Thursday, June 13, 2019

Current GK July 2019 Part-1



1 June

1-      LJP प्रमुख रामविलास पासवान छठी बार केन्द्रीय cabinate मंत्री बने है और नरेंद मोदी छठे प्रधानमंत्री है जिनके अंतगर्त वह काम कर रहे है

2-      प्रधानमंत्री नरेंद मोदी और उनके मंत्रिमंडल के हुए शपथग्रहण समारोह में प्लास्टिक कचरे का इस्तेमाल कर बनाये गये 7000 हस्तनिर्मित पेपर बैग बांटे गये।

3-      दिग्गज उधोगपति और विलियमसन मेगर group के प्रमुख बी.एम.खेतान का 92 साल की उम्र में kolkata स्थित उनके निवास पर निधन हो गया।

4-      भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल को मेक्सिको ने विदेशियों को दिए जाने वाले अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ऑर्डन मेक्सिकाना डेल एग्वेला ऐज्टेका’ (आर्डर ऑफ़ ऐज्टेका इगल) से सम्मानित किया है।

2 June

1-      दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2019 विश्व cup के अपने match में बांग्लादेश ने वनडे इतिहास का अपना सर्वाधिक स्कोर 330/6 बनाया

2-      पंजाब एवं हरियाणा highcourt ने हरियाणा के सभी जानवरों को क़ानूनी रूप से व्यक्ति का दर्जा देते हुए उन्हें जीवित व्यक्ति को मिलने वाले अधिकार और जिम्मेदारियां दी है।

3-      वित्त मंत्रालय ने बताया है कि इस साल मई में GST संग्रह 6.67% बढ़कर 1 लाख करोड़ से अधिक हो गया जो पिछले साल की समान अवधि में 94,016 करोड़ था।

4-      विश्व cup में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बांग्लादेश के all-rounder शाकिब अल हसन वनडे इतिहास में 250 wicket और 5000 रन के आंकड़े पर सबसे तेजी से पहुंचने वाले cricketer बन गये है।

5-      बांग्लादेश ने दक्षिण अफ्रीका को 21 रनों से हराकर 2019 विश्व cup में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।

3 June

1-      राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल की नियुक्ति को केंद्र सरकार ने 5 साल के लिए बढ़ा दिया। इसके अलावा केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में डोभाल के योगदान के लिए उन्हें cabinate मंत्री का दर्जा भी दिया है।

2-      फ्लिपकार्ट, मिंत्रा, paytm व् अलीबाबा जैसे e-commerce startup में अधिकारी रह चुके संजय रामकृष्णन, रवीना शास्त्री और भूषण पाटिल ने 5 करोड़ dollar का startup fund ‘Multiply Ventures’ launch किया है।

5 June

1-      बांग्लादेश के खिलाफ न्यूजीलैंड के के ट्रेंट बोल्ट वनडे इतिहास में सबसे तेज 150 wicket लेने वाले तेज गेंदबाज बन गये

2-      न्यूजीलैंड ने हुए match में बांग्लादेश को 2 wicket से हराकर 2019 विश्व cup में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

3-      मेघालय में पर्यावरण दिवस के मौके पर ‘वन सिटीजन, वन ट्री’ कैपन के तहत 15 लाख पौधे लगाये गये।

4-      अमेरिका में अपना इलाज करा रहे उतराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पन्त का निधन हो गया।

5-      भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 6 wicket से हराकर 2019 विश्व cup में जीत के साथ आगाज किया है।

6 June

1-      IIT बॉम्बे के छात्रों की मदद से मध्य प्रदेश के बंचा गाँव के सभी 74 घरों में सौर उर्जा से खाना पकाने के लिए इंडक्शन प्लेटें लगाई गई है

2-      आंध्र प्रदेश के नये मुख्यमंत्री वाई.एस.जगमोहन रेड्डी ने ‘रायतू भरोसा’ योजना की घोषणा की है जिसके तहत प्रदेश के किसानों को हर साल 12,500 मिलेंगे।

3-      bank of baroda ने दिघी पोर्ट के CMD विजय क्लांत्री और उनके बेटे विशाल क्लांत्री को ‘विलफुल डिफाल्टर’ (जानबूझकर कर्ज नही चुकाने वाले) घोषित किया है।

4-      विश्व cup 2019 में जीत के साथ आगाज करते हुए विराट कोहली ने बतौर भारतीय कप्तान जीत का अर्धशतक बना लिया। केवल 69 match में यह record अपने नाम करने वाले कोहली पूरे उपमहाद्वीप के सबसे तेज कप्तान है।

5-      आस्ट्रेलियाई पेसर मिचल स्टार्क को वेस्टइंडीज के खिलाफ match में वनडे इतिहास में सबसे तेज 150 wicket लेने वाले गेंदबाज (match के लिहाज से) बन गये।

6-      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीति आयोग के पुनगर्ठन को मंजूरी दे दी है। इसमें राजीव कुमार को दोबारा उपाध्यक्ष बनाया गया है जबकि गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पदेन सदस्य बनाया गया है।

7-      आस्ट्रेलिया के नैथन कुल्टर-नाइल ने विश्व cup इतिहास में 8वें नंबर के बल्लेबाज के तौर पर सर्वाधिक score बनाया है।

7 July

1-      एस. जयशंकर भारत के विदेश मंत्री के तौर पर अपने पहले विदेश दौरे पर भूटान पहुंचे

2-      उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या शोध संस्थान में भगवान राम की शीशम के एक बड़े टुकड़े से बनी सात फुट ऊँची मूर्ति का अनावरण किया।

3-      यूनाइटेड kingdom की प्रधानमंत्री टेरीसा में ने आधिकारिक रूप से कजर्वेटिव party के नेता पद से इस्तीफा दे दिया।

8 June

1-      ‘बड़े मियां छोटे मियां’ जैसी फिल्मों के निर्माता और 55 साल से अधिक समय तक अमिताभ बच्चन के सेक्रेटरी रहे शीतल जैन का 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया

2-      मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की national peoples party (NPP) को चुनाव आयोग से राष्ट्रीय दर्जा मिल गया है और वह पूर्वोत्तर से पहली राष्ट्रीय party बन गई है।

3-      प्रधानमंत्री नरेंद मोदी को मालदीव ने विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मान ‘निशान इज्जुद्धीन’ से सम्मानित किया है।

4-      विश्व cup में बांग्लादेश के खिलाफ england वनडे इतिहास में लगातार सात 300+ score बनाने वाली पहली team बन गई है।

5-      england ने बांग्लादेश को 106 रनों से हराकर उसके खिलाफ 2007 के बाद पहली बार विश्व cup में जीत हासिल की।

9 June

1-      चुनाव आयोग ने बताया है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता वाली party JDU को अरुणाचल प्रदेश में राज्यस्तरीय party का दर्जा मिल गया है

2-      पूर्व cricketer सचिन तेंदुलकर और सौरभ गांगुली के बाद भारतीय team के ओपनर शिखर विश्व cup में कम से कम 3 शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बन गये है।

3-      केंद्र ने cabinate सचिव प्रदीप कुमार सिन्हा का कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ाया है, जिसके साथ वह पिछले सात दशक में सबसे अधिक समय तक इस पद पर रहने वाले नौकरशाह बन गये है।

10 June

1-      DMK नेता और may 1996 से march 2000 तक पुछुचेरी के मुख्यमंत्री रहे आर.वी.जानकीरमन का 79 साल की उम्र मी निधन हो गया

2-      भारत द्वारा जीते गये 2011 विश्व cup में man of the tournament रहे युवराज सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय cricket से सन्यास ले लिया है।

3-      अभिनेता, फ़िल्मकार औए लेखक गिरीश कर्नाड का लम्बी बीमारी के बाद 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।



  

                                   Current GK June 2019 Part-3


    












No comments:

Post a Comment