेशन tournament है

2-      29 september 1954 को शुरू हुए यूरोपियन organisation for nuclear research (CERN) में 27 किलोमीटर लम्बा लार्ज हैड्रान कोलाइडर है जो दुनिया का सबसे बड़ा particle एक्सेलेरेटर है।

3-      पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अंतर्राष्ट्रीय wicket में 800 डिसमिसल करने वाले पहले एशियाई विकेटकीपर बन गये है।

30 September

1-      तुर्की में आयोजित विश्व कप फाइनल्स में भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने महिलाओं की रिकर्व स्पर्धा में लिजा उनरू को हराकर कांस्य पदक जीत लिया






No comments:

Post a Comment