Sunday, February 3, 2019

Current GK February 2019 Part-3



21 January

1-      तमिलनाडु के पुदुक्कोटई में जल्लीकट्टू खेल के आयोजन में 1,353 सांडो ने हिस्सा लिया जो विश्व रिकॉर्ड है

2-      कर्नाटक में तुमकुर स्थित सिद्धगंगा मठ के महंत डॉ. शिवकुमार स्वामी का 111 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

22 January

1-      भारतीय कप्तान विराट कोहली को ICC की test व् वनडे team of the year 2018 का कप्तान बनाया गया है

2-      भारतीय विकेटकीपर- बल्लेबाज ॠषभ पंत(21) ICC के पुरुष इमेजिंग प्लेयर ऑफ़ इयर 2018 चुने गये है।

3-      भारतीय कप्तान विराट कोहली एक ही वर्ष के लिए ICC के तीनों प्रमुख सालाना award जीतने वाले इतिहास में पहले खिलाड़ी बन गये है।

23 January

1-      शांघाई (चीन) में पैदलयात्रियों के लिए दुनिया का सबसे लम्बा 3D printed ब्रिज खोल दिया जिसकी लम्बाई 26.3 मीटर और चौड़ाई 3.6 मीटर है

2-      2018 में केरल साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा आयोजित कक्षा 4 की परीक्षा की टॉपर रही 96 वर्षीय कार्तियानी अम्मा को कनाडा की कॉमनवेल्थ ऑफ़ लर्निंग संस्था ने अपना गुडविल एम्बेसडर बनाया है।

3-      पानीपत (हरियाणा) की 22 वर्षीय मुमुक्षु सिमरन जैन दीक्षा लेने के बाद ‘साध्वी गौतम श्री’ बन गई है।

4-      प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 122वीं जयंती पर लाल किले में सुभाष चंद्र बोस museum का उद्धाटन किया।

24 January

1-      भारत के सबसे बड़ी विमानन company इंडिगो एयरलाइन्स का परिचालन करने वाली इंटरग्लोब एविएशन ने रोनोजॉय दत्ता को 5 साल के लिए CEO नियुक्त किया है

2-      चीन ने 12,000 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) का अभ्यास परीक्षण किया जिसकी जद में अमेरिका के कई हिस्से आ सकते है।

3-      फ़्रांसीसी कार company रेनो ने उसके निदेशक मंडल ने टायर निर्माता मिशेलिन के CEO जीन-डोमिनिक सेनार्ड को अपना नया निदेशक व् चेयरमैन नियुक्त किया है।

4-      अनिल अम्बानी की रिलायंस एंटरटेनमेंट ने शिबाशीष सरकार को group (content, digital व् gaming) CEO बनाया है।

5-      भारत राकेट के चौथे और final स्टेज को प्रयोगों के लिए ऑर्बिटल प्लेटफार्म की तरह इस्तेमाल करने वाला पहला देश बन गया।

25 January

1-      रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, सतह से हवा में मार करने वाली लॉन्ग रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल (LRSAM) का युद्धपोत आईएनएस चेन्नई से सफल परीक्षण किया गया है

2-      मलेशिया के शाही परिवारों ने सुल्तान अब्दुल्ला सुल्तान अहमद शाह (59) को देश का राजा चुन लिया।

3-      हिंदी की मशहूर लेखिका कृष्णा सोबती (93) का निधन हो गया। उन्हें 1980 में उनके उपन्यास ‘जिन्दगी नामा’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार और भारतीय साहित्य में उनके योगदान के लिए 2017 में ज्ञानपीठ पुरस्कार से नवाजा गया था।

4-      भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) ने छात्रों द्वारा निर्मित उपग्रह कलामसैट-वीटू को श्रीहरिकोटा स्थित स्पेस सेण्टर से प्रक्षेपित कर सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया है।

26 January

1-      सरकार ने अभिनेता कादर खान को देश का चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्मश्री (मरणोपरांत) देने की घोषणा की है

2-      विवेकानंद होस्पिटल के foundar अशोक लक्ष्मणराव कुकड़े और इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायण को पद्म भूषण दिया जायेगा।

3-      जापान की नाओमी ओसाका ने चेक गणराज्य की पेट्रा क्विटोवा को हराकर अपना पहला आस्ट्रेलियन ओपन और लगातार दूसरा ग्रैंड स्लैम जीत लिया है।

4-      तमिलनाडु की भरतनाट्यम डांसर नर्तकी नटराज को देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा और यह पुरस्कार पाने वाली वह पहली ट्रांसेजडर है।

5-      इतिहास में पहली बार असम राइफल्स का महिला राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बना है।

6-      दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शहीद लांस नायक नजीर अहमद वानी की पत्नी व् मां को शांतिकाल का सर्वोच्च वीरता पुरस्कार अशोक चक्र सौंपा।

7-      लेफ्टिनेंट भावना कस्तूरी गणतंत्र दिवस की परेड में पुरुष दस्ते का नेतृत्व करने वाली इतिहास में पहली महिला बन गई है।

27 January

1-      साइना नेहवाल इण्डोनेशिया मास्टर्स का ख़िताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला शटलर बन गई

2-      विश्व नंबर 1 नोवाक जोकोविच ने final में विश्व नंबर 2 राफेल नडाल को हराकर record 7वीं बार आस्ट्रेलियन ओपन का ख़िताब जीत लिया।

3-      oxford dictionary ने ‘नारी शक्ति’ को 2018 का ‘हिंदी वर्ड ऑफ़ द इयर’ चुना है। 

4-      भारत का चौथा नागरिक पुरस्कार पद्मश्री प्राप्त करने वाले ओड़िसा के चाय विक्रेता डी.प्रकाश राव (59) स्लम के बच्चों को खाना और शिक्षा उपलब्ध कराते है।

28 January

1-  world steal association (worldsteal) की report के मुताबिक, जापान को पछाडकर भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा steal उत्पादक देश बन गया है।

2-  क्वींसलैंड (आस्ट्रेलिया) में 500 मिलीमीटर बारिश होने से डेट्री नदी का जलस्तर पिछले 118 साल का record तोड़कर 12,60 मीटर पहुँच गया।
 
29 January

1-  जमैका में इंग्लैंड-वेस्टइंडीज के बीच 1998 में 29 January से शुरू हुआ match test इतिहास के 142 साल में ‘खतरनाक पिच’ के कारण ड्रा पर खत्म होने वाला एकमात्र test है।

2-  पाकिस्तानी, media के मुताबिक, सुमन कुमारी पाकिस्तान की पहली हिन्दू महिला सिविल जज बन गई है।


3-  पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में बनी NDA गठबंधन की केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री रहे जॉर्ज फर्नांडिस का सुबह निधन हो गया।

4-  फ्रेंच नाविक जॉन-लूक वैन डेन हीड ने 212 दिन में बिना किसी अत्याधुनिक उपकरण की मदद से अकेले अपनी यॉट के जरिये समुद्र के रास्ते दुनिया का चक्कर लगाने की रेस जीत ली।

30 January

1-  केंद्र सरकार ने सूखा प्रभावित इलाकों के लिए सहायता के तौर पर महाराष्ट्र को अब तक का सबसे बड़ा 4714.28 करोड़ का पैकेज दिया है।

2-  राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष पी.सी. मोहनन व् सदस्य जे.वी.मीनाक्षी ने अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

31 January

1-  कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा को मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में चौथे वनडे के दौरान 200 वनडे खेलने वाले 14वें भारतीय cricketer बन गये।

2-  हैमिल्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे match में बल्लेबाज शुबमन गिल भारत की ओर से खेलने वाले 227वें अंतर्राष्ट्रीय वनडे खिलाड़ी बन गये है।





  
        

No comments:

Post a Comment