Monday, October 22, 2018

Current GK November 2018 Part-2



11 October

1-      टाटा संस व मलेशिया की एयर एशिया ग्रुप के संयुक्त उधम एयर एशिया इंडिया ने टाटा स्टील के उपाध्यक्ष (corporate services) सुनील भास्करन को अपना नया CEO व MD बनाया है

2-      गंगा सफाई की मांग को लेकर 22 june से अनशन कर रहे पर्यावरणविद जी.डी. अग्रवाल (86) का ॠषिकेष स्थित एम्स में निधन हो गया है।

3-      united kingdom(UK) की प्रधानमंत्री टेरीसा ने देश में आत्महत्या के मामलों को रोकने के लिए पहला मंत्री नियुक्त किया है।

4-      जेपी के नाम से मशहूर जयप्रकाश नारायण का जन्म 11 October, 1902 को सिताबदियारा (अब उत्तर प्रदेश) में हुआ था।

5-      हरविंदर सिंह एशियन पैरा गेम्स इतिहास में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय तीरंदाज बन गये।

6-      अमिताभ बच्चन के 76वें जन्मदिन पर चिरंजीवी तेलुगु film ‘सैरा नरसिम्हा रेड्डी’ में उनका पहला लुक जारी हो गया है।

7-      इंडोनेशिया में खेले जा रहे एशियन पैरा गेम्स में भारतीय एथलीटों ने ऊँची कूद की T42/63 केटेगरी के तीनों पदक अपने नाम कर लिए। डिफेंडिंग champion शरद कुमार ने गेम्स record और Asian record के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया।

8-      निजी इक्विटी फर्म क्रिस कैपिटल ने देश के सबसे बड़े bank SBI की पूर्व chairmen अरूंधती भट्टाचार्य को सलाहकार नियुक्त किया है।

12 October

1-      12 October, 1911 को महाराष्ट्र में जन्मे विजय मर्चेंट (दिवगंत) first class cricket इतिहास में सर्वाधिक औसत (71.64) वाले भारतीय खिलाड़ी है

2-      एशियन पैरा गेम्स में भारत ने चेस में 2 स्वर्ण जबकि बैंडमिन्टन में एक स्वर्ण पदक जीता।

3-      भारत ने सबसे अधिक 188 मत हासिल करते हुए एशिया-प्रशांत क्षेत्र से संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की सदस्यता हासिल कर ली है।

4-      पैरालंपिक्स में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला दीपा मलिक ने इंडोनेशिया में जारी पैरा एशियन गेम्स में F51/52/53s डिस्कस थ्रो स्पर्धा का कांस्य पदक जीत लिया है।

13 October

1-      इंडोनेशिया में जारी 2018 एशियन पैरा गेम्स में शटलर प्रमोद भगत और तरुण ने भारत के लिए 2 स्वर्ण पदक जीत लिए है

2-      एशियन junior बैंडमिन्टन champion लक्ष्य सेन यूथ ओलम्पिक में रजत पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय शटलर बन गये है।

3-      13 October 1976 को CDC वायरोलॉजिस्ट और virus की तस्वीरें खीचने के विशेषज्ञ फ्रेडरिक ए.मर्फी ने अटलांटा (अमेरिका) में microscope के जरिये ‘इबोला’ virus की पहचान की थी।

4-      दिग्गज हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीतकार रोशनआरा खान उर्फ़ अन्नपूर्णा देवी का Mumbai में 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

14 October

1-      उमेश यादव घरेलु सरजमीं पर एक टेस्ट match में 10 wicket लेने वाले 19 साल में पहले भारतीय पेसर बन गये है

2-      पहलवान सिमरन ने ब्यूनस आयर्स (अर्जेन्टीना) में जारी तीसरे यूथ ओलम्पिक में महिलाओं के 43 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीत लिया है।

3-      दिल्ली में 14 October 1981 को जन्मे गौतम गंभीर टेस्ट cricket इतिहास में लगातार 5 match में 5 शतक लगाने वाले इकलौते भारतीय बल्लेबाज है।

4-      इजरायल में नाजियों द्वारा किये गये नरसंहार में जीवित बची महिलाओं को सम्मानित करने के लिए आयोजित एक ब्यूटी पैजेंट में 93 वर्षीय तोवा रिंगर को ‘मिस होलोकॉस्ट सर्वाइवर’ का ताज पहनाया गया

5-      भारत ने इंडोनेशिया में हुए 2018 एशियन पैरा गेम्स में 72 पदक जीतकर tournament में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

15 October

1-      15 October 1932 को टाटा एयरलाइंस के हवाई जहाज ने अपनी पहली उड़ान कराची (अब पाकिस्तान) से Mumbai के बीच भरी थी

2-      सूरज पंवार ने 5000 मीटर रेस वाक (पैदल चाल) में रजत जीतकर अर्जेन्टीना में जारी तीसरे यूथ ओलम्पिक में एथलेटिक्स में भारत का पहला पदक जीत लिया।

16    October

1-  अर्जेन्टीना में जारी तीसरे यूथ ओलम्पिक में triple jumper प्रवीण चित्रावेल ने कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। 

2-  सिक्किम ने विश्व के पहले पूर्ण organic राज्य बनने पर संयुक्त राष्ट्र के फ़ूड और agriculture organisation (FAO) future policy award जीत लिया है।

3-  16 October 1975 को जन्मे पूर्व दक्षिण अफ़्रीकी आल-राउंडर जैक कैलिस टेस्ट cricket में सर्वाधिक 23 बार man of the match बनने वाले खिलाड़ी है।

4-  16 October 1905 को भारत के वायसराय लार्ड कर्जन ने हिन्दू-मुस्लिम आबादी के तहत 8 करोड़ की जनसंख्या वाले बंगाल प्रान्त का विभाजन किया था।

5-  जनवरी 2019 में होने वाले अर्धकुंभ मेले से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया है।

17 October

1-      वेलस्पन समूह के chairmen गोयनका को उधोग संगठन एसोचैम के president का पदभार ग्रहण कर लिया

2-      बेंगलूर (कर्नाटक) में 17 October 1970 को जन्मे पूर्व भारतीय coach और कप्तान अनिल कुंबले टेस्ट cricket की एक पारी में 10 wicket लेने वाले एकमात्र भारतीय और कुल दूसरे बल्लेबाज है

3-      17 October 1955 को पुणे में जन्मी अभिनेत्री स्मिता पाटिल ने film ‘भूमिका’ (1977) के लिए जीते पहले national award की धनराशि दान कर दी थी।

4-      कनाडा मनोरंजन के लिए गांजा वैध करने वाला उरुग्वे के बाद दुनिया का दूसरा देश बन गया है।

5-      17 October 1979 को समाज सेविका मदर टेरेसा को नोबेल पुरस्कार(शांति) दिया गया था।

18 October

1-      आकाश मलिक ने यूथ ओलपिंक में भारत की तीरंदाजी का पहला रजत पदक दिलाया

2-      दो राज्यों के मुख्यमंत्री रहने की उपलब्धि हासिल करने वाले एकमात्र राजनेता नारायण दत्त तिवारी अपने 93वें जन्मदिन पर निधन हो गया।

3-      मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने देश के सबसे बड़े bank SBI की पूर्व chairperson अरूंधती भट्टाचार्य को board में स्वतंत्र अतिरिक्त निदेशक के तौर पर शामिल किया है।

4-      आस्ट्रेलियाई राज्य क्वींसलैंड के सांसदों ने 119 वर्ष पुराने कानून को बदलकर महिलाओं को गर्भपात कराने की अनुमति दे दी है।

19 October

1-  भारत के 10 वर्षीय अर्शदीप सिंह ने यूके के natural history museum द्वारा आयोजित ‘वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ऑफ़ द इयर 2018’ की junior category में प्रथम स्थान हासिल किया है।

2-  भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक एस.चंद्रशेखर का जन्म 19 October, 1910 को अविभाजित भारत में हुआ था और नासा ने 1999 में launch हुई ऑब्जर्वेटरी का नाम उनके सम्मान में ‘चंद्र एक्स-रे ऑब्जर्वेटरी’ रखा था।

20 October

1-  भारत और चीन के बीच 20 October 1962 को लद्दाख और मैकमोहन रेखा पर युद्ध शुरू हुआ था।

2-  20 October, 1978 को दिल्ली में जन्मे सहवाग टेस्ट cricket में दो तिहरा शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज भी है।







  




No comments:

Post a Comment