Friday, March 23, 2018

Current GK April 2018 Part-2



11 March

1-      मेक्सिको में जारी shooting विश्व कप में निशानेबाज अखिल शेओरां ने भारत को इस tournament में चौथा स्वर्ण पदक दिलाया

2-      बॉम्बे और महाराष्ट्र के बीच 11 march, 1949 को खत्म हुए रणजी ट्राफी match में कुल 2376 रन बने थे जो अब भी first-class cricket में सर्वाधिक रिकॉर्ड रन वाला match है।

3-      11 march, 1985 को मिखाइल गोर्बाचोव सोवियत संघ के नेता (कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव) बने थे।

4-      महाराष्ट्र में 11 march, 1915 को जन्मे विजय हजारे टेस्ट cricket में लगातार 3 match में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज थे।

5-      11 march, 1999 को अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज ‘नैसडेक’ में पहली भारतीय company infosys पंजीकृत हुई थी।

12 March

1-      भारतीय cricketer पूजा वस्त्राकर (18) आस्ट्रेलिया के खिलाफ match में 51 रन बनाकर वनडे इतिहास में 9वें नंबर या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए अर्द्धशतक लगाने वाली पहली महिला बन गई है

2-      12 march 2006 को वनडे cricket में दक्षिण अफ्रीका ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ 435 रनों का लक्ष्य हासिल कर बनाया था।

3-      हेलो हॉल ऑफ़ फेम अवार्ड्स 2018 में शाहिद कपूर ‘बेस्ट एक्टर ऑफ़ द इयर’ (क्रिटिक्स) जबकि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह क्रमश: फीमेल और मेल केटेगरी में एंटरटेनर ऑफ़ द इयर’ चुने गये।

4-      प्रधानमंत्री नरेंद मोदी और फ़्रांसिसी राष्ट्रपति इमैनुऐल मैक्रो ने मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) के दादर कला गांव में बने 75 मेगावाट क्षमता के सौर उर्जा का लोकार्पण किया।

5-      12 march, 1930 को महात्मा गाँधी के नेतृत्व में साबरमती आश्रम से दांडी (गुजरात) के लिए पदयात्रा शुरू हुई थी।

6-      कर्नाटक के बेलगाम में कांग्रेस नेता रमेश जरकिहोली ने देश का सबसे ऊँचा तिरंगा फहराया। यह झंडा 110 मीटर ऊँचा और 9600 वर्ग फीट चौड़ा है।

7-      मेक्सिको में आयोजित हुए shooting विश्व कप में 9 पदक जीतकर भारत अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (ISSF) के किसी tournament की पदकतालिका में पहली बार शीर्ष पर रहा।

13 March

1-      नेपाल की मौजूदा राष्ट्रपति व लेफ्ट गठबंधन की उम्मीदवार विधा देवी भंडारी इस पद के लिए दोबारा चुनी गई है

2-      पूर्व राज्यसभा सांसद और कांग्रेस नेता बेगम हामिदा हबीबुल्ला का लम्बी बीमारी के कारण 102 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

3-      13 march, 1781 को ब्रिटिश खगोलविद विलियम हर्शल ने सौरमंडल के सातवें ग्रह युरेनस (अरुण) की खोज की थी।

4-      13 march, 1940 को क्रन्तिकारी उधम सिंह ने जलियांवाला बाग़ ह्त्याकांड का बदला लेने के लिए लन्दन में अंग्रेज अधिकारी जनरल डायर पर गोलियां चलाई थी।

14 March

1-      मशहूर वैज्ञानिक अलबर्ट आइन्स्टीन के 139वें जन्मदिन के मौके पर 14 march को ब्रिटिश भौतिकशास्त्री हॉन्किंग का निधन हो गया

2-      जर्मनी की संसद ने 364-315 वोटों से एंजेला मर्केल को चौथी बार देश का चांसलर चुन लिया।

3-      14 march 1931 को भारत की पहली बोलती film आलम-आरा रिलीज हुई थी।

15 March

1-      हरियाणा 12 साल या उससे कम उम्र की बच्चियों से रेप पर फांसी की सजा देने वाला मध्य प्रदेश और  राजस्थान के बाद देश का तीसरा राज्य बन गया है

2-      15 march, 1975 को चिर प्रतिद्धंद्धी पाकिस्तान को फाइनल मुकाबले में 2-1 से हराकर पहली बार हॉकी विश्व कप अपने नाम किया था।

3-      वर्ल्ड bank के अनुसार, सर्वाधिक GST दर के मामले में 115 देशों में भारत दूसरे स्थान पर है।

4-      15 march, 1985 को domain name system प्रक्रिया के तहत दुनिया का पहला internet domain ‘Symbolics.com’ register हुआ था।

5-      15 march, 1877 को पहला आधिकारिक टेस्ट match England और आस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेला गया था।

16 March

1-      न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज नेथन एस्ले ने 16 साल पहले, 16 march 2002 को England के खिलाफ match में 153 गेंदों पर टेस्ट इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक जड़ा था

2-      पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 34 पारियों के इंतजार के बाद 16 march, 2012 को बांग्लादेश के खिलाफ match में अंतर्राष्ट्रीय cricket में 100 शतक पूरा किया था।

17 March

1-      अफ़्रीकी देश सिएरा लियोन पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए चुनावों में ब्लॉकचेन technology इस्तेमाल करने वाला पहला देश बन गया है

2-      पाकिस्तान ने एयर मार्शल मुजाहिद अनवर खां को नया वायुसेना प्रमुख नियुक्त किया है और वह 19 march को कार्यभार संभालेगें।

3-      श्रीलंका cricket team ने 17 march, 1996 को लाहौर (पाकिस्तान) में हुए फाइनल मुकाबले में आस्ट्रेलिया को 7 wicket से मात देकर पहली बार वनडे विश्व कप अपने नाम किया था।

4-      भारतीय मूल की पहली महिला अंतरिक्षयात्री कल्पना चावला का जन्म 17 march, 1962 को हरियाणा के करनाल में हुआ था।

5-      मोरिशस की राष्ट्रपति अमीनाह गुरीब-फाकिम ने वित्तीय घोटाले में अपना नाम आने के बाद इस्तीफा दे दिया है।

18 March

1-      टी-20 सीरिज के फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ match की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर भारत को ख़िताब जिताने वाले दिनेश कार्तिक ‘man of the match’ चुने गये

2-      18 march, 1965 को रुसी अंतरिक्षयात्री एलेक्सी लियोनोव ने पहली बार स्पेकवॉक की थी उन्होंने वहां 12 minute बिताये थे।

3-      18 march, 1922 को ब्रिटिश हुकुमत ने महात्मा गाँधी को राजद्रोह के मामले में 6 वर्ष की जेल में सजा सुनाई थी।

19 March

1-      19 march, 1649 को ब्रिटेन में गृह युद्ध के बाद संसद के उच्च सदन हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स को समाप्त कर दिया गया था

2-      विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अंतर्राष्ट्रीय टी-20 match जिताने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गये है।

3-      19 march 1972 को भारत और बांग्लादेश के बीच मैत्री, सहयोग और शांति संधि पर हस्ताक्षर हुए थे।

4-      सरकार ने राजनीतिक पार्टियों को विदेश से मिलने वाले चन्दो की जाँच से छूट देने वाला विधेयक चर्चा के बिना ही लोकसभा से पास करा लिया है।

5-      मशहूर साहित्यकार और 2013 के ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता केदारनाथ सिंह का 83 वर्ष की उम्र में नई दिल्ली में निधन हो गया।

20 March

1-      राष्ट्रपति कोविंद ने पद्म पुरस्कार समारोह में शटलर श्रीकांत किदांबी और पूर्व टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन को देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया

2-      अमेरिका के 100 वर्षीय ऑर्विल रॉजर्स ने 100+ उम्र श्रेणी की पुरुषों की 60 मीटर दौड़ 19.13 seconds में पूरी कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

3-      विश्व भर में हर साल 20 march को गौरैया दिवस मनाया जाता है जिसका उद्देश्य गौरैया व अन्य पक्षियों के संरक्षण और उनकी घटती जनसंख्या के बारे में जागरूकता फैलाना है।





  




No comments:

Post a Comment