Monday, February 18, 2019

Current GK March 2019 Part-1



1 February

1-      न्यूजीलैंड महिला team के खिलाफ सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे में उतरने के साथ भारतीय कप्तान मिताली राज 200 international वनडे match खेलने वाली पहली महिला cricketer बन गई

2-      येस बैंक ने गैर-कार्यकारी निदेशक अजय कुमार को अंतरिम MD और CEO नियुक्त किया है।

3-      भारतीय-अमेरिकी सांसद आमी बेरा को कांग्रेस की उस उपसमिति का अध्यक्ष बनाया गया है जिसे अमेरिकी विदेश नीतियों की निगरानी का अधिकार होगा।

4-      नेपाल के बल्लेबाज संदीप जोरा अंतर्राष्ट्रीय टी-20 cricket में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा cricketer बन गये है।

2 February

1-      केंदीय वित्त मंत्री पीयूष गोयल बजट पेश करने वाले पहले चार्टर्ड एकाउंटेंट (CA) बन गये

3 February

1-      जम्मू-कश्मीर के एक-दिवसीय दौरे पर गये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख क्षेत्र की पहली university का उद्धाटन किया

2-      नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2019 के विरोध में मणिपुरी फ़िल्मकार अरिबम श्याम शर्मा ने अपना पद्मश्री पुरस्कार लौटा दिया है।

3-      3 February, 2018 को भारत सर्वाधिक 4 बार अंडर-19 विश्व cup ख़िताब जीतने वाली team बनी थी।

4-      विंडीज के डैरेन बावो 142 साल के test cricket इतिहास में तीसरा सबसे धीमा (समय के अनुसार) अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गये है।

4 February

1-      मध्य अमेरिकी देश एल सल्वाडोर में मतदान केन्द्रों में 88% गिनती होने तक राजधानी के मेयर रहे नाईब बुकले (37) ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है

2-      श्रीलंकाई नॉनडेस्क्रिप्ट्स cricket club के कप्तान एंजेलो परेरा एक first-class match में 2 दोहरे शतक जड़ने वाले इतिहास के दूसरे खिलाड़ी बन गये है।

3-      1983 batch के मध्य प्रदेश cadre के IPS officer और मध्य प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक ऋषि कुमार शुक्ला ने नये CBI निदेशक के तौर पर अपना कार्यभार संभाल लिया।

5 February

1-      उत्तर प्रदेश के मेरठ में 5 February, 1990 को जन्मे पेसर भुवनेश्वर कुमार first-class cricket में पूर्व दिग्गज cricketer सचिन तेंदुलकर को ‘0’ पर out करने वाले इकलौते गेंदबाज है

2-      आस्का (ओड़िसा) के BJD सांसद लडू किशोर स्वाइ (71) का अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।

3-      देश की सबसे अमीर महानगरपालिका ‘बृहन्मुम्बई महानगरपालिका’ (BMC) के आयुक्त अजोय मेहता ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए 30,692.59 करोड़ का बजट पेश किया।

6 February

1-      केंद्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन company एयर इंडिया के chairman व्  MD (CMD) प्रदीप सिंह खरोला को नागरिक उड्डयन सचिव नियुक्त किया है

2-      यूरोपीय स्पेसपोर्ट फ्रेंच गुयाना से launch हुआ भारतीय स्पेस ऐजेंसी इसरो का 40वां संचार उपग्रह GSAT-31 पृथ्वी की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित हो गया है।

7 February

1-      उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य के इतिहास का सबसे बड़ा बजट (4.79 लाख करोड़) पेश किया गया

2-      हावड़ा (पश्चिम बंगाल) के फ्रांसीसी मूल के पादरी फ्रानोइस लाबोदें (92) को विकलांग) बच्चों के लिए काम करने के लिए फ़्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लीजन ऑफ़ ऑनर’ से सम्मानित किया गया है।

3-      कांग्रेस सांसद शशि शरूर ने केरल में 2018 में आई बाढ़ के दौरान साहस के साथ सेवा व् बलिदान करने वाले राज्य के मछुआरों को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए nominate किया है।

4-      एशिया की सबसे उम्रदराज (कैप्टिव) हथिनी ‘गजा मुत्तासी’ का बढती उम्र सम्बन्धी दिक्कतों के कारण 88 साल की उम्र में निधन हो गया है।

8 February

1-      न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में भारतीय team की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा को अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय और कुल तीसरे खिलाड़ी बन गये

9 February

1-      राजस्थान की 72 वर्षीय जैन साध्वी ने 7 दिन तक सल्लेखना समाधि का पालन करने के बाद प्राण त्याग दिए है

2-      प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश) से तेजु स्थित airport का उद्धाटन किया और होलोंगी के airport का शिलान्यास किया।

3-      जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने लद्दाख जम्मू व् कश्मीर मंडल के बाद राज्य का तीसरा प्रशासनिक/राजस्व मंडल बनाने को मंजूरी दे दी है।

4-      पश्चिम अफ़्रीकी देश सियरा लेओन में पिछले साल यौन शोषण के मामले दोगुने होने के बाद राष्ट्रपति जुलियस माडा बायो ने रेप और यौन उत्पीड़न को राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया है। 

10 February

1-      संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी अबू धाबी में न्यायालय में इस्तेमाल के लिए अंग्रेजी और अरबी के अलावा हिंदी तीसरी आधिकारिक भाषा बन गई है








  


No comments:

Post a Comment