Sunday, September 23, 2018

Current GK October 2018 Part-2



11 September

1-      भूदान आन्दोलन के प्रणेता और गाँधीवादी नेता विनोबा भावे का जन्म 11 September 1895 को महाराष्ट्र में हुआ था

2-      स्वामी विवेकानंद ने 11 September 1893 को शिकागो (अमेरिका) में आयोजित विश्व धर्म महासभा में ऐतिहासिक भाषण दिया था। उन्होंने कहा था, “मैं ऐसे एक ऐसे धर्म से हूँ जिसने दुनिया को सहनशीलता और सार्वभौमिक स्वीकृति का पाठ पढ़ाया।

3-      11 September, 1911 को जन्मे पूर्व cricketer लाला अमरनाथ टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज थे।

4-      11 September 2001 को आतंकी संगठन अल-कायदा ने न्यूयार्क (अमेरिका) स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेन्टर, राजधानी वाशिंगटन डी.सी. और पेन्सिल्वेनिया में हमले किये थे जिनमे 3,000 लोग मारे गये थे।

5-      गुजरात के वड़ोदरा में बने देश के पहले राष्ट्रीय रेल तथा परिवहन विश्वविधालय ने काम करना शुरू कर दिया है।

6-      सैमसंग ने दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल एक्सपीरियंस सेन्टर बेंगलूर (कर्नाटक) में शुरू किया है जिसका नाम ‘Samsung' opera house’ रखा गया है।

12 September

1-      12 September 1959 को सोवियत संघ (अब रूस) ने लूना-2 या लुनिक-2 अंतरिक्षयान launch किया था जो चंद्रमा की सतह पर पहुंचने वाला पहला यान था

2-      भारतीय पेसर झूलन गोस्वामी 300 अंतर्राष्ट्रीय wicket लेने वाली पहली महिला गेंदबाज बन गई है।

13 September

1-      8 बार के ओलम्पिक champion उसेन बोल्ट ने दो प्रतिभागियों को पछाडकर एयरबस जीरो-जी प्लेन (शून्य गुरुत्वाकर्षण) में रेस जीत ली है

2-      HDFC life ने अपनी कार्यकारी निदेशक और मुख्य वित्त अधिकारी (CFO) विभा पडलकर को MD व CEO बनाया है।

14 September

1-      चंडीगढ़ निवासी मान कौर (102) ने स्पेन में हुई world masters एथलेटिक्स championships में 100-104 वर्ष के आयु वर्ग में 200 मीटर रेस का स्वर्ण पदक जीता है

2-      पहले टी-20 विश्व कप में 14 September, 2007 को भारत-पाकिस्तान के बीच पहली बार टी-20 खेला गया था, जिसके ट्राई पर खत्म होने के बाद बाल-आउट से विजेता का फैसला हुआ था।

3-      सोवियत संघ (अब रूस) द्वारा launch किया गया लूना-2 अंतरिक्षयान चंद्रमा की सतह पर 14 September 1959 को पहुंचा था और वह ऐसा करने वाला पहला यान था।

4-      देशभर में 14 September को हिंदी दिवस मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन साल 1949 में सविधान सभा ने हिंदी को भारत की राजभाषा बनाने का फैसला किया था।

15 September

1-      इंजिनियर और मैसूर के दीवान रहे एम.विश्वेश्वरैया का जन्म 15 September 1861 को कर्नाटक में हुआ था और इसी अवसर पर भारत में engineers day मनाया जाता है

2-      स्टूडियो और ट्रांसमीटरो के मामले में दुनिया के सबसे बड़े प्रसारण संगठनों में से एक दूरदर्शन की स्थापना 15 September, 1959 को हुई थी।

3-      भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की बहन विजयलक्ष्मी पंडित 15 September 1953 को संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली महिला अध्यक्ष बनी थी।

16 September

1-      देश की सबसे बड़ी बीमा company LIC के पूर्व chairmen एस.बी.माथुर को इन्फ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंसियल सर्विसेज (IL and FS) का नया गैर-कार्यकारी chairmen नियुक्त किया है

2-      पूर्व पेट्रोलियम मंत्री सत्यप्रकाश का 84 वर्ष की उम्र में सुबह दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

3-      पोलैंड के सिलेसियन ओपन boxing tournament में पांच बार की विश्व champion भारतीय मुक्केबाज मैरीकाम (48 किलोग्राम भार वर्ग) ने साल का अपना तीसरा स्वर्ण पदक जीत लिया है।

4-      इसरो ने PSLV-C42 rocket की मदद से दो ब्रिटिश satellite NovaSAR और S1-4 सफलतापूर्वक launch कर दिए और 12 April के बाद ऐजेंसी का पहला mission है।

17 September

1-      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 September 1950 को लागू हुआ था और उसी साल 26 जनवरी को भारत का संविधान लागू हुआ था

2-      गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर 5.5 किलोमीटर लम्बे ‘स्मार्ट फेंसिंग’ पायलट project की शुरुआत की।

3-      आजाद भारत की पहली महिला IAS officer अन्ना राजम मल्होत्रा (91) का निधन हो गया

18 September

1-      18 September 1950 को हैदराबाद में जन्मी अभिनेत्री शबाना आजमी ने सर्वाधिक 5 बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है

2-      अभिनेत्री भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दस्सानी और राधिका मदान द्वारा अभिनीत film ‘मर्द को दर्द नही होता’ ने 43वें टोरंटो international film festival में ‘मिडनाइट मैडनेस’ session का peoples choice award जीता है।

19 September

1-      केन्द्रीय कैबिनेट ने तीन तलाक से सम्बंधित अध्यादेश को मंजूरी दे दी है। इसके तहत केवल पीड़िता या किसी सगे सम्बन्धी द्वारा शिकायत करने पर ही इसे अपराध मन जायेगा।

2-      युवराज ने 19 September, 2007 को टी-20 विश्व कप के match में england के पेसर स्टुअर्ट ब्रांड के गेंदबाजी पर एक over में 6 छक्के लगाने वाले इकलौते गेंदबाज है।

3-      जर्मनी ने दुनिया की पहली hydrogen train launch की है जिससे कार्बन डाई ऑक्साइड नही बल्कि सिर्फ वाष्प निकलती है।

4-      19 September 1965 को ओहायो (अमेरिका) में जन्मी सुनीता विलियम्स ने अन्तरिक्ष में 322 दिन बिताये जो  किसी महिला द्वारा अन्तरिक्ष में बिताई गई दूसरी लम्बी अवधि है।

20 September

1-      20 September 1946 को फ़्रांस में पहले कान्स film महोत्सव का आयोजन हुआ था। इसका आयोजन पहले September 1939 में प्रस्तावित था लेकिन द्धितीय विश्व युद्ध शुरू होने के कारण यह टल गया था।

2-      ब्रिटिश engineer मैट डेंटन ने सवारी करने योग्य दुनिया का सबसे बड़ा हेक्सापॉड ( 6 पैरों वाला) रोबोट ‘मैंटिस’ बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है।

3-      गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने यौन शोषण, रेप/गैंगरेप और child pornography से सम्बंधित online content की शिकायत के लिए ‘cyber crime reporting portal’ launch किया।

4-      कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने डी.पुरंदेश्वरी को सरकारी विमानन company air india में गैर-आधिकारिक स्वतंत्र निदेशक बनाने की मंजूरी दे दी है।




   






  




No comments:

Post a Comment