Thursday, August 10, 2017

अवचेतन मन की शक्ति

Power of the subconscious mind
हम सभी के भीतर बहुत बड़ा अखूट खजाना समाया है। उसे प्राप्त करने के लिए हमे केवल मन की आंखे खोलकर देखना भर है। हमारे भीतर नियामतो का अथाह भंडार है। जिसमे से हम खुद सुखद,समृद्द और आनंदमयी जीवन जीने के लिए आवश्यक हर चीज प्राप्त कर सकते है। बहुत सी बार हम अपने में समायी संभावनाओ को इसलिए नही जान पाते; क्योकि हम अपने भीतर मौजूद असीमित ज्ञान और अनंत प्रेम के भंडार से अनभिज्ञ होते है, जबकि सत्य तो यह है कि इसमे से हम अपनी हर मनचाही चीज निकाल सकते है। 

लोहे की चुम्बक का टुकड़ा अपने भार से बारह गुना अधिक वजन उठा सकता है, लेकिन अगर हम उसके चुम्बकीय गुण को हटा दे तो यह एक तिनका भी नही उठा पायेगा। इसी तरह मनुष्य भी दो तरह के होते है। एक वे, जो चुम्बकीय गुणों से परिपूर्ण होते है, ऐसे व्यक्ति आत्मविश्वास और आस्था से भरे होते है तथा वे जानते है कि वे सफल होने तथा जीतने के लिए ही बने है। दुसरे वे लोग होते है, जिनमे चुम्बकीय गुण नही होता, ऐसे व्यक्तियों की संख्या समाज में अधिक पायी जाती है। वे डर और शंकाओ से भरे होते है। अवसर सामने आने पर ही वे कहते है,” अगर मै सफल नही हुआ तो क्या होगा? लोग मेरी हंसी उड़ायेगे। इस तरह के लोग जीवन में ज्यादा आगे नही जा पाते है। उनका डर उन्हें उसी जगह पर रोके रहता है, जहाँ वे है। अब हमे चिन्तन करना है कि हम दोनों प्रकारों में से किस श्रेणी में आते है अर्थात हममे चुम्बकीय गुण है या इसका आभाव है। यदि नही तो हम भी चुम्बकीय व्यक्ति बन सकते है, बशर्ते हम इसके रहस्य को समझ ले और उस पर अमल करने लगे। यह रहस्य है, हमारे अवचेतन मन में पाई जाने वाली अदभुत चमत्कारी शक्ति। अवचेतन मन की छिपी हुई शक्ति का प्रयोग करना सीखकर हम अपने जीवन में अधिक शक्ति, धन-सम्पदा, स्वास्थ्य और आनन्द पा सकते है। वास्तव में हमे इस शक्ति को हासिल करने की जरूरत नही है, यह तो हममे पहले से ही समाहित है, बस हमे यह सीखना होगा कि इसका प्रयोग कैसे किया जाये। हमारा अवचेतन मन इस बात का इंतजार करता रहता है कि हम इसे कब विकसित करे और अभिव्यक्ति दे। यदि हम अपने अवचेतन मन की क्षमता को पहचान ले तो हमारी बाहरी जगत की सभी इच्छाए साकार हो सकती है और हम अपने जीवन में अदिश अभिव्यक्ति उपयुक्तता को जानने को मार्ग खोल सकते है। अवचेतन मन में समाहित शक्तिया प्रकट करने के लिए निम्नलिखित विचार स्मरण रखने योग्य है-

1-  सभी महान व्यक्तियों का महान रहस्य यह था कि उनमे अपने अवचेतन मन की शक्तियों से संपर्क करने और उन्हें मुक्त करने की प्रतिभा थी। आप भी ऐसा ही कर सकते है।

2-  हमारे अवचेतन मन के पास सारी समस्याओ के जवाब है। यदि हम सोने से पहले अवचेतन मन से कहे,” मै सुबह छह बजे उठना चाहता हूँ” तो यह आपको ठीक उसी समय जगा देगा।

3-  हमारा अवचेतन मन हमारे शरीर का निर्माता है और हमारा उपचार कर सकता है। यदि हम हर रात आदर्श सेहत के विचार के साथ सोने जायेगे तो और हमारा वफादार सेवक यानि हमारा अवचेतन मन हमारे आदेश का पालन करेगा। हर विचार एक कारण है और हर परिस्थिति एक परिणाम है।

4-  अगर हम पुस्तक लिखना चाहते है, बढ़िया नाटक लिखना चाहते है, श्रोताओ के सामने बेहतर भाषण देना चाहते है तो यह विचार भावना और प्रेम के साथ अपने अवचेतन मन तक पहुचा दे। वह इस पर इसी के अनुरूप प्रतिक्रिया करेगा।

5-  वास्तव में, हम एक जहाज के कप्तान के तरह है। हमे केवल सही निदेश देने होगे, वरना जहाज दुघटनागस्त हो जायेगा। इसी तरह से हमे अपने अवचेतन मन को सही आदेश (विचारे और तस्वीरे) देने होगे, जो हमारे सभी अनुभवो को नियंत्रित करता है। 

6-  इस तरह का वाक्यों का प्रयोग कभी नही करना चाहिए,”मेरे पास इसके लिए पैसे नही है” या “मै ये काम नही कर सकता” हम जो सोचते है, हमारा अवचेतन मन उसी बात को सच मान लेता है इसलिए वह यह सुनिश्चित कर लेता है कि हमारे पास कभी पैसे न रहे या वह काम करने की क्षमता न रहे, जो हम करना चाहते है। इसके बजाय दृढ़ता से कहे,”मै अपने अवचेतन मन की शक्ति से सारे काम कर सकता हूँ।”

7-  जीवन का नियम विश्वास का नियम है। विश्वास हमारे मस्तिष्क का एक विचार है। उन चीजो में विश्वास न करे, जो हमे नुकसान या चोट पहुचाये। अपने अवचेतन मन की शक्तियों में विश्वास करे। यह विश्वास रखे कि वे हमारा उपचार करेगी, प्रेरित करेगी, शक्तिशाली और समृद्द बनाएगी। अपने विचारो को बदल ले, तकदीर बदल जाएगी।



उपयुक्त विचार डॉ. जोसेफ मर्फी के विचारो से प्रेरित है। 











No comments:

Post a Comment